Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

डीडी के घपलों की होगी सीवीसी जांच

कारगिल विजय के शहीदों को सम्मान देना भूला दूरदर्शन : भारत के सभी टीवी चैनलों में जितनी पूंजी लगी है उससे ज्यादा बजट दूरदर्शन का है। इसके अलावा दूरदर्शन अपनी डीटीएच सेवाओं से भी अच्छी खासी कमाई करता है। इसके बावजूद दूरदर्शन का असर और पहुंच नहीं बन पा रही, इससे सरकार परेशान है। खास तौर पर कारगिल में विजय दिवस की दसवीं साल गिरह पर जब लगभग सभी टीवी चैनलों ने लाइव कवरेज किया, दूरदर्शन उस समय खेल और कारों की दौड़ के कार्यक्रम दिखा रहा था। ऐसा तब है जब लद्दाख में दूरदर्शन के दो रिले सेंटर हैं और उसे बाहर से व्यवस्था करने की जरूरत नहीं थी। इसके बावजूद दूरदर्शन ने देश के सम्मान का इतना बड़ा मौका हाथ से गवां दिया। इससे सरकार की भारी किरकिरी हुई है।

कारगिल विजय के शहीदों को सम्मान देना भूला दूरदर्शन : भारत के सभी टीवी चैनलों में जितनी पूंजी लगी है उससे ज्यादा बजट दूरदर्शन का है। इसके अलावा दूरदर्शन अपनी डीटीएच सेवाओं से भी अच्छी खासी कमाई करता है। इसके बावजूद दूरदर्शन का असर और पहुंच नहीं बन पा रही, इससे सरकार परेशान है। खास तौर पर कारगिल में विजय दिवस की दसवीं साल गिरह पर जब लगभग सभी टीवी चैनलों ने लाइव कवरेज किया, दूरदर्शन उस समय खेल और कारों की दौड़ के कार्यक्रम दिखा रहा था। ऐसा तब है जब लद्दाख में दूरदर्शन के दो रिले सेंटर हैं और उसे बाहर से व्यवस्था करने की जरूरत नहीं थी। इसके बावजूद दूरदर्शन ने देश के सम्मान का इतना बड़ा मौका हाथ से गवां दिया। इससे सरकार की भारी किरकिरी हुई है।

दूरदर्शन को चलाने वाली प्रसार भारती में घपलों की पहले भी शिकायतें मिलती रही है। खास तौर पर प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएस लाली के खिलाफ शिकायतें होती रही है। प्रसार भारती के चेयरमैन रहे अरुण भटनागर ने तो खुलेआम लाली पर आरोप लगाया है कि वे बोर्ड के फैसलों को टालते रहते हैं और अपनी मनमर्जी चलाते हैं। मामला दिल्ली उच्च न्यायालय तक गया और अब उच्च न्यायालय ने प्रसार भारती के कामकाज की केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा जांच करवाने के आदेश दे दिए हैं। इस जांच में करोड़ों रुपए के आर्थिक फैसले भी शामिल हैं। इसके अलावा प्रसार भारती ने दूरदर्शन की डीटीएच और खास तौर पर शिक्षा संबंधी चैनलों से भी जबरन तगड़ा पैसा वसूलने और उन्हें अपनी डिश पर प्राथमिकता नहीं देने का जो काम किया है उन फैसलों की भी विस्तार से जांच होगी। बीएस लाली इस बारे में कोई भी सफाई देने के लिए तैयार नहीं है।

दूरदर्शन अभी फिर विवाद में फंस गया जब कारगिल विजय के दस साल बरस पूरे होने पर देश शहीदों को सलाम कर रहा था, और द्रास से इसका लाइव प्रसारण देश के लगभग सभी प्रमुख खबरिया चैनलों पर हो रहा था, वहीं हमारा नेशनल ब्रॉडकास्टर यानि दूरदर्शन, फार्मूला वन रेस जैसे कार्यक्रम दिखा रहा था। दूरदरर्शन के इस रवैये पर एसवन न्यूज चैनल के न्यूज डायरेक्टर राजीव शर्मा कहते हैं- ‘क्या दूरदर्शन 10 जनपथ से निर्देश लेकर कार्यक्रमों का प्रसारण करता है? यूपीए और कांग्रेस  के साधारण से कार्यक्रमों का दूरदर्शन पर लाइव टेलिकास्ट हो जाता है, लेकिन देश शहीदों के कार्यक्रम का लाइव  नहीं हो पाया। कारगिल विजय पर हो रहे कार्यक्रम के लाइव टेलिकास्ट से यूपीए-कांग्रेस या 10 जनपथ को शर्म आ रही थी? हिंदुस्तानी फौज और उसके जांबाज क्या विपक्षी दलों के कार्यकर्ता हैं? यूपीए-कांग्रेस या 10 जनपथ की नजर में कारगिल के शहीद सैनिक वामपंथी कामरेड थे या फिर आरएसएस के स्वयंसेवक, जिनको श्रद्धांजलि देने से  यूपीए-कांग्रेस या 10 जनपथ के आदर्शों पर आंच आ जाती। जो नेशनल ब्रॉडकास्टर किसी खास व्यक्ति या खास पार्टी के इशारों पर कार्यक्रमों का प्रसारण तय करता हो ऐसे नेशनल ब्रॉडकॉस्टर पर धिक्कार है! धिक्कार है !! धिक्कार है !!!’ 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...