Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

सबने माना- मीडिया की विश्वसनीयता घटी

ईमानदारी और सच का साथ फिर पकड़ने पर ही लौटेगी इज्जत : राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष जोशी की स्मृति में समर्पित एक पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन रविवार को सिरसा में किया गया। इसे आयोजित किया हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (हयूज) ने। संगोष्ठी का विषय था- ‘पत्रकारिता का स्वरूप : बदलाव और चुनौतियां’। सुरखाब पर्यटन केंद्र में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में युवा सांसद अशोक तंवर मौजूद थे। अध्यक्षता की हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने। शहर के कई पत्रकारों और गणमान्य जनों ने वर्तमान पत्रकारिता पर अपने-अपने विचार रखे। सबने मीडिया की घटती विश्वसनीयता पर चिंता जताई और इसे रोकने के लिए पत्रकारों से पहल करने का आह्वान किया।

ईमानदारी और सच का साथ फिर पकड़ने पर ही लौटेगी इज्जत : राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष जोशी की स्मृति में समर्पित एक पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन रविवार को सिरसा में किया गया। इसे आयोजित किया हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (हयूज) ने। संगोष्ठी का विषय था- ‘पत्रकारिता का स्वरूप : बदलाव और चुनौतियां’। सुरखाब पर्यटन केंद्र में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में युवा सांसद अशोक तंवर मौजूद थे। अध्यक्षता की हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने। शहर के कई पत्रकारों और गणमान्य जनों ने वर्तमान पत्रकारिता पर अपने-अपने विचार रखे। सबने मीडिया की घटती विश्वसनीयता पर चिंता जताई और इसे रोकने के लिए पत्रकारों से पहल करने का आह्वान किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते स्टार न्यूज के ब्यूरो चीफ जगविंद्र पटियाल.अपने संबोधन में हरियाणा के गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि मीडिया से जुड़े लोगों को अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों से निर्भीकतापूर्वक निपटते हुए सच की डगर पर चलना चाहिए। सच की राह पर चलते हुए पत्रकारों को आम जन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता मिशन से हटकर व्यवसाय और अब मौजूदा परिस्थितियों में उद्योग का रूप ले चुकी है। मीडिया द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में परोसी जा रहे कंटेंट में काफी गिरावट देखने को मिली है। पत्रकारिता से जुड़े लोगों को इसकी समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया को पक्षपात की बजाय निःस्वार्थ भाव से अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए युवा सांसद अशोक तंवर ने कहा कि मीडिया स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है और इससे  जुड़े लोग कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करें तो आदर्श समाज की स्थापना करना असंभव नहीं है। तंवर ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है और समाज में घट रही अच्छी और बुरी घटनाओं का परख करवाता है। सांसद ने कहा कि टीआरपी बढ़ाने के लिए टीवी चैनल समाचार को महत्व नहीं दे रहे हैं। वे कई बार अनावश्यक चीजों को बढ़ावा देने लगते हैं। उन्होंने कहा कि पीत पत्रकारिता निरन्तर हावी होती जा रही है और पत्रकार पैसे के लालच में अपनी लेखनी का गलत प्रयोग कर रहे हैं। तंवर ने कहा कि पत्रकारों को जनहित को ध्यान में रखकर उनसे जुड़े मुद्दों को उठाना चाहिए और आम जन की आवाज को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए।

अपनी बात रखते भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह.मुख्य वक्ता के रूप में भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह ने पत्रकारिता के जबर्दस्त बाजारीकरण की परिघटना का विस्तार से और सोदाहरण उल्लेख करते हुए कहा कि बगैर राजनीति के सुधरे, पत्रकारिता में सुधार संभव नहीं है। भ्रष्ट राजनेता मीडिया को भ्रष्ट कर रहे हैं। मीडिया का कारपोरेटाइजेशन होने से ज्यादा बिजनेस करना मुख्य उद्देश्य हो गया है तो आम जन से कटे राजनेता मीडिया के प्रभाव के बल पर चुनाव जीत लेने के लिए खुले हाथ से पैसा खर्च करने में बिलकुल नहीं हिचकते। ऐसे में राजनीति और मीडिया, दोनों धीरे-धीरे जनविरोधी रूप अख्तियार करते जा रहे हैं। समस्या का इलाज वैकल्पिक मीडिया को बढ़ावा देना ही है। आज वेब, ब्लाग और मोबाइल के जरिए कई लोग अच्छा काम कर रहे हैं और आने वाले दिनों में यह प्रवृत्ति बढ़ेगी। यशवंत ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता का व्यवसायीकरण हो रहा है। मीडिया विज्ञापनों को खबरों की शक्ल में परोस कर अपनी विश्सनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। अखबार पेड न्यूज के साथ विज्ञापन शब्द न लिखकर पाठकों के विश्वास के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

दूसरे मुख्य वक्ता रहे स्टार न्यूज के पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के ब्यूरो प्रमुख जगविंद्र पटियाल। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की मीडिया में तेज रफ्तार से बदलाव आया है। तकनीक का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी बन जाती है कि वे सूचना तकनीक का अधिकाधिक इस्तेमाल करके लोगों को जागरूक करने का काम करें। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारों का वेतन काफी बढ़ गया है लेकिन उनकी प्रतिष्ठा में कमी आई है। यह इसलिए हुआ है क्योंकि हम बात प्रभाष जी की करते हैं और उसूल खुद का चलाते हैं। पत्रकारों की भीड़ बढ़ रही है लेकिन पहचान कम हो रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को खुद को ईमानदार रखते हुए सच को साहस के साथ कहने की परंपरा से अलग नहीं होना चाहिए। 

मंत्री गोपाल कांडा को प्रतीक चिन्ह भेंट करते हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट के पदाधिकारी.

इस अवसर पर हयूज के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन पर यूनियन के कोषाध्यक्ष राजेंद्र संधू ने सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर हयूज राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र धर्माणी, हयूज के प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह, हयूज की सिरसा इकाई के प्रधान डा. गजेंद्र सिंह, महासचिव धीरज बजाज, जिला कांग्रेस प्रधान होशियारी लाल शर्मा, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस आयोजन के बारे में एक अन्य रिपोर्ट सिरसा के पत्रकार प्रदीप सचदेवा के ब्लाग  मल्टीलिंकर्स न्यूज पर प्रकाशित है, इसे देखने के लिए क्लिक करें-  सेमिनार

सिरसा में आयोजित कार्यक्रम के कुछ वीडियो भड़ास4मीडिया को उपलब्ध कराए गए हैं, इन्हें देखने के लिए नीचे क्लिक करें…

 
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...