Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

‘ढिबरी न्यूज’ में भर्ती अभियान

‘ढिबरी न्यूज’ मृत्यु लोक, पताल लोक एवं आकाश लोक की अफवाहों और बेसिर-पैर वाली खबरों को प्रचारित-प्रसारित करने वाला एकमात्र प्रामाणिक चैनल, जिसका ध्येय वाक्य है- ‘आपको रखे सबसे पीछे‘। ढिबरी न्यूज को अपने विस्तार के दूसरे चरण में उटपटांग घटनाओं, भूत-प्रेत से संबंधित बकवासों, अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाली बेतुकी बातों और प्रेम लीलाएं करने वालों की मूर्खतापूर्ण हरकतों के संग्रह के लिये भारी संख्या में रिपोर्टरों की जरूरत है। कुछ राजनीतिक दलों, भ्रष्ट व्यवसायियों, दंगाइयों, पाखंडियों और धर्म के नाम पर दुकानें चलाने वालों के काले धन से चलाये जा रहे इस चैनल का लक्ष्य कम से कम समय में भारत की सम्पूर्ण आबादी को अंधविश्वासी, विवेकहीन, मूर्ख और अज्ञानी बना देना है ताकि हमें धन उपलब्ध कराने वालों को अपने गोरखधंधे करने में आसानी हो।

‘ढिबरी न्यूज’ मृत्यु लोक, पताल लोक एवं आकाश लोक की अफवाहों और बेसिर-पैर वाली खबरों को प्रचारित-प्रसारित करने वाला एकमात्र प्रामाणिक चैनल, जिसका ध्येय वाक्य है- ‘आपको रखे सबसे पीछे‘। ढिबरी न्यूज को अपने विस्तार के दूसरे चरण में उटपटांग घटनाओं, भूत-प्रेत से संबंधित बकवासों, अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाली बेतुकी बातों और प्रेम लीलाएं करने वालों की मूर्खतापूर्ण हरकतों के संग्रह के लिये भारी संख्या में रिपोर्टरों की जरूरत है। कुछ राजनीतिक दलों, भ्रष्ट व्यवसायियों, दंगाइयों, पाखंडियों और धर्म के नाम पर दुकानें चलाने वालों के काले धन से चलाये जा रहे इस चैनल का लक्ष्य कम से कम समय में भारत की सम्पूर्ण आबादी को अंधविश्वासी, विवेकहीन, मूर्ख और अज्ञानी बना देना है ताकि हमें धन उपलब्ध कराने वालों को अपने गोरखधंधे करने में आसानी हो।

Vinod Viplavअगर आप बिना सोचे-समझे लगातार घंटों बेमतलब के चीख-चिल्ला सकते हैं, टीआरपी बढ़ाने के लिये नदी-तालाब, अखाड़े और आग में कूद सकते हैं, पति-पत्नियों के बीच झगड़े करा सकते हैं और झगड़े को सीधा प्रसारित कर सकते हैं, स्टिंग करके किसी इज्जतदार की इज्जत-आबरू सरेआम उतार सकते हैं, आए दिन धरती के विनाश की घोषणायें करके लोगों में खौफ पैदा कर सकते हैं, कहीं भी, कभी भी और किसी के भी हाथों जलील हो सकते हैं, उफ किये बगैर घंटों तक लात-घूंसे खा सकते हैं, सूडान में बैठकर इराक युद्ध की रिपोर्टिंग कर सकते हैं, स्टूडियो में बंदर की तरह दौड़-दौड़ कर खबरें पढ़ सकते हैं, अच्छी खासी हवेलियों को भुतहा बना कर दिखा सकते हैं और बाइट देने वालों से ऐसे सवाल पूछ सकते हैं जिन्हें सुन कर दर्शक अपने सिर के बाल नोंच लें तथा बाइट देने वाला बाद में अपना सिर फोड़ ले तो एक शानदार करियर आपका इंतजार कर रहा है।

शैक्षणिक योग्यताएं :

  1. स्नातक। अगर आपने जुगाड़ करके, चोरी करके अथवा घूस देकर फर्जी डिग्रियां हासिल की हैं तो आपको चयन में वरीयता दी जायेगी।
  2. पढ़ने-लिखने से सख्त नफरत हो। पढ़ने-लिखने की आदतों के शिकार लोग कृपया आवेदन नहीं करें।
  3. सामान्य ज्ञान में सिफर।
  4. चापलूसी और मक्खनबाजी में विशेषज्ञता।
  5. स्टूडियो में बुलाये गए विषेशज्ञों को बोलने देने के बजाय खुद ही चीखने-चिल्लाने की काबलियत।

शारीरिक क्षमताएं :

  1. जैक आफ आल ट्रिक्स।
  2. बंदर की तरह उछल-कूद करने की क्षमता।
  3. रोजना कम से कम दस जूते, दस तमाचे और दस घूसे खाने के क्षमता।
  4. दंगा, हिंसा व अफवाहें फैलाने में माहिर। ऐसी गतिविधियों में शामिल रहे उम्मीदवारों को वरीयता दी जायेगी।
  5. चीखने-चिल्लाने की क्षमता समान्य मनुष्य की तुलना में कम से कम दस गुनी हो। त्रासदपूर्ण घटनाओं की खबरें उछल-कूद कर तथा चीख-चिल्ला कर सुनाने वालों को शीघ्र पदोन्नति। दरअसल हमारा लक्ष्य अपने दर्शकों को छह महीने के भीतर बहरा बना देने का है और इस लक्ष्य को पूरा करने में सर्वाधिक योगदान देने वालों को ”पदमश्री सम्मान” के लिये सरकार के पास सिफारिश भेजी जायेगी।

मानसिक क्षमताएं :

  1. दिल में पत्थर और दिमाग में भूसा भरा हो। दिल-दिमाग रखने वाले किसी उम्मीदवार की अगर भूलवश नियुक्ति जाए तो उन्हें नौकरी पर आने से पहले ये दोनों व्यर्थ पदार्थं घर पर ही छोड़ने होंगे।
  2. किसी के मरने जीने से कोई मतलब नहीं रखना, केवल टीआरपी पर निगाह रखना।
  3. दिल इतना कठोर हो कि कोई अगर आग लगाकर खुदकुशी कर रहा हो तो उसे बचाने के बजाए उस पर पेट्रोल डाल कर उसे शीघ्र जलने में मदद करें और छटपटाते हुए आदमी की शॉट लेते रहें।
  4. हर समय मां-बहन की गालियां खुशी-खुशी बर्दाश्त करने तथा दूसरों को भी ऐसी गालियां सुनाने की काबिलियत।

पदोन्नति की शर्तें :

ढिबरी न्यूज में रिपोर्टर पद पर बहाली के बाद आपको वरिष्ठ रिपोर्टर के रूप में पदोन्नति दी जाएगी। पदोन्नति के लिए कार्य प्रदर्शन आंकने का आधार आपकी खबरें होगीं। अगर आप अपनी खबरों से आग लगा सकते हैं, दंगे भड़का सकते हैं, सिर फुटौव्वल करा सकते हैं, हत्याएं-आत्महत्याएं करवा सकते हैं और लोगों को अंधविश्वासी बना सकते हैं तो आपको तत्काल पदोन्नति दी जाएगी। जिस दिन आपकी किसी खबर से दंगे फैल जाए या गुमराह होकर कुछ लोग खुदकुशी कर लें या कुछ लोग इतने अंधविश्वासी बन जाएं कि वे बच्चों की बलि देने लगें तो आपकी सेलरी दोगुनी कर दी जाएगी। 

आपको ढिबरी न्यूज की ओर से नि:शुल्क दस ढिबरियां, माचिस और हर महीने दस लीटर मिट्टी का तेल मुहैया कराया जाएगा जिनका इस्तेमाल आप तब कर सकते हैं जब आपकी खबर से कहीं आग न लगे लेकिन टीआरपी बढ़ाने अथवा आपकी पदोन्नति के लिए ऐसा करना जरूरी हो जाए।


इसे भी पढ़ सकते हैं-   चैनल वाले अपने स्टूडियो में ही कोई गड्ढा खोद लें


इस व्यंग्य के लेखक हैं विनोद विप्लव। विनोद जाने-माने पत्रकार, कहानीकार एवं व्यंग्यकार हैं। वह राष्ट्रीय संवाद समिति यूएनआई से संबद्ध भारतीय भाषाओं की संवाद समिति यूनीवार्ता में समाचार संपादक हैं। उनकी रचनाएं पढ़ने के लिए उनके ब्लॉग http://vinodviplav.wordpress.com पर जा सकते हैं। उनसे [email protected] पर मेल करके या 9868793203 पर फोन करके संपर्क किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...