Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पीपुल्स ग्रुप ने मैग्जीन के बाद अखबार लांच किया

Newspaper Logo भोपाल के मार्केट में एक नया हिंदी अखबार आ चुका है। 24 फरवरी को एक भव्य समारोह में हिंदी दैनिक ‘पीपुल्स समाचार‘ लांच कर दिया गया। समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई विशिष्ट व्यक्ति मौजूद थे। यह अखबार ‘पीपुल्स ग्रुप‘ का है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय पीपुल्स ग्रुप के चेयरमैन सुरेश विजय वर्गीय हैं जो अखबार के प्रधान संपादक भी हैं। संपादक हैं वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह। पीपुल्स ग्रुप सुनियोजित तरीके से मीडिया क्षेत्र में पांव फैला रहा है। अखबार से पहले यह ग्रुप ‘पीपुल्स पोस्ट‘ नाम से हिंदी मैग्जीन लांच कर चुका है। ‘पीपुल्स पोस्ट’ पाक्षिक मैग्जीन है। 

इसके मैग्जीन के संपादक ललित शास्त्री हैं। मैग्जीन और अखबार के बाद पीपुल्स ग्रुप जल्द ही एक हिंदी न्यूज चैनल लांच करने की तैयारी में जुटा है। हिंदी दैनिक ‘पीपुल्स समाचार’ 20 पेजों का कलर अखबार है। इसके संपादक ओमप्रकाश सिंह अनुभवी पत्रकार हैं। वे धर्मयुग, जनसत्ता, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, दैनिक जागरण और राज एक्सप्रेस सरीखे अखबारों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। ओमप्रकाश टाइम्स आफ इंडिया ट्रेनिंग स्कीम की देन हैं। ‘पीपुल्स समाचार’ के साथ सप्ताह के तीन दिन (शनिवार, रविवार और सोमवार) पाठकों को निःशुल्क मैग्जीन भी प्रदान किया जाएगा। ‘सबसे आगे और सबसे अलग‘ नारे के साथ लांच किए गए इस अखबार का मूल्य दो रुपये है।

भोपाल जैसे कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले मार्केट में जहां कई बड़े खिलाड़ी पहले से ही प्रसार युद्ध में भिड़े हैं, पीपुल्स समाचार किस रणऩीति से अपनी जगह बनाएगा? इस सवाल पर पीपुल्स समाचार के संपादक ओमप्रकाश सिंह भड़ास4मीडिया से कहते हैं- ‘ हम पाठकों तक कंटेंट, ईमानदारी, सच्चाई और चरित्र पुहंचाएंगे। इन्हीं पैमानों पर आधारित अलग अंदाज वाली खबरों के जरिए ‘पीपुल्स समाचार’ अगले तीन महीनों में भोपाल का नंबर वन अखबार बनेगा, यह विश्वास है। दुनिया में हमेशा कंटेंट की जीत हुई है और हम लोग शुद्ध व सच्चा कंटेंट देंगे, इसलिए पाठक हमें पसंद करेगा।’ ओमप्रकाश के मुताबिक- ‘भोपाल में जितने भी अखबार हैं, वो कंटेंट के दम पर लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं। वे अन्य तरीकों से पाठकों को रिझा रहे हैं। हमने ये रास्ता नहीं चुना है। शुरुआती सात दिनों का अखबार इस बात का गवाह है कि हम जिस रास्ते पर चल रहे हैं, उसे भरपूर समर्थन मिल रहा है।’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...