Connect with us

Hi, what are you looking for?

हलचल

पत्रकारों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें

: पत्रकारों की एकजुटता से प्रशासन सकते में : लखनऊ में दुर्व्यवहार के खिलाफ कल मीडियाकर्मियों ने जो ऐतिहासिक मौन जुलूस निकाला, उसकी कुछ तस्वीरें यहां पेश हैं. प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आये मीडियाकर्मियों ने सोमवार को मौन जुलूस निकाल कर लखनऊ जिले के उन दो अधिकारियों को निलंबित किये जाने की मांग की, जिन्होंने गत 10 जुलाई को ‘क्वीन्स बेटन’ रिले कार्यक्रम की कवरेज कर रहे पत्रकारों से न केवल बदसलूकी की बल्कि उनकी पिटाई भी की।

: पत्रकारों की एकजुटता से प्रशासन सकते में : लखनऊ में दुर्व्यवहार के खिलाफ कल मीडियाकर्मियों ने जो ऐतिहासिक मौन जुलूस निकाला, उसकी कुछ तस्वीरें यहां पेश हैं. प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आये मीडियाकर्मियों ने सोमवार को मौन जुलूस निकाल कर लखनऊ जिले के उन दो अधिकारियों को निलंबित किये जाने की मांग की, जिन्होंने गत 10 जुलाई को ‘क्वीन्स बेटन’ रिले कार्यक्रम की कवरेज कर रहे पत्रकारों से न केवल बदसलूकी की बल्कि उनकी पिटाई भी की।

स्थानीय प्रशासन के खिलाफ राजधानी में मीडियाकर्मियों का यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन रहा, जिसमें डेढ़ हजार से ज्यादा पत्रकारों ने भाग लेकर आक्रोश व्यक्त किया और लखनऊ के अपर जिलाधिकारी आरके पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी हरीश कुमार के निलंबन की मांग की। इसके साथ ही मीडियाकर्मियों ने अपर जिलाधिकारी (नगर पश्चिम) ओम प्रकाश पाठक को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और मांग की कि इन दोनों अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।

मीडियाकर्मियों ने अल्टीमेटम दिया है कि समय रहते इन दोनों अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई न हुई तो उन्हें अगला कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों का जमावड़ा सोमवार की सुबह से ही चाईना गेट स्थित यूपी प्रेस क्लब पर लगने लगा।

प्रशासनिक गुंडागर्दी के खिलाफ पत्रकारों ने जिस प्रकार एकजुटता दिखायी, उससे प्रशासन सकते में आ गया। यही वजह रही कि पूरे जुलूस के साथ टोका-टाकी करने के बजाय उसे शांतिपूर्वक जिलाधिकारी आवास तक जाने दिया गया। प्रदर्शन के दौरान पहली बार राजधानी में सभी संचार माध्यमों व पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों की गजब की एकजुटता देखने को मिली। पत्रकारों के साथ लगातार हो रही र्दुव्‍यवहार की घटनाओं का एकजुटता के साथ विरोध करने का पत्रकारों ने संकल्प भी लिया।

मौन जुलूस में पत्रकारों के हाथों में बैनर व झण्डे थे, जिन पर अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी रमाकांत पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी हरीश कुमार को हटाये जाने व उन्हें निलंबित करने के नारे लिखे थे। यूपी प्रेस क्लब से शुरू हुआ यह मौन जुलूस परिवर्तन चौराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम होता हुआ डीएम आवास पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारी मीडियाकर्मी सड़क पर ही धरने पर बैठगए। इससे कुछ देर के लिए महात्मा गांधी मार्ग, लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग व कैसरबाग मार्ग का यातायात ठप हो गया।

जुलूस के दौरान भी जगह-जगह पत्रकारों ने सड़क पर बैठकर विरोध दर्ज कराया और दोषी अधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग की। मौन जुलूस में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संगठन, यूपी प्रेस क्लब सहित विभिन्न जिलों के प्रेस क्लब के पदाधिकारी, यूपी फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन, यूपी इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन, ऑल इण्डिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश उर्दू पत्रकार संघ, ऑल इण्डिया प्रसार भारती रिपोर्टर संघ, जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ, उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार संघ, उत्तर प्रदेश खेल पत्रकार संघ, उत्तर प्रदेश कला एवं संस्कृति पत्रकार संघ, उत्तर प्रदेश आर्थिक पत्रकार संघ के अलावा कानपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, बुलंदशहर, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, अम्बेडकरनगर सहित कई अन्य जिलों के प्रेस क्लब एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के पत्रकारों व इलेक्ट्रानिक मीडिया के लोगों ने संदेश भेजकर यूपी के मीडियाकर्मियों की लड़ाई में पुरजोर समर्थन देने की बात कही है।

प्रशासनिक अधिकारियों के तानाशाही रवैये के खिलाफ आक्रोशित पत्रकारों के मौन जुलूस में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव योगेश मिश्र, राजेन्द्र द्विवेदी, मनोज तोमर, कलाम खान, प्रद्युम्न तिवारी, यूपी मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर पंकज, ऑल इण्डिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकी नंदन मिश्र, फैजाबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरिकृष्ण अरोड़ा, सुरेश पाठक, रामकुमार सिंह, बनवीर सिंह, द्वारिकाधीश, आरके सिंह, गोरखपुर के मनोज तिवारी, गोरखपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आनन्द राय एवं पूर्व उपाध्यक्ष मृत्युंजय शंकर सिन्हा, आरके नायक, उपजा गोरखपुर, ग्रामीण पत्रकार संघ गोरखपुर के अमित सिंह मोनू, कानपुर से नवोदित, सत्येन्द्र वाजपेयी, अभयानन्द शुक्ल, वाराणसी के स्नेह रंजन, इलाहाबाद से रामेन्द्र सिंह, उपजा के महासचिव मनमोहन व उपाध्यक्ष डा. प्रभाकर शुक्ल, श्रमजीवी पत्रकार संघ के सिद्धार्थ कलहंस, प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव इफ्तिदा भट्टी, यूपी मान्यता प्राप्त  संवाददाता समिति के सदस्य नीरज श्रीवास्तव, स्टार न्यूज के पंकज झा, उमेश पाठक एवं प्रेम आदि शामिल थे। मौन जुलूस में आजतक के संजोग वाल्टर, न्यूज-18 के जुहेब तुराबी एवं उबेद आलम, जनशक्ति के कवि तिवारी, ए टू जेड के संतोष, यूएनआई के विशाल रघुवंशी, एएनआई की कामना हजेला, सीएनइबी के नवलकांत सिन्हा, ईटीवी के ऐहतशाम, न्यूज एक्स के अनुराग त्रिपाठी, चैनल-वन के योगेश, टीवी- 100 के शैलेन्द्र, न्यूज 365 के सुनील, पी-7 के शानू, न्यूज-24 के साहूजी, लाइव इण्डिया के अनूप, न्यूज-9 के नफीस एवं अनिल, इण्डिया न्यूज के पीडी शुक्ला, क्राइम नजर के शाहिद रिजवी तथा टाइम्स नाऊ के मुकेश, धर्मेन्द्र पाण्डेय, प्रभात त्रिपाठी, शिवशरन सिंह चौहान, जावेद, रजा रिजवी, अभिनव पाण्डेय, एलएसजेए के राजेन्द्र कात्यायन, बज्म-ए-ख्वातीन की अध्यक्ष श्रीमती शहनाज सिदरत, लखीमपुर खीरी पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष नंदकुमार मिश्रा व महामंत्री जयकिशोर वर्मा, श्यामजी अग्निहोत्री, रमेश पाण्डेय, ऋषभ त्यागी, डा. राकेश पाण्डेय, धर्मेश मिश्र, राहुल शुक्ला, मनोज राजपूत, सुधीर सक्सेना, संजीव शुक्ला, सिराज अहमद, वीरेन्द्र शुक्ला, ऑल इण्डिया प्रसार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय शंकर गौर, विवेक यादव, जौनपुर पत्रकार संघ के रविकांत शुक्ला, केदारनाथ सिंह, संतलाल, सुभाष चन्द्र गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, शिवशंकर दुबे, अनिल श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, हसनैन कमर, सुलतानपुर पत्रकार संघ के अनिल कुमार पाठक, राजेश मिश्रा, अजय साहू, आदित्य उपाध्याय, चन्द्रभान मिश्र, अब्दुल सत्तार, सत्य प्रकाश वर्मा, विजय, संजय तिवारी, राजेश पाण्डेय, राजेश पाठक,संजय श्रीवास्तव, बब्लू रिजवी, साजिद हुसैन, दिनेश कुमार मिश्रा, यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कल्याण सिंह, आनंद गुप्ता, प्रदीप सिंह, अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ गोण्डा के महामंत्री जानकी शरण द्विवेदी, यशोनंदन त्रिपाठी, रिपोर्टर्स क्लब के अध्यक्ष पीपी यादव, एनडीटीवी के अनुराग सिंह, अरुण कुमार सिंह, ओंकार पाठक, राजेश सोनी, श्याम शरण त्रिपाठी, एसके विष्ट, शिव प्रताप शुक्ला, सीतापुर पत्रकार संघ के पंकज सिंह गौर आदि भी शामिल थे।

हिन्दुस्तान समाचार पत्र के ज्ञानेंद्र, मोहित श्रीवास्तव, गोपी गुप्ता, अंबेडकरनगर पत्रकार संघ के हरिप्रसाद, शैलेन्द्र, राकेश  कुमार, हमीरपुर पत्रकार संघ के सिराज खान, शाहजहांपुर प्रेस क्लब के ओंकार मनीषी, सरदार शर्मा, आरिफ सिद्दीकी, शिव प्रकाश वर्मा, समीर खान, अमरदीप रस्तोगी, प्रेमशंकर गंगवार, विनय पांडेय, पीलीभीत से राजकुमार शर्मा व अशोक शर्मा, इलाहाबाद के शशिकांत तिवारी, ज्योति भाई, शरद मिश्रा, संजय मिश्रा, शोभनाथ कुशवाहा, मोहम्मद अली भय्यन, कुशीनगर प्रेस क्लब के रजनीश राय, राजीव कुमार, उप्र जर्नलिस्टस एसोसिएशन सम्बद्ध एनयूजेआई के प्रदेश सचिव रामकृष्ण वाजपेयी व सुनील टी. त्रिवेदी, पवन जनसंदेश, यूपी जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद, अजय वर्मा, पंचमलाल वर्मा, अजीज सिद्दीकी, फिरोजाबाद के राकेश शर्मा, टुण्डला के अनिल शर्मा, आगरा के मनोज यादव, अभिषेक शिवहरे, रजत कुमार, मथुरा के सुनील शर्मा, कोसीकलां के विनोद अग्रवाल, वृंदावन के नवोदित गोस्वामी, फरुखाबाद के पंकज मिश्रा, अरुण कटियार, जी न्यूज के अरुण कुमार सिंह, दैनिक आज के राजेश निराला, अमर उजाला के जितेन्द्र दीक्षित, पीटीआई के ऋषि सेंगर, दैनिक हिन्दुस्तान के लक्ष्मीकांत, फतेहपुर पत्रकार संघ के अजय सिंह, निर्मल यादव, दिनेश सिंह, रामबाबू साहू, नागेन्द्र सिंह, ग्रामीण पत्रकार संघ के राजेश निगम, सुनील, दूरदर्शन के पत्रकार मधुर मोहन, कौशांबी पत्रकार संघ के राजेश शुक्ला, विनय मिश्रा, आलोक मणि, वीरेन्द्र शुक्ला, उन्नाव प्रेस क्लब के सदस्य व दैनिक आज के विजय पाल यादव, स्वतंत्र भारत के बृजेश पाण्डेय, दैनिक जागरण के अमित मिश्रा, औरैया के सौरभ द्विवेदी, विपुल पाण्डेय, इटावा के पत्रकार रवीन्द्र शर्मा, शशांक गुप्ता, दिनेश यादव, संजय शुक्ला, मनोज शर्मा, राना प्रताप सिंह, दुर्गेश कुमार, कानपुर ग्रामीण पत्रकार संघ के अध्यक्ष विजय आदि शामिल थे।

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

0 Comments

  1. ALAM KHAN (Editor) Tanda A.Nagar

    July 13, 2010 at 12:39 pm

    Aam logo ki khabar banane wale aaj khud khabar ki surkhiyu me hai.mang kitni puri hogi aur kab….es ka intezar desh ki har janta ko hai. UP sarkar faisla kyu nahi kar pa rahi hai.media ka jab ye hal hai to aam logo ka kya ho raha ho ga.
    Aaj insaf ka paimana kya bacha hai ye waqt batay ga.logo ki nazar UP sarkar per lagi hui hai. Alam khan Editor 09839372709

  2. mazhar husain Journalist

    July 13, 2010 at 12:50 pm

    Virodh Pardarshan me Shamil hone wale sabhi Patrkaar Sathiyo ko Badahayi aaplogo sach me apni taqat dikha diya hai maya sarkaar ko bas isi tarah se hame ek rahne ki zaroorat hai tabhi hum kaamyaab ho sakte hai Afsos hai ki mujhe jaankari nah thi Virodh Pardarshan ki warna main bhi shamil hota apne bhayiyo ke saath sabhi bhai MUBARAKBAD ke kabil hai……

    [email protected]

  3. Dr Matsyendra Prabhakar

    July 13, 2010 at 3:34 pm

    Patrakar sathiyon ki iss prakar ki ekjut-ta abhinandneey hai. Mubarakvad.

  4. kuldeep

    July 14, 2010 at 6:21 am

    T.V. WALO NHI SUDHRE TO AUR PITOGE.

  5. Rakesh bhartiya austraila

    July 14, 2010 at 11:32 am

    union is strength: ekjutatha key liye patrkar sathiyno ko badai !!! keep it

  6. Sunil Sharma

    July 15, 2010 at 4:40 am

    लखनऊ में पत्रकारों के मौन प्रर्दशन से पत्रकारों की एकजुटता का संदेश सर्वसमाज में गया है इस प्रदर्शन में प्रदेश के ज्यादातर जनपदों के पत्रकार साथी सम्मलित थे। लेकिन जब भी पत्रकारों के साथ उत्पीड़न की कोई भी बात आती है तो कुछ अखवार व टीवी चेनल इसे नजर अंदाज करते हैं। यह विलकुल ठीक नहीं है। इस प्रकार का शक्ति प्रर्दशन जब भी किसी जनपद में किसी पत्रकार के साथ कोई भी अन्याय हो या उसका उत्पीड़न हो उस जनपद में भी प्रदेश के मुख्यालय में बैठे नेताओं को वहां पहुँच कर करना चाहिये। तभी हम पत्रकारों की एकता का अहसास प्रदेश में व केन्द्र में सरकारों को हो जायेगा।

  7. m.mushtaq beg

    July 15, 2010 at 10:42 am

    Patrkar Bhaiyo ne jo lko me ekta dikhai us ke liye meri taraf se sabhi patrkar uniono evam patrkar saathiyo ko badhaaiye

  8. ajeet kumar

    July 15, 2010 at 12:14 pm

    quence baton relay ke dauran sasaram me bhi kai press Reporter ko chote aaye. Media vaan ke achanak breck lagane se ye ghatna hui . Aaj Media ko bhi saiyam se kam lena chahiye. Ghayal hone walo me SADHNA CHANNEL ke omprakash tiwari, PRABHAT KHABAR ke photographer pramod bhi samil hai, Jab ki jayadatar reporter AAYOJAN SAMITI ke member the.

  9. atul yajurvedi

    July 15, 2010 at 1:32 pm

    written by atul yajurvedi (jurrnalist) muradabad ,july 15.2010 ye hame pahle hi karna tha ,chalo der aaye durust aaye , hum ptrakaro ke sath es tra ka behev karne ka kisi ko koi hak nhi hai .hum log apne jivan ko logo ke hit me lga dete hai . uske badle me humare sath esa behav nhi hona chahiye .ab hume dekhana hai ki sarkar kya karti hai . y.j.r -9457038646

  10. Rajendra Katyayan

    July 15, 2010 at 2:38 pm

    Patrakar sathiyon ne dikha diya ki maidan per bhi unehen apni taaqut ka ahsas karaana aataa hai, kyonki yeh ghandhi ka desh hai aur yahan per bina bole bhi bahut kuch kaha ja sakta hai.
    Rajendra Katyayan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement