Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

पत्रकार पिंजरे में बंद शेर और मैनेजमेंट रिंग मास्टर

विषयः दूसरों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाली मीडिया अपने कर्मियों के प्रति कितनी संवेदनशील?

गुजरात के पत्रकार तो न घर के रहे न घाट के

मीडिया अपने कर्मियों के प्रति जरा भी संवेदनशील नहीं है। कहते हैं- घर की मुर्गी दाल बराबर। गुजरात में एक बिजनेस अखबार ने राजकोट के बाद अहमदाबाद और मुंबई से गुजराती में प्रकाशित हो रहे संस्करण भी सितंबर में बंद कर दिए हैं। बेरोजगार बने पत्रकार। पद से उतरने के बाद ये पत्रकार जिन्हें वे सोर्स के नाम से जानते हैं, जो दिन में चार बार खुद का इंटरव्यू छपवाने के लिये इन पत्रकारों को फोन करते थे, वे सब अब फोन तक नहीं उठाते।

विषयः दूसरों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाली मीडिया अपने कर्मियों के प्रति कितनी संवेदनशील?

गुजरात के पत्रकार तो न घर के रहे न घाट के

मीडिया अपने कर्मियों के प्रति जरा भी संवेदनशील नहीं है। कहते हैं- घर की मुर्गी दाल बराबर। गुजरात में एक बिजनेस अखबार ने राजकोट के बाद अहमदाबाद और मुंबई से गुजराती में प्रकाशित हो रहे संस्करण भी सितंबर में बंद कर दिए हैं। बेरोजगार बने पत्रकार। पद से उतरने के बाद ये पत्रकार जिन्हें वे सोर्स के नाम से जानते हैं, जो दिन में चार बार खुद का इंटरव्यू छपवाने के लिये इन पत्रकारों को फोन करते थे, वे सब अब फोन तक नहीं उठाते।

गुजरात के पत्रकार मानो न घर के रहे हैं, न घाट के। बेरोजगार हुए पत्रकार आज जहां भी उम्मीद की छोटी सी किरण दिखती है, तुरंत मोबाइल उठाकर डायल कर लेते हैं।  मीडिया खुद कब जिम्मेवार बनेगा, यह तो पता नहीं, लेकिन मेरा सुझाव है कि सबसे पहले हम खुद एक दूसरे की केयर करना शुरू करें। गुजरात के जितने भी पत्रकार आज बेरोजगार हैं- उनमें से ज्यादातर युवा पत्रकार हैं। कई बेहतरीन पत्रकार हैं। हमारे पत्रकार संगठनों, संस्थानों, एसोसिएशन्स को इस बारे में मिलकर सोचना चाहिये। कोई भी पत्रकार या संगठन इनकी मदद करना चाहता है या इनके रोजगार के बारे में सोचना चाहता है तो यशवंत जी के माध्यम से मुझसे संपर्क कर सकते हैं।

राधा शाह, वरिष्ठ पत्रकार, अहमदाबाद


पत्रकार रिंग मास्टर के इशारे पर उठते-बैठते हैं

आज के युग में पत्रकारिता की छदमवेशिता और दोमुंहापन का रूप अत्यंत घिनौना हो गया है। पत्रकार सर्कस के पिंजरे में बंद शेर के समान हैं जो रिंग मास्टर के कोड़े के इशारे पर उठते और बैठते हैं। यह रिंग मास्टर और कोई नहीं बल्कि मैनेजमेंट है। जो पत्रकार रिंग मास्टर के इशारे पर नहीं चलता है वही हटाया जाता है। उसके हटाए जाने पर उसके साथी पत्रकार विरोध की भंगिमा भी अख्तियार नहीं करते हैं क्योंकि वो रिंग मास्टर से डरते हैं। इस स्थिति पर अमरेंद्र कुमार का लिखा लघु उपन्यास सामने का सच जीवंतता के साथ प्रकाश डालता है।

विवेक सिन्हा, कैमरामैन, लखनऊ


छोटे स्वार्थों के लिए परेशान करते हैं बड़े ओहदे पर बैठे लोग

मीडियाकर्मियों को निकाले जाने वाला मुद्दा आपने बेहद अच्छे तरीके से उठाया है। दुनिया जहां की चिंता मीडिया करता है लेकिन मीडिया के अंदरखाने में जितना शोषण है, जितना मक्कारीपन है, शायद ही कहीं और जगह इस तरह की बातें और उदाहरण देखने को मिलते हैं। एक पत्रकार का सबसे बड़ा पत्रकार दूसरा पत्रकार ही तो होता है। अखबार और न्यूज चैनल के बनिये मालिकों के छोटे से स्वार्थों के लिए संपादक या बड़े ओहदे पर बैठे पत्रकार अपने अधीन काम करने वालों की खबरें रोक लेते हैं। यहां तक कि उन्हें नौकरी से भी निकाल देते हैं।

भड़ास4मीडिया की यह पहल बेहद अच्छी है और पत्रकारों की मंडलियों को शर्म आनी चाहिए कि जो गलत आज वो किसी दूसरे के साथ करवा रहे हैं, कल उनकी भी बारी हो सकती है। मीडिया वालों को घमंड और खुद को ज्ञानी समझने की गहरी नींद से जगाना बेहद जरूरी है।

अर्जुन प्रताप, पत्रकार, दिल्ली


यशवंत जी, बेहद साहसिक काम कर रहे आप 

आदरणीय यशवंत जी, आपने जो यह विषय उठाया है और जो काम कर रहे हैं, वह बेहद साहसिक है। आपका काम इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि मीडिया को जो करना चाहिए वो नहीं कर रहा है। मैं हमेशा आपके साथ हूं। मैं अपनी मैग्जीन खुद निकाल रहा हूं। यह मैग्जीन हिंदी में है। मैं आप द्वारा उठाए गए मुद्दों को अपनी मैग्जीन में प्रकाशित करना चाहता हूं, अगर आप अनुमति दें तो।

विनय कुमार जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार, बरेली


उपरोक्त सभी नाम बदले हुए हैं। आप भी इस विषय पर अपने अनुभवों या विचारों को हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो [email protected] पर लिख भेजें। आपके अनुरोध करने पर आपका नाम प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...