Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पंकज की दो फिल्में एनआरआई फिल्म फेस्टिवल में

अजीजन मस्तानीपत्रकार से फिल्ममेकर बने पंकज शुक्ल की दो शॉर्ट फिल्में जनवरी में दिल्ली में होने जा रहे प्रवासी फिल्म समारोह यानी एनआरआई फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शन के लिए चयनित हुई हैं। इन फिल्मों के नाम हैं ‘अज़ीजन मस्तानी’ और ‘बहुरुपिया’। कुशाग्र क्रिएशंस के बैनर तले बनी इन फिल्मों के निर्माता शरद मिश्र हैं और इनकी परिकल्पना भी इन्हीं की। पंकज के अलावा मीरा नायर और निर्देशकद्वय राज निदिमोरु-कृष्णा डीके की भी दो-दो फिल्में इस समारोह में शामिल की गई हैं।

नई दिल्ली के इंडिया हैबिटाट सेंटर में तीन जनवरी से छह जनवरी 2010 तक चलने वाले इस फिल्म समारोह में दिए जाने वाले पुरस्कारों का विमोचन एक दिसंबर को होटल सम्राट में मॉरीशस के राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ करने जा रहे हैं। मॉरीशस की सरकार इस फिल्म समारोह को पूरा सहयोग भी दे रही है। निर्देशक पंकज शुक्ल ने अपनी दो शॉर्ट फिल्मों के चयन पर खुशी ज़ाहिर करते हुए बताया कि इन दोनों फिल्मों से ही अप्रवासी भारतीयों और भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को अपने देश के इतिहास और संस्कृति के बारे में अनदेखे और अनजाने तथ्यों से परिचित होने का मौका मिलेगा।

पंकज ने बताया कि फिल्म अजीजन मस्तानी कानपुर की एक गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी अजीजन बाई के देश के प्रति समर्पण और उसके संघर्ष की कहानी है जबकि फिल्म बहुरुपिया देश की एक विलुप्तप्राय लोक कला की बानगी है। इन दोनों फिल्मों का निर्देशन करने के अलावा पंकज ने इन फिल्मों की पटकथा भी लिखी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...