Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

आयोग को नहीं पता ‘पेड न्यूज’ क्या है

पैसे लेकर विज्ञापन को खबर की तरह छापने की शिकायत के बावजूद भी चुनाव आयोग पेड न्यूज से पूरी तरह अनजान बना हुआ है। आयोग को अभी तक यह मालूम नहीं पड़ पाया है कि आखिर पेड न्यूज किस खेत की मूली है। सबसे मजेदार बात यह है कि आरटीआई के अंतर्गत चुनाव आयोग ने भारतीय प्रेस परिषद को बकायदा एक लेटर लिखकर पेड न्यूज के बारे में सारी जानकारी मांगी है। यह कोई मजाक नहीं है बल्कि आरटीआई के तहत चुनाव आयोग का जवाब है।

मीडिया स्टडीज ग्रुप के अनिल चमड़िया ने आरटीआई कानून के तहत चुनाव आयोग से पैसे लेकर विज्ञापन को खबर की तरह छापने से संबंधित अब तक प्राप्त शिकायतों और उस पर की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा मांगा था। आयोग के अवर सचिव वरिन्द्र कुमार ने कहा कि आयोग ने प्रेस पेड न्यूज को परिभाषित करने और कथित पेड न्यूज की पहचान के लिए दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। यह जवाब एक मई 2010 की तारीख वाले पत्र के जरिए हाल ही में चमड़िया को भेजा गया। सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले लोकसभा चुनाव को साल भर से ज्यादा समय हो गया और उस समय की पेड न्यूज संबंधी शिकायतें अब भी आयोग के समक्ष विचाराधीन है। साभार : दैनिक भास्कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...