बदायूं (यूपी) के वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ के हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों को समाज एवं राष्ट्रोन्नति के लिए जागरुकता उत्पन्न करने के सद्कार्य के लिए पत्रकार भूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया। पत्रकार भूषण की उपाधि पाने वालों के नाम इस प्रकार हैं-
मान्यता प्राप्त स्वतन्त्र पत्रकार बी.पी. गौतम, जनमोर्चा के वरिष्ठ पत्रकार मुन्नाबाबू शर्मा, हिन्दुस्तान के सौरभ सक्सेना, अमर उजाला के शरद शंखधार, पंजाब केसरी के सुशील धींगड़ा, स्वतन्त्र प्रभात के विष्णुदेव चाणक्य, राष्ट्रीय सहारा के के.पी. शर्मा, बदायूं शिखर के रामप्रकाश शास्त्री, साप्ताहिक पत्र के शैलेन्द्र कबीर, सुरेश चन्द, ओमप्रकाश मौर्य, सुरेश प्रसाद शर्मा, राममोहन माहेश्वरी, अमर प्रभात के फोटोग्राफर चन्द्रशेखर शर्मा, अमर उजाला के फोटोग्राफर संजीव कश्यप, हिन्दुस्तान के ओमप्रकाश ओमी, दैनिक जागरण के कमलेश शर्मा, प्रसार भारती के मोहम्मद नईम, पीटीआई के आशु बंसल और फोटोग्राफर नलिन शर्मा।
पत्रकारिता को नई दिशा देने के उपलक्ष्य में अपर जिला सूचना अधिकारी यामीन उल रशीद को सेवा रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए वरिष्ठ पत्रकार व अमर प्रभात के प्रकाशक/संपादक वेदव्रत आर्य ने पत्रकारों से अपेक्षा की वह इस सद्कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान इसी तरह जारी रखेंगे। कार्यक्रम के अन्त में वेदभानु आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
utkarsh
January 21, 2010 at 11:45 am
आजकल थोक में सम्मान समारोह चल रहा है … गोरखपुर में १०१ तो आप के यहाँ २० … देखिये कोई बच तो नहीं गया
rahul dixit
January 21, 2010 at 12:39 pm
kirpya yeh bhi bata deta ke inme farzi kitne hain
rahul dixit
January 21, 2010 at 12:40 pm
aaj kal unhi logon ko samman milta hai jo doosroon ka apmaan karte hain
B.P.Gautam
January 23, 2010 at 11:27 am
kis ne bheja bhai.
akhileshwar dhar dwivedi
January 23, 2010 at 1:23 pm
acchi pahl hai utkrist kara karne walo ko puraskrik karna
akhileshwar dhar dwivedi
January 23, 2010 at 1:24 pm
my happy given thanks