Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

…सबसे ज्यादा टंच जो वही हुआ सरपंच…

[caption id="attachment_16818" align="alignnone"]परिवार काव्य उत्सव में (बाएं से दाएं)- हस्तीमल हस्ती, आसकरण अटल, निदा फ़ाज़ली, शचीन्द्र त्रिपाठी, विश्वनाथ सचदेव, नंदकिशोर नौटियाल, पं राम नारायण, प्रो.नंदलाल पाठ, रामस्वरूप गाड़िया और महक भारतीपरिवार काव्य उत्सव में (बाएं से दाएं)- हस्तीमल हस्ती, आसकरण अटल, निदा फ़ाज़ली, शचीन्द्र त्रिपाठी, विश्वनाथ सचदेव, नंदकिशोर नौटियाल, पं राम नारायण, प्रो.नंदलाल पाठ, रामस्वरूप गाड़िया और महक भारती[/caption]

कवि नंदलाल पाठक को ‘परिवार पुरस्कार’ : बीते दिनों मुम्बई के बिरला मातुश्री सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. नंदलाल पाठक को ‘परिवार पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। विश्वविख्यात सारंगीवादक पद्मश्री पं. रामनारायण ने 51 हज़ार रूपए का यह पुरस्कार उन्हें प्रदान करते हुए कहा- पाठक जी ने हिंदी काव्य साहित्य को भाषा, भाव और विचार के स्तर पर समृद्ध किया है। नवनीत के सम्पादक विश्वनाथ सचदेव ने पाठक जी को ज़मीन से जुड़ा हुआ रचनाकार बताया। नवभारत टाइम्स मुम्बई के स्थानीय सम्पादक शचीन्द्र त्रिपाठी ने कहा- पाठक जी ने हिंदी ग़ज़ल को एक नई ऊँचाई दी है।

परिवार काव्य उत्सव में (बाएं से दाएं)- हस्तीमल हस्ती, आसकरण अटल, निदा फ़ाज़ली, शचीन्द्र त्रिपाठी, विश्वनाथ सचदेव, नंदकिशोर नौटियाल, पं राम नारायण, प्रो.नंदलाल पाठ, रामस्वरूप गाड़िया और महक भारती

कवि नंदलाल पाठक को ‘परिवार पुरस्कार’ : बीते दिनों मुम्बई के बिरला मातुश्री सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. नंदलाल पाठक को ‘परिवार पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। विश्वविख्यात सारंगीवादक पद्मश्री पं. रामनारायण ने 51 हज़ार रूपए का यह पुरस्कार उन्हें प्रदान करते हुए कहा- पाठक जी ने हिंदी काव्य साहित्य को भाषा, भाव और विचार के स्तर पर समृद्ध किया है। नवनीत के सम्पादक विश्वनाथ सचदेव ने पाठक जी को ज़मीन से जुड़ा हुआ रचनाकार बताया। नवभारत टाइम्स मुम्बई के स्थानीय सम्पादक शचीन्द्र त्रिपाठी ने कहा- पाठक जी ने हिंदी ग़ज़ल को एक नई ऊँचाई दी है।

नूतन सवेरा के सम्पादक नंदकिशोर नौटियाल ने कहा- पाठक जी ने अपने व्यक्तित्व की सादगी को अपनी रचनाओं में साकार किया है। संस्था अध्यक्ष रामस्वरूप गाड़िया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा- अगले साल परिवार के 20वें समारोह को विशाल आयोजन का रूप दिया जाएगा। महामंत्री सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया- अब तक परिवार पुरस्कार से बाबा नागार्जुन, कवि प्रदीप, शरद जोशी, गोपालदास नीरज, भारत भूषण, हरीश भदानी, नईम, सोम ठाकुर, माहेश्वर तिवारी, कन्हैयालाल नंदन, सूर्यभानु गुप्त, कैलाश गौतम, कुँअर बेचैन और बुद्धिनाथ मिश्र जैसे रचनाकारों को सम्मानित किया जा चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी.सिंह, शायर मजरूह सुलतानपुरी, गुलज़ार और जावेद अख़्तर जैसी हस्तियाँ अपने काव्यपाठ से परिवार के मंच को गरिमा प्रदान कर चुकी हैं।

परिवार के आयोजन में श्रोता भी बहुत अच्छे-अच्छे आते हैं। इस बार भी मुम्बई के दो प्रमुख घरानों का नेतृत्व करने करने वाली दो प्रमुख हस्तियाँ श्रीमती राजश्री बिरला और श्रीमती किरण बजाज श्रोताओं में मौजूद थीं। कवि देवमणि पाण्डेय के संचालन में सम्पन्न काव्य उत्सव में महक भारती (पटियाला) और रमेश शर्मा (चित्तौड़गढ़) ने गीतों की छटा बिखेरी। शायर निदा फ़ाज़ली और हस्तीमल हस्ती ने ग़ज़लों, दोहों और नज़्मों से अदभुत समां बांधा। हास्य कवि आसकरण अटल की हास्य कविताओं ने श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। दूसरे दौर में रमेश शर्मा ने शहर के विरोध और गाँव के पक्ष में एक ऐसा गीत सुनाया जिसे सुनकर हाल में सन्नाटा छा गया। सन्नाटे को तोड़ते हुए संचालक देवमणि पाण्डेय ने कहा – राजस्थान के गाँव इतने सुँदर हो सकते हैं मगर हमारे उ.प्र. के गाँव बहुत बदल गए हैं। इसी मंच पर कवि कैलाश गौतम ने कहा था- अब उ.प्र. के गाँवों में किराना स्टोर्स में पाउच (पन्नी) में शराब बिकती है। उन्होंने एक दोहा सुनाया था-

पन्नी में दारू बँटी पंच हुए सब टंच ।

सबसे ज़्यादा टंच जो वही हुआ सरपंच ।।

भगवान कृष्ण के वंशज भी कितने बदल गए हैं, इस पर भी कैलाश जी ने एक दोहा सुनाया था-

दूध दुहे, बल्टा भरे गए शहर की ओर ।

शाम हुई, दारू पिए लौटे नंदकिशोर ।।

जब संचालक पाण्डेय जी ने यह दोहा उद्धरित किया तब श्रोताओं ने ज़ोरदार ठहाका लगाया शायद इस लिए कि पहली पंक्ति में नंदकिशोर जी यानी वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर नौटियाल मौजूद थे। कुल मिलाकर हर साल की तरह परिवार का काव्य उत्सव इस बार भी श्रोताओं के दिलो-दिमाग़ पर अपनी छाप छोड़ गया।

रिपोर्ट- रमा पाण्डेय, मुंबई

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. yash kumar

    January 27, 2010 at 2:51 pm

    कवि नंदलाल पाठक को ‘परिवार पुरस्कार’ : बीते दिनों मुम्बई के बिरला मातुश्री सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. नंदलाल पाठक को ‘परिवार पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। विश्वविख्यात सारंगीवादक पद्मश्री पं. रामनारायण ने 51 हज़ार रूपए का यह पुरस्कार उन्हें प्रदान करते हुए कहा- पाठक जी ने हिंदी काव्य साहित्य को भाषा, भाव और विचार के स्तर पर समृद्ध किया है। नवनीत के सम्पादक विश्वनाथ सचदेव ने पाठक जी को ज़मीन से जुड़ा हुआ रचनाकार बताया। नवभारत टाइम्स मुम्बई के स्थानीय सम्पादक शचीन्द्र त्रिपाठी ने कहा- पाठक जी ने हिंदी ग़ज़ल को एक नई ऊँचाई दी है।

    नूतन सवेरा के सम्पादक नंदकिशोर नौटियाल ने कहा- पाठक जी ने अपने व्यक्तित्व की सादगी को अपनी रचनाओं में साकार किया है। संस्था अध्यक्ष रामस्वरूप गाड़िया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा- अगले साल परिवार के 20वें समारोह को विशाल आयोजन का रूप दिया जाएगा। महामंत्री सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया- अब तक परिवार पुरस्कार से बाबा नागार्जुन, कवि प्रदीप, शरद जोशी, गोपालदास नीरज, भारत भूषण, हरीश भदानी, नईम, सोम ठाकुर, माहेश्वर तिवारी, कन्हैयालाल नंदन, सूर्यभानु गुप्त, कैलाश गौतम, कुँअर बेचैन और बुद्धिनाथ मिश्र जैसे रचनाकारों को सम्मानित किया जा चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी.सिंह, शायर मजरूह सुलतानपुरी, गुलज़ार और जावेद अख़्तर जैसी हस्तियाँ अपने काव्यपाठ से परिवार के मंच को गरिमा प्रदान कर चुकी हैं।

    परिवार के आयोजन में श्रोता भी बहुत अच्छे-अच्छे आते हैं। इस बार भी मुम्बई के दो प्रमुख घरानों का नेतृत्व करने करने वाली दो प्रमुख हस्तियाँ श्रीमती राजश्री बिरला और श्रीमती किरण बजाज श्रोताओं में मौजूद थीं। कवि देवमणि पाण्डेय के संचालन में सम्पन्न काव्य उत्सव में महक भारती (पटियाला) और रमेश शर्मा (चित्तौड़गढ़) ने गीतों की छटा बिखेरी। शायर निदा फ़ाज़ली और हस्तीमल हस्ती ने ग़ज़लों, दोहों और नज़्मों से अदभुत समां बांधा। हास्य कवि आसकरण अटल की हास्य कविताओं ने श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। दूसरे दौर में रमेश शर्मा ने शहर के विरोध और गाँव के पक्ष में एक ऐसा गीत सुनाया जिसे सुनकर हाल में सन्नाटा छा गया। सन्नाटे को तोड़ते हुए संचालक देवमणि पाण्डेय ने कहा – राजस्थान के गाँव इतने सुँदर हो सकते हैं मगर हमारे उ.प्र. के गाँव बहुत बदल गए हैं। इसी मंच पर कवि कैलाश गौतम ने कहा था- अब उ.प्र. के गाँवों में किराना स्टोर्स में पाउच (पन्नी) में शराब बिकती है। उन्होंने एक दोहा सुनाया था-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...