Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

जूते-अंडे की दुकान और उस्ताद हुसैन बख्श

: आप इन्हें भड़ासी भाइयों को सुनाइए : भाई यशवंत जी, छोटे कस्बे की दुकानों में आप कोई तरतीब नहीं ढूंढ सकते। यहां चूहे मारने की दवा और जीवन रक्षक दवायें एक साथ मिल सकती हैं। एक ऐसी ही दुकान में जहां जूते व अंडे बिकते थे, एक कोने में कुछ कैसेट भी रखे थे। यह कोई २०-२१ साल पहले की बात है। यहीं पर मुझे उस्ताद हुसैन बख्श का एक कैसेट मिला था। दुकानदार कैसेट देते हुए बहुत खुश था।

: आप इन्हें भड़ासी भाइयों को सुनाइए : भाई यशवंत जी, छोटे कस्बे की दुकानों में आप कोई तरतीब नहीं ढूंढ सकते। यहां चूहे मारने की दवा और जीवन रक्षक दवायें एक साथ मिल सकती हैं। एक ऐसी ही दुकान में जहां जूते व अंडे बिकते थे, एक कोने में कुछ कैसेट भी रखे थे। यह कोई २०-२१ साल पहले की बात है। यहीं पर मुझे उस्ताद हुसैन बख्श का एक कैसेट मिला था। दुकानदार कैसेट देते हुए बहुत खुश था।

दुकानदार ने अपनी ओर से कुछ सहानुभूति-सी जताते हुए इस ‘फालतू’ माल पर उसने मुझे दो-तीन रुपयों की छूट भी दी थी। तब पहली बार उस्ताद हुसैन बख्श साहब की असरदार आवाज व बेमिसाल गायकी से मेरा परिचय हुआ था। कुछ दिनों बाद एक कृपालु मित्र इस कैसेट को ले गये और जैसा कि आमतौर पर होता है, वापस नहीं किया। पर हुसैन बख्श साहब की आवाज कानों में गूंजती रही।

अब भला हो यू ट्‌यूब का जिसमें कुछ मेहरबान लोगों ने उस्ताद जी की उन्हीं पुरानी बंदिशों को अपलोड किया है और वे अच्छी खासी मात्रा में उपलब्ध हैं। कहते हैं कि एक बार किसी ने मेहदी हसन साहब से पूछा कि ” दुनिया आपको सुनती है, आप किसे सुनते हैं?” उनका जवाब था -”हुसैन बख्श।” मेहदी हसन व गुलाम अली भारत में अच्छे खासे लोकप्रिय हैं, पर हुसैन बख्श अपने यहां जाना -पहचाना नाम नहीं हैं। अगर आपने भी उन्हें न सुना हो तो आपकी खिदमत में उनकी कुछ नायाब गायकी की कड़िया भेज रहा हूं। चाहता हूं कि आप इन्हें भड़ासी भाइयों को भी सुनायें, वैसे ही जैसे कैलाश खेर को सुनाते हैं. –दिनेश चौधरी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. शेष नारायण सिंह

    August 6, 2010 at 1:59 am

    शुक्रिया जनाब,
    क्या बात है . पता नहीं कितने साल बाद सुना है हुसैन बख्श साहब को . गालिब और हुसैन बख्श . भाई वाह .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...