Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ज्यूरी : शहीदों को इंडिया न्यूज की श्रद्धांजलि

India News Logoप्रेस विज्ञप्ति

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन अहिंसा की अनूठी मिसाल है। इसमें उन क्रांतिकारियों का बड़ा योगदान रहा है जिन्होंने हंसते-हंसते जान दे दी। लोग इन क्रांतिकारियों के बारे में जानते हैं पर यह नहीं जानते कि कैसे इन पर मुकदमे चलाए गए?  उन मुकदमों में क्या हुआ? इन ऐतिहासिक मुकदमों के बारे में जानकारियां कम हैं। राष्ट्रीय हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ ने इन मुकदमों का बारीकी से अधय्यन कर ‘ज्यूरी’ नाम का सीरियल पेश किया है।

India News Logoप्रेस विज्ञप्ति

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन अहिंसा की अनूठी मिसाल है। इसमें उन क्रांतिकारियों का बड़ा योगदान रहा है जिन्होंने हंसते-हंसते जान दे दी। लोग इन क्रांतिकारियों के बारे में जानते हैं पर यह नहीं जानते कि कैसे इन पर मुकदमे चलाए गए?  उन मुकदमों में क्या हुआ? इन ऐतिहासिक मुकदमों के बारे में जानकारियां कम हैं। राष्ट्रीय हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ ने इन मुकदमों का बारीकी से अधय्यन कर ‘ज्यूरी’ नाम का सीरियल पेश किया है।

इसमें ब्रिटिश काल के कुछ बेहद रोमाचंक मुकदमें हैं जिनमें भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, juryबैकुंठ शुक्ल, निर्मल जीवन घोष, सूबेदार शिंगरा सिंह, गदर के क्रांतिकारी, चौरी चौरा के सजायाफ्ता और मांडले षडयंत्र के मुकदमें हैं. इस प्रोग्राम में आप देखेंगे कि कैसे छात्रों ने भी देश की आजादी के लिए हथियार उठाए। किस तरह उन्हें पकड़ा गया और कैसे उन पर मुकदमें चलाए गए और कैसे उन्हें फांसी पर चढ़ाया गया। यह प्रोग्राम अपनी तरह का अनूठा है और इसमें ब्रिटिश अदालतों की कार्यवाही का जीवंत चित्रण है। इसे काफी शोध और मेहनत से तैयार किया गया है। यह Jury Stillक्रांतिकारी आंदोलन पर नई रोशनी डालता है। इसमें उन वीर क्रांतिकारियों के मूल बयान भी हैं जिससे उनके विशाल व्यक्तित्व को समझा जा सकता है। इन क्रांतिकारियों पर कैसे कैसे अत्याचार किए गए और कैसे उन्होंने उनका सामना किया, इन सबका इनमें सजीव चित्रण है। प्रोग्राम के जरिए लोग ब्रिटिश अदालतों में चले मुकदमों से रूबरू हो सकेंगे। इस प्रोग्राम से ब्रिटिश अदालतों, कानूनों और उनके तौर तरीकों का सही चेहरा सामने आएगा। बॉलीवुड के कलाकारों टॉम आल्टर, रजा मुराद ने इस शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जाने माने डायरेक्टर रवीद्र पीपट ने इसका निर्देशन किया है। पटकथा और संवाद सिद्धहस्त लेखकों ने लिखे हैं। 25 जनवरी शाम साढ़े सात बजे इसकी पहली कड़ी प्रसारित होगी। इंडिया न्यूज 24×7 हिंदी न्यूज चैनल है जो पल पल की खबर पेश करता है और तेजी से टेलीविजन न्यूज की दुनिया में अपनी खास जगह बना रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...