Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

एनएआई ने किया विशिष्ट पत्रकारों का सम्मान

NAI Conferenceएनएआई का 16वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न

न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (एनएआई) के 16वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में किया गया। इस अधिवेशन में देश भर से आए एन.ए.आई सदस्यों ने भाग लिया। गौरतलब है कि देश में कई भाषाओं में प्रकाशित हजारों साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक पत्र-पत्रिकाओं के लिए एन.ए.आई अपना संगठन है।  इस समारोह में कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

NAI Conferenceएनएआई का 16वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न

न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (एनएआई) के 16वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में किया गया। इस अधिवेशन में देश भर से आए एन.ए.आई सदस्यों ने भाग लिया। गौरतलब है कि देश में कई भाषाओं में प्रकाशित हजारों साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक पत्र-पत्रिकाओं के लिए एन.ए.आई अपना संगठन है।  इस समारोह में कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद हरीश रावत, यमुना पार विकास बोर्ड के चेयरमैन डा. नरेन्द्र नाथ, गौड़सन्स टाइम्स के संपादक बी.एल. गौड़, प्रसार भारती के सदस्य सुनील डंग और दिल्ली के नव निर्वाचित युवा विधायक भरत सिंह उपस्थित थे। इस अधिवेशन में भाग लेने आए बुद्धिजीवियों और पत्रकारों ने वर्तमान समय में छोटे और मझोले पत्र-पत्रिकाओं की महत्ता को उजागर किया। इस वर्ष अधिवेषन में पत्रकारिता अध्यापन वर्ग में ‘मीडिया गुरु’ सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ‘मीडिया गुरु’ के रूप में राजस्थान विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता  विभाग के अध्यक्ष डा. संजीव भानावत, हिमाचल विश्वविद्यालय के पुरस्कार ग्रहण करतीं गीताश्रीपत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रभारी  प्रो.टी.डी.एस.आलोक तथा इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के प्रभारी प्रो. अंबरीश सक्सेना को सम्मानित किया गया।

समारोह में विशिष्ट पत्रकारिता सम्मान के वर्ग में साहित्य एवं सांस्कृतिक पत्रकारिता हेतु द गौड़सन्स टाइम्स के संपादक बी.एल.गौड़, महिला मुद्दों के लिए आउटलुक पत्रिका की फीचर संपादक गीताश्री, खेल पत्रकारिता के लिए दूरदर्शन के खेल निर्माता एस.एस.बक्कू, विज्ञान पत्रकारिता के वर्ग में आल इंडिया रेडियो में विज्ञान कार्यक्रम निष्पादक रत्नावली मित्रा तथा साइबर पत्रकारिता के लिए प्रभासाक्षी समाचार वेबसाइट के समूह संपादक बालेंदु दाधीच सहित कई पत्रकारों को राज्यसभा सांसद हरीश रावत एवं दिल्ली सरकार के भूतपूर्व शिक्षा मंत्री डा. नरेन्द्र नाथ ने स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

अतिथियों का स्वागत एन.ए.आई अध्यक्ष सूर्यभान एम राजपूत एवं महासचिव डा. एम.आर.गौड़  ने किया। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डा. स्मिता मिश्र और मंच संचालन दिलीप कुमार ने किया। एन.ए.आई का संगठनात्मक परिचय त्रिपुरारी चिराग ने दिया  इस अधिवेषन में कन्नड़ में प्रकाशित अखबार ‘एन समचारा’ का लोकार्पण भी किया गया।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...