Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

‘लेखक का सामान्य ज्ञान काफी कमजोर है’

यशवंत जी, नमस्कार, बीबीसी संवाददाता अल्ताफ हुसैन की रिपोर्टिंग पर वरिष्ठ पत्रकार कुमार संजय त्यागी का विरोध पत्र भड़ास4मीडिया पर देखकर काफी दुख हुआ। मुझे इस बात का दुख तो है ही कि एक पत्रकार अपने ही साथी पत्रकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहा है, साथ ही इस बात का भी दुख है कि आपकी वेबसाइट ने उनकी नारेबाजी को अपने यहां स्थान दिया। लगता है लेखक का सामान्य ज्ञान काफी कमजोर है। उनको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि पूरा पश्चिमी मीडिया भारत की तरफ के कश्मीर को ‘भारत प्रशासित कश्मीर’ और पाकिस्तान की तरफ के कश्मीर को ‘पाक अधिकृत कश्मीर’ कहता रहा है और उसमें बीबीसी भी शामिल है। और यह आज से नहीं, जब से कश्मीर दो भागों में बंटा है तब से ऐसा ही कहा जाता है। इतना ही नहीं, संयुक्त राष्ट्रसंघ भी इसी शब्दावली का इस्तेमाल करता है। और ऐसा पिछले कई दशकों से होता आ रहा है।

पता नहीं वरिष्ठ पत्रकार कुमार संजय त्यागी की इस पर आज क्यों नजर पड़ी। पत्रकारों के साथ आम लोग भी इस सच्चाई को जानते हैं कि अंतराष्ट्रीय समुदाय कश्मीर के दोनों भागों को भारत अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर ही बताता है। लेकिन लेखक को इसकी जानकारी आज हुई। इस विरोध लेख की भाषा पर भी मुझे घोर आपत्ति है। उन्होंने इसे अक्षम्य अपराध तो बताया ही, साथ ही इसे कुत्सित विचार कहा है। जबकि ना सिर्फ अल्ताफ हुसैन बल्कि हर अंतराष्ट्रीय मीडिया का पत्रकार भारतीय कश्मीर को भारत प्रशासित कश्मीर ही कहता है उसमें दिल्ली के भी वे सभी पत्रकार शामिल है जिन्होंने कभी ना कभी बीबीसी में काम किया है। इसके साथ ही जिस तरह से संजय त्यागी जी ने अखंड भारत का राग अलापा है उससे वे एक पत्रकार कम और किसी सतही संगठन के कार्यकर्ता ज्यादा लगते हैं। मेरी उनको यही सलाह है कि यदि आपको अंतराष्ट्रीय मीडिया द्वारा भारत अधिकृत कश्मीर कहना बुरा लगता है तो मीडिया संगठनों के खिलाफ आपको प्रदर्शन करना चाहिए था, ना कि एक पत्रकार पर निशाना साधना चाहिए था और उसे भारतीयता का पाठ पढा़ना चाहिए था। लेकिन लगता है अंतराष्ट्रीय मीडिया की कथित गुस्ताखी की जानकारी मिलने में आपको पचास साल की देर हो गई है।

ओम सिंह

पत्रकार

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...