Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राजीव मित्तल का तबादला, दिनेश नए आरई

दैनिक हिंदुस्तान, मेरठ के स्थानीय संपादक राजीव मित्तल का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह लेने जा रहे हैं दैनिक भास्कर, ग्वालियर के स्थानीय संपादक पद से इस्तीफा देने वाले दिनेश मिश्रा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दैनिक हिंदुस्तान, मेरठ के लिए नए स्थानीय संपादक की खोज हिंदुस्तान प्रबंधन पिछले कई महीनों से कर रहा था। इसके लिए कई लोगों से संपर्क किया गया। आखिर में बात बनी दिनेश मिश्रा से। दिनेश मिश्रा ने पिछले दिनों दैनिक भास्कर, ग्वालियर से आरई पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन यह नहीं बताया था कि वे कहां जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि दिनेश मिश्रा ने दैनिक हिंदुस्तान, लखनऊ में ज्वाइन कर लिया है और जल्द ही मेरठ आकर काम संभाल लेंगे। राजीव मित्तल के बारे में बताया जा रहा है कि प्रबंधन उन्हें लखनऊ भेज रहा है। उधर, बरेली में लांच होने जा रहे दैनिक हिंदुस्तान के लिए भर्तियां शुरू कर दी गई हैं।

कहा जा रहा है कि कुछ लोग हिंदुस्तान की दूसरी यूनिटों से भी बरेली भेजे जा सकते हैं। बरेली के स्थानीय संपादक के रूप में अनिल भास्कर पहले ही ज्वाइन कर चुके हैं और फिलहाल लखनऊ में बैठ रहे हैं। नए बदलाव के बारे में भड़ास4मीडिया ने जब राजीव मित्तल से बात की तो उनका कहना था कि उन्हें अभी इस बारे में कोई सूचना नहीं है। ज्ञात हो कि राजीव मित्तल दैनिक हिंदुस्तान से पहले नई दुनिया, जबलपुर के स्थानीय संपादक हुआ करते थे। उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, मेरठ पिछले साल जुलाई के अंत में ज्वाइन किया था। उनके नेतृत्व में ही दैनिक हिंदुस्तान को मेरठ में री-लांच किया गया और वेस्ट यूपी के कई जिलों में संस्करणों का प्रकाशन शुरू हुआ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...