निरूपमा को न्याय अभियान के तहत इंडिया गेट पर शनिवार यानी आज शाम 6 बजे प्रस्तावित कैंडल लाइट शांति सभा अब जंतर-मंतर पर होगी. पुलिस ने इंडिया गेट पर सभा करने की इजाजत नहीं दी है और इसके लिए जंतर-मंतर आवंटित किया गया है.
अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि पुलिस ने सूचित किया कि वो इंडिया गेट पर सभा की इजाजत नहीं दे सकती, इसके लिए गृह मंत्रालय से इजाजत लेनी होगी. पुलिस जंतर-मंतर पर सभा करने की इजाजत दे सकती है. निरूपमा को न्याय अभियान ने तय किया है कि शांति सभा होगी और उसी समय पर होगी. स्थान पुलिस प्रशासन ने जंतर-मंतर आवंटित किया है इसलिए निरूपमा को न्याय दिलाने के लिए लोगों से शाम 6 बजे से पहले जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की गई है.