Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

ब्यूरो चीफ और रिपोर्टर की जंग थाने पहुंची

[caption id="attachment_15128" align="alignnone"]पत्रपीड़ित उद्यमी का शिकायती पत्र[/caption]

ब्यूरो चीफ और रिपोर्टर के बीच आरोप प्रत्यारोप की जंग अब सड़क पर आ गई है। दोनों पक्ष पुलिस तक पहुंच चुके हैं। दैनिक जागरण प्रबंधन की शह पर सोनभद्र के ब्यूरो चीफ चंद्रकांत पांडेय ने अपने पूर्व रिपोर्टर कौशलेंद्र पांडेय के खिलाफ विज्ञापन का पैसा हजम करने से संबंधित मुकदमा दर्ज करा दिया है। उधर, पत्रकारों के दबाव के चलते कौशलेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ब्यूरो चीफ चंद्रकांत पांडेय और विशेष प्रतिनिधि बशीर बेग के खिलाफ भी धोखाधड़ी और मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया है। इस झगड़े के बी4एम पर प्रकाशित होने के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के पत्रकारों के बीच हलचल मची हुई है। खासकर सोनभद्र का माहौल तो गरम है।

पत्र

ब्यूरो चीफ और रिपोर्टर के बीच आरोप प्रत्यारोप की जंग अब सड़क पर आ गई है। दोनों पक्ष पुलिस तक पहुंच चुके हैं। दैनिक जागरण प्रबंधन की शह पर सोनभद्र के ब्यूरो चीफ चंद्रकांत पांडेय ने अपने पूर्व रिपोर्टर कौशलेंद्र पांडेय के खिलाफ विज्ञापन का पैसा हजम करने से संबंधित मुकदमा दर्ज करा दिया है। उधर, पत्रकारों के दबाव के चलते कौशलेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ब्यूरो चीफ चंद्रकांत पांडेय और विशेष प्रतिनिधि बशीर बेग के खिलाफ भी धोखाधड़ी और मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया है। इस झगड़े के बी4एम पर प्रकाशित होने के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के पत्रकारों के बीच हलचल मची हुई है। खासकर सोनभद्र का माहौल तो गरम है।

पत्रइस झगड़े पर दो दैनिक अखबारों ने भी खबरें प्रकाशित की हैं। इन अखबारों में जागरण के ब्यूरो चीफ की करतूतों पर शनिवार को खबरें प्रकाशित की गईं। इस प्रकरण के प्रकाश में आने के बाद जागरण प्रबंधन भी सक्रिय हो गया है। प्रबंधन जागरण के ब्यूरो चीफ के खिलाफ जुबान खोलने वाले पूर्व रिपोर्टर को सबक सिखाने के मूड में है। इसी के तहत अखबार की ओर से दबाव बनाकर कौशलेंद्र पांडेय के खिलाफ गबन का मुकदमा लिखाया गया है।

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक रामकुमार ने बताया कि जागरण के चंद्रकांत पाण्डेय और बशीर बेग के खिलाफ धारा 406, 506, 452 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कौशलेन्द्र के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इन दोनों मामलों की विवेचना करायी जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेग।

एक अन्य घटनाक्रम के तहत डाला-बिल्ली क्रशर ओनर एसोसिएशन ने दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ चंद्रकांत पांडेय के खिलाफ सोनभद्र के जिलाधिकारी को शिकायती पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि उद्योगपति वेद प्रकाश गर्ग की खनन पहाड़ी पर ब्यूरो चीफ चंद्रकांत पांडेय दबंगई और गुंडई के बल पर कब्जा किए हुए हैं।

शिकायती पत्र की एक प्रति बी4एम के पास भी है, जिसे हम यहां हू-ब-हू प्रकाशित कर रहे हैं-


सेवा में,

श्रीमान जिला अधिकारी

जनपद-सोनभद्र

विषय : – दैनिक जागरण के पत्रकार श्री चंद्रकांत पांडेय और श्री श्रीनिवास दुबे द्वारा मेरी पहाड़ी पर कब्जा कर अवैध खनन कराये जाने के संबंध में।

महोदय,

मैं वेद प्रकाश गर्ग पुत्र स्व. राम स्वरूप गर्ग निवासी चोपन, जनपद- सोनभद्र का निवासी हूं व डाला बिल्ली क्रशर ओनर्स एसोसिएशन का उपाध्यक्ष हूं। मेरी भूमि अराजी संख्या – 3575 / 7536 रकबा – 5.5 बीघा ग्राम- बिल्ली मारकुण्डी, तहसील – राबर्ट्सगंज जनपद- सोनभद्र में स्थित है। सक्षम न्यायालय के आदेश द्वारा उस जमीन पर मुझे अधिकार प्राप्त है। अपने हृदय का इलाज कराने के लिए एस्कार्ट हास्पीटल दिल्ली में गया हुआ था। इसी बीच जनपद सोनभद्र के दनिक जागरण के जिला संवाददाता / ब्यूरो चीफ श्री चंद्रकांत पांडेय व डाला संवाददाता श्री श्रीनिवास दूबे ने दबंगों व गुंडों के साथ मेरी पहाड़ी पर कब्जा कर अवैध खनन कार्य शुरू करवा दिया है। मेरे द्वारा मना करने पर उन लोगों ने पत्रकारिता की धौंस दी व दबंगों से पिटवाने की भी धमकी दी। श्री चंद्रकांत पांडेय ने यह भी कहा कि यदि मैंने पुलिस – प्रशासन से शिकायत की तो वे मेरे विरुद्ध अखबार में खबरें छापकर मुझे अपमानित करेंगे। मैं हर्ट पेशेन्ट व शांति प्रिय व्यक्ति हूं।

अतः आप से अनुरोध है कि मेरी पहाड़ी पर से अवैध कब्जा व अवैध खनन तत्काल बंद करा कर दोषी जनों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए ताकि मेरे साथ न्याय हो सके व मेरे जानमान की सुरक्षा हो सके।

प्रार्थी

वेद प्रकाश गर्ग

उपाध्यक्ष

डाला-बिल्ली क्रशर ओनर्स एसोसिएशन

प्रतिलिपि आवश्यक कार्यवाही व हस्तक्षेप हेतु प्रेषित :-

  1. माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
  2. पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश सरकार
  3. प्रेस काउंसिल आफ इंडिया, नई दिल्ली
  4. आयुक्त, विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर
  5. डीआईजी, मिर्जापुर
  6. पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र को आवश्यक कार्यवाही हेतु अनुरोध के साथ
  7. श्री संजय गुप्ता, संपादक, दैनिक जागरण, कानपुर
  8. स्थानीय संपादक, दैनिक जागरण, वाराणसी
  9. श्री बनवारी लाल कंछल, उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, लखनऊ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...