Connect with us

Hi, what are you looking for?

हलचल

प्रेस कांफ्रेंस के ये ‘लपके’

पीएनबी के कार्यक्रम के दौरान छीना झपटी का दृश्य... खुद समझ जाएं कि क्या हो रहा है.

पत्रकार-पत्रकारिता की औकात बताने के लिए केवल यह तस्वीर ही काफी है.

पीएनबी के कार्यक्रम के दौरान छीना झपटी का दृश्य... खुद समझ जाएं कि क्या हो रहा है.

पीएनबी के कार्यक्रम के दौरान छीना झपटी का दृश्य... खुद समझ जाएं कि क्या हो रहा है.

पत्रकार-पत्रकारिता की औकात बताने के लिए केवल यह तस्वीर ही काफी है.

पर आपको हम पूरा मामला विस्तार से बताना चाहेंगे. पहले कुछ लोगों के बीच फोन पर हो रहे आपसी संवाद को गौर से सुनिए…

‘हैलो राम, तुम कहां हो…?’

‘तुम कहां हो श्याम?’

‘यार वहां मेरीडियन में क्या चल रहा है?’

‘तू बता, ताज में क्या, कैसा है?’

‘यार यहां तो खाली है. वहां क्या है?’

‘यार यहां तबले के नीचे कुछ है. साला पीआर वाला लगता है, कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद ही देगा.’

‘ऐसा कर, तू जल्दी भाग यहां. वहां फालतू है।’

Advertisement. Scroll to continue reading.

‘हां, अनवर बता क्या है. यार वहां बैठ के अण्डा दे रहा है. चल जल्दी पहुंच ओबेरॉय में. साले यहां पेन ड्राइव है. तीन हजार से कम का नहीं होगा.’

‘अच्छा अभी मैं फोन रखता हूं. तू ऐसा कर अपने ग्रुप को बता दे. जल्दी आ जाना. तू ले लिया तो सीधे मेरीडियन पहुंच और वहां का भी माल उठा ले.’ ‘अच्छा है यार, जल्द चलता हूं. कोशिश में हूं कि एक और मिल जाए.’

‘जो करना है, जल्दी कर और सुन खबर लगा के जल्दी फोन करना.’

आप सोच रहे हैं कि मैं क्यों किसी फिल्म का स्क्रिप्ट बता रहा हूं… क्यों आपको बोर कर रहा हूं.. ब्रदर, ये कोई फिल्मी स्क्रिप्ट नहीं है, बल्कि ये पत्रकारों के मक्का-मदीना यानि दिल्ली की दास्तान है, जहां हर रोज, हर कॉन्फ्रेंस में ये चीजें देखने को मिल जाएंगी। जहां अपने को पत्रकार कहने वाले ऐसे लोग फोन पर बात करते मिल जाएंगे, इतने परेशान दिख जाएंगे, शायद इतने परेशान सुरक्षा एजेंसी वाले भी नहीं रहते होंगे। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इनका कहीं न्यूज भी नहीं छपता है, क्योंकि वे कहीं होते ही नहीं हैं तो भला कैसे छपेगा, मगर कहलाते हैं संपादक। मैंने ऐसे ही एक से पूछा कि आप कहां हैं और किस पेपर में छपेगा तो. तो साहब, उन्होंने बड़ी सफाई से मुझसे ही पूछ लिया आपके संपादक कौन हैं? मैंने नाम बताया तो उन्होंने घूर के देखा और कहा कि उनका डेली न्यूज छपता है क्या…मैं संपादक हूं…संपादक… मेरा कहीं नहीं छपेगा…समझा।

देखा आपने उनकी दादागिरी। कल की ही बात है (जिसकी तस्वीर है)। पीएनबी का प्रेस कांफ्रेंस होटल पार्क में था। असली लोग जल्दी-जल्दी सवाल-जबाव कर रहे थे, अचानक गेट पर शोर-शराबा होने लगा। मुझे लगा कि कुछ हो गया। जल्दी-जल्दी गेट की ओर भागा और जो देखा और महसूस किया, उससे पूरी पत्रकारिता शर्मसार हो गई। देखा कि कोई जैन साहब हैं और उस पर दस-पन्द्रह लोग कुछ छीना-झपटी कर रहे हैं। कोई किसी से कम नहीं दिख रहा था। कुछ खुश थे कि तीन बार ले लिया और कुछ दुखी कि एक बार भी अभी तक नहीं। भाई मात्र पांच सौ के गिफ्ट वाउचर के लिए, वहां पीएनबीकर्मी का पत्रकारों के लिए जो कमेंट सुना, आप शर्म से सिर छुपा के निकल जाएंगे। उनका कहना था ये सब के सब लपके हैं, भिखारी हैं।

आज कल यह चर्चा आम है कि पैसे लेकर खबर छापी। मरहूम प्रभाष जोशी जी ने बाकायदा एक मुहिम छेड़ी थी इसके खिलाफ। चलो, थोड़ा मान लें कि पैसे लेकर वो बेचारे कम से कम खबर तो छाप ही देते हैं। मगर ये कथित संपादक (लपके) इतने गिफ्ट लेकर और फाइव स्टार होटल का खाना खा कर भी क्या करते हैं, किसी ने ये सोचा भी क्या? कैसे सीना तानकर घूमते हैं। कौन देखने वाला है। कोई नहीं। कई बार मुझे लगता है कि वह दिन भी दूर नहीं, जब सही (छापने) वाले पत्रकार बंधु किसी कांफ्रेंस में जाएंगे तो उन्हें कोई पूछने वाला भी नहीं रहेगा और लपके सीना तान के अगली कतार में विराजमान दिखेंगे।

मेरा निवेदन है अपने पत्रकारों से कि कृपया यह जो दीमक पत्रकारिता को चाट रही है, उसका कोई इलाज तलाशें। असली पत्रकारों को इन नकली पत्रकारों की मौके पर ही घेराबंदी कर, उनसे सवाल-जवाब कर, उन्हें अपमानित और हतोत्साहित करना होगा। वरना, कल सभी पत्रकार इन फर्जी पत्रकारों के चलते भांति-भांति की गाली सुनने को मजबूर होंगे। अगर आप लोगों को लगता है कि यह अलार्मिंग स्थिति है तो जरूर कुछ सोचें, सुझाएं, मुहिम छेड़ें अन्यथा मेरे बाप का क्या जाता है।

Click to comment

0 Comments

  1. ashok mishra assistant editor india news

    January 29, 2010 at 7:38 am

    thik is taraha ka darshya her press confrence ka bad dekta hai. national book trust ka ek press confrence ka bad yahi hua tha.

  2. sunit nigam

    January 29, 2010 at 7:48 am

    फर्जी पत्रकारों के खिलाफ मुहिम चलनी चाहिए क्योंकि इनकी वजह से असली पत्रकार बदनाम हो रहे हैं असली पत्रकार अगर कुछ बोलतें हैं तो उन्हें भी भरी महफिल में शर्मिंदगी उठानी पड़ती है. नकली ने असली को पीछे धकेल रखा है.

  3. Satyanarayan Pathak

    January 29, 2010 at 7:50 am

    suna hai sarkar DELHI ko bhikhariyon se mukt karne wali hai. in bhikhariyon ko Ek jagah vishesh de kar wahan bitha dena chahiye.
    kisi NGO se kahen ki is news me prakashit photo ko kisi chourahe per bade hoarding per tangwa de. jab inke pariwar wale ya ristedaar ise dekhenge to sayad agli baar ye PC me sudhrne ki koshish karenge.

  4. sunit nigam

    January 29, 2010 at 7:56 am

    फर्जी पत्रकारों के खिलाफ मुहिम चलनी चाहिए क्योंकि इनकी वजह से असली पत्रकार बदनाम हो रहे हैं असली पत्रकार अगर कुछ बोलतें हैं तो उन्हें भी भरी महफिल में शर्मिंदगी उठानी पड़ती है. नकली ने असली को पीछे धकेल रखा है.
    सुनीत निगम
    समाचार संपादक
    विराट वैभव
    नयी दिल्ली

  5. atul sharma

    January 29, 2010 at 8:05 am

    har jagah aise kathit ptrakaro ka giroh skriye hai.jalandhar mein kuchh aise log hai jo sirf gifted aur lunch wali pc mein hi nazar aate hain.gift lene ke liye yeh sabhi hade todd dete hai.

  6. rajkumar chaudhary

    January 29, 2010 at 8:17 am

    Noida Sa rajkumar chaudhary
    ab smay aa gya hai ki media karmiyo ka liya sansar board ka gathan ho taki dhandabaaj our moukaparast thakathit patrkaron par sikanja kas saka

  7. anam

    January 29, 2010 at 9:09 am

    वो तो ठीक है यशवंत भाई… लेकिन भड़ास पर पीएनबी के उस कार्यक्रम की रिपोर्ट पढने को नहीं मिली….। क्या आपको गिफ्ट नहीं मिला था क्या..।
    अब आप चले ही गए थे प्रेस कान्फ्रेंस में तो कुछ लिख ही देते… पाठकों की खातिर…।

  8. chandan kumar jha mobile-09720164110

    January 29, 2010 at 9:59 am

    aisa hi chand logo ka chalta journalist badnam hota hay asa loga ko katora la ka sadak pa bath jana chaheya

  9. Bipin Mori

    January 29, 2010 at 10:09 am

    Bas…ye baki…thaa

  10. Bipin Mori

    January 29, 2010 at 10:13 am

    hum log esko CBD ka hamla bolte he

  11. chetan anand

    January 29, 2010 at 11:08 am

    lekh padha, vastav men sharmindgi ho rahi hai. lagta hai k aise logon se patrkarita sharmsaar to hogi hi samaj ka bhi bharosa uth jayega. mera apki muhim men saath bana rahega.

  12. यशवंत

    January 29, 2010 at 11:25 am

    अनाम जी, मैं किसी प्रेस कांफ्रेंस में कभी नहीं जाता, न ही अपने किसी साथी को भेजता हूं. ये रिपोर्ट एक साथी ने फोटो के साथ प्रेषित की है. उसे पब्लिश कराया है. भेजने वाले साथी का नाम लिखा हुआ है, खबर के बिलकुल उपर. बाकी रही पैसे की बात तो अपनी दिल्ली में बीस हजार रुपये महीने में कट जाती है और इतना विज्ञापन अपने आप चलकर आ जाता है.
    आभार के साथ
    यशवंत

  13. dinesh

    January 29, 2010 at 12:48 pm

    bhayia hum samjthe the ke chote city mein he asa hota hai or bin bulaye he senior patarkar vahan phunch jaten hain. delhi jese city se he yeh ghun small city ko laga hai. we have to do somthing verna jalad pitaye be hone lage ge.

  14. xyz

    January 29, 2010 at 1:05 pm

    kuch lapoki log to patrakarita ka sangh tk chala rahe hai.

  15. k.k.sharma BKN

    January 29, 2010 at 1:15 pm

    patrkar ke naam par gandgi phailane walo ko sareaam jute lagane chahiye.

  16. Trilochan singh

    January 29, 2010 at 1:34 pm

    theek hai bhai itna nanga sach dikhana himmat ka kaam hai ,,,hum log lko me ise dagga ke naam se jante hain kuch logo ka kaam khabar lana kum aur dugga lena jiyada hai ,,,aise hi apni biradari ke kalam ke sipahiyon ko ek word deta hu acj dnj,,,nahi samjhe kya ,,rukiye a for assignment ,c4 chala ,j4,jaye -d 4 dugga n4 na ,j4 jaye yani assiaginment chala jaye lekin dagga na jaye ,,,,jab ankh se hi tapka to phir lahu kya hai,,,,,,tasveer nawees lko

  17. kumar

    January 29, 2010 at 1:58 pm

    नमस्कार भाई। आपकी बात यकीनन यथार्थ और पत्रकारिता में फैल गए लालच को उजागर कर रही है। लेकिन इन हरकतों के लिए केवल हम कथित फर्जी पत्रकारों, संपादकों या फिर लूट-खसोट करने वालों को ही दोषी ठहराएं। उचित नहीं है। हम सभी को एक बार अपने गिरेहबान में झांककर देखना होगा। कहीं न कहीं हम भी इस मौजूदा स्थिति के लिए उतने ही दोषी है।
    मुझे जहां तक याद आता है कि किसी भी पत्रकार वार्ता में मैं कोई उपहार लेना तो दूर चाय तक नहीं पीता। इसके पीछे मेरी अकड़ या फिर निराली सोच जिम्मेदार नहीं है। बल्कि इसके पीछे वह हकीकत है कि आज भौतिकवादी युग में बिना मतलब के कोई पानी तक नहीं पूछता। तो अगर कोई खाना खिलाने के बाद उपहार भी दे रहा है तो इसके पीछे क्या आशय है? मेरा मानना है कि यदि आप किसी भी जगह एक कप चाय ही पी लेते हैं तो आपको कहीं न कहीं उस चाय की कीमत चुकानी पड़ती है।
    रही बात उपहार लेने की तो उपहार लेने का सीधा सा मतलब बनता है कि रिश्वत। आप उपहार स्वरूप दी जाने वाली रिश्वत कुबूल करें और संबंधित व्यक्ति, संस्था के हित में सर्वशे्रष्ठ लेख लिखें। उनकी गलतियों को नजरंदाज करें। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो संबंध बिगडऩे और उपर तक बात जाने का डर पैदा हो जाता है।
    मौजूदा स्थिति के खिलाफ मुहिम चलाकर हम क्या साबित करेंगे कि ऐसे कथित पत्रकारों को उपहार नहीं मिलने चाहिए। बल्कि सम्मानित और बड़े पत्रकारों को उनकी कुर्सियों पर ही उपहार दे देने चाहिए?
    एक बार फिर से सोचिए बंधुवर। पत्रकारिता आज उस दौर में पहुंच गई है जहां एक कॉरपोरेट घराने के बराबर तनख्वाह दी जा रही है। ऐसे में चंद रुपयों के उपहार के पीछे अपना ओहदा गिराना मुनासिब नहीं समझ में आता। मुहिम चलाने की बजाए हम सभी को चाहिए कि किसी भी पत्रकारवार्ता, संगोष्ठी, सम्मेलन आदि में चाय-खाने-उपहार को न लेकर हम सभी उन कथितों के उपर एक करारा वार कर सकते हैं। इससे न केवल उनका अंर्तमन उन्हें कचोटेगा बल्कि हमें भी एक सुखद सम्मान का अविस्मरणीय अहसास होगा। आशा करता हूं कि भविष्य में आप सभी ऐसे आयोजनों में दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगें। धन्यवाद।
    (यदि किसी को बात बुरी लगी हो क्षमाप्रार्थी हूं।)

    कुमार
    (एक प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र में उप संपादक)

  18. sanjeet choudhary

    January 29, 2010 at 2:27 pm

    dub kar mar jane chaiye aise insan jo apne apko hindustan ke patrakar kaheta hein aur gift ke liye aise harkat karte hai. Ye desh kurbani dene walon ka desh. Parantu Bhagat, Rani, Dayanand, Savarkar, Subhash, kitne Lakhon likhoo sirf 15 august aur 26 january ko yaad aate hein. Wo sab Aapki tarah patrakar the. Ab aap socho ki aap patrakar hein ya…….
    Thanks.

    Sanjeet Choudhary, 092541-45100, Panipat

  19. sumit gupta_09911820775

    January 29, 2010 at 2:41 pm

    kumar ji tasvir to achhi h.aisa hi nazara maine iss baar k auto expo mein me dekha.aur ek channel k associate ep ko apne reporter se kehte suna ki jaa mere liye toyota car k pavilion se pendrive lekar aa.saath hi unhone ye b kaha ki aur kahi badiya maal mil raha ho to muje dena.agar nahi diya to kuch din baad meridien me hone wali pc mein tu nahi jayega.aur lapke patrkaro ki bhid to merc k pavilion pr dekhne layak thi.ek tucche se bag k liye saale sab bhikariyo ki tarah khade the.wahan dekh kr lag raha tha ki wah ri patrkarita kya standard h???

  20. sandip thakur

    January 29, 2010 at 2:56 pm

    sirf jhola chap doctor hi nahi hai , patrakar bhi hai.aap aur hum yani genuin journalist unka kuch nahi bigar sakte.karan,unme na sirf ekta hai(Gift batorne ke) balki unity bhi hai.information network etna majboot mano fevicol ka jor ho.eske leye patrakar biradari ke chand logo ke saath-saath ayjok (PR agency) bhi jimedar hai jo croud dekhane ke liye ayse logo ko khud hi bulati hai thaki press conference karne walo ke nazar mei unki chabi achai ban sake.
    sandip thakur
    metro editor

  21. Pradeep Kumar

    January 29, 2010 at 3:22 pm

    Yashwant Bhai khabar Acchee lage. Agar Hum log Ak Hokar chaaley to ye Noabat Aayege Kabhe nahe. kyo k hum aapas mai he tu-tu mai mai kartey rahatey hai. in kukur muto ke taraha fail rahey Frodiyo k liye hum Log bhe kahe na kahe Jimedar hai. ye ak sahar ke bat nahe.Har jagaha yahe haal hai. mainey Agra mai bhe mene reporting kartey hue bahut se logo ko Deha hai jo Dhanda or Press Conf.. jese jagaha par mil jatey hai. in k Khilaf Jab tak hum log Polish or Prashan k sath milka Abhiyan nahe chalayegey tab tak hum log ak press confrence nahe pata nahe kaha kaha Badanam Hootey Rahengey.. in logo ke wajaha se hum logo ko Badanam hona padata hai.

  22. Dipti Divya Goyal

    January 30, 2010 at 2:39 am

    Patarkarita ko “Shenshah” ki jarurat hai. Jo Farji Patarkaro k beech rahkar unko khatam kare. Press Conference k naam per gift (rishwat) dene walo per b shikanja kasa jana chahiye.
    Dipti Divya Goyal
    Reporter
    Dabwali (Sirsa) Haryana
    http://www.lahookilau.blogspot.com

  23. s.n gautam jaipur

    January 30, 2010 at 6:58 am

    फर्जी पत्रकारों के खिलाफ मुहिम चलनी चाहिए क्योंकि इनकी वजह से असली पत्रकार बदनाम हो रहे हैं असली पत्रकार अगर कुछ बोलतें हैं तो उन्हें भी भरी महफिल में शर्मिंदगी उठानी पड़ती है. नकली ने असली को पीछे धकेल रखा है.

  24. rajnish chauhan

    January 30, 2010 at 7:44 am

    रजनीश चौहान, इंडिया न्यूज़ रिपोर्टर मेरठ,
    सर आपका ये लेख महज दिल्ली तक सिमित नहीं है बल्कि मेरठ जैसे शहरो में भी यही हाल है| मेरठ में ही अगर बात करें तो यहाँ पत्रकारों की संख्या हजार के करीब होने जा रही है| अब असली कौन है और नकली कौन इस बात को लेकर कई बार यहाँ बाकायदा सडको पर पत्रकारों के बीच झगडे भी देखने को मिल जाते हैं, जिससे किसी का नुक्सान नहीं होता लेकिन पत्रकारिता को जरुर शर्मसार होना पड़ता है| अभी इसका ताजा उदहारण मुझे मेरठ के ही एक बड़े स्कूल के वार्षिक समारोह की पत्रकार वार्ता में देखने को मिला| इसी स्कूल से मैंने भी पढाई की है| पूर्व छात्र होने के नाते स्कूल प्रबन्धन ने मुझसे वहां पत्रकारों का ध्यान रखने के लिए निवेदन किया था जिसे मै ठुकरा न सका| मैं आपको यदि इस प्रेस कांफ्रेंस का हाल ब्यान करूँगा तो शायद अपने आपको पत्रकार कहते हुए भी आपको शर्म आये| कांफ्रेंस के बाद आमंत्रित पत्रकारों के लिए गिफ्ट भी थे| शुरू में तो वहां चुनिन्दा पत्रकार थे लेकिन कुछ कथित पत्रकारों ने वहां पहुँच कर जब गिफ्ट देखे तो अपने साथियो में भी इसकी बात ऐसे फैलाई जैसे उन गिफ्ट को पाकर वो करोडपति बन जायेंगे| सैकड़ो की संख्या में वहां ऐसे फर्जी पत्रकार पहुँच गये जिन्हें मैंने आज तक देखा भी नहीं था| उनका वहां आने का मकसद कोई कवरेज नहीं बल्कि महज गिफ्ट बटोरना था| एक जनाब ने तो मुझे ही स्कूल पी.आर का कोई कर्मचारी समझ लिया..और गिफ्ट के लिए ऐसे लड़ने लगा जैसे कोई बच्चा अपने माँ-बाप से जिद्द करता है| हालाँकि बाद में उसे जब मेरे बारे में पता चला तो वो शर्मिंदगी के कारण खुद वहां से खिसक लिया लेकिन हकीकत ये थी की उससे ज्यादा मैं खुद शर्मिंदगी महसूस कर रहा था| और ऐसी शर्मिंदगी बहुत से पत्रकारों को उठानी पड़ती है…और ये हाल तब तक रहेगा जब तक की ऐसे पत्रकारों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती|

  25. sagarbandhu

    January 30, 2010 at 7:48 am

    swal-asli aur nakli patrakaro ka nahi hai. sach to yeh hai ki ptrakaro ka bhi naitik patan huaa hai. sawal hai ki asli hoga to kya wo gift ke liye lapkega. phir uski ginati buddhijivo me karni bemani hogi. dusro ke anushsan aur niyam ka path pdhanewale ka asli chera yehi hai jo photo kah raha hai. patrakarita me ab press confrence me gift chhodkar loutne wale patrakar nahi bache hai. jinhe log dekhar sikh sakte hai. pahle patrakar gift chhodkar laut aate the. hum logo ne bhi un patrakaro ka anusaran karana aarabh kiya. lekin aaj ke dauro me jagran me hum logo ko bekuf samjah jata hai. kai dalal to advt ka kamison nahi lene par uphas udate hai aur sach hai ki aaj ke din me dalalo ki wajah se ek kone me baithkar samay parivartan ka intjar kar rahe, taki dalal sanskriti se mukt ho sake.

  26. Dr.Manju Chaudhary

    January 30, 2010 at 8:32 am

    कलम कभी की बिक चुकी है ……..!!!!!!!!!!

    कलम कभी की बिक चुकी है …….
    स्याही उसकी सूख चुकी है !
    सत्ता के गलियारों में
    उसके कागज बिखर चुके है !
    कलम कभी की …………….!
    शब्दों के जंजालो में
    इंसानों के जज्बात्तो का
    खून कभी का हो चुका है !
    कलम कभी की ……………!
    मदिरा के प्यालो में अब तो
    कलम की स्याही धुल चुकी है
    कलम कभी की …………………!
    कुछ तोहफो के बदले में
    तारीफों के लेख लिख कर
    कलम की आजादी अब तो
    जंजीरों में बंद चुकी है !
    कलम कभी की ……………
    सुनने में तो लगता बुरा है
    लिखने में भी कष्ट है मुझको
    सच्चाई पर यही है अब तो !
    कलम कभी की ……………….!
    झुठला दे कोई जो इसको
    उसके पास ही सही कलम है !
    वरना इसके आगे अब तो
    लिखने को कुछ रहा नहीं है !
    कलम कभी की बिक चुकी है !

  27. vikas tripathi

    January 30, 2010 at 5:31 pm

    bilkul aisa hi har jagah ho raha he…..jo log aisa karte hen unhe patrakar kahlane ka koi hak nahi………..patrakarita ko in logan se bachao…….

  28. sanjay

    January 31, 2010 at 4:28 pm

    yashwant bhai,sare logo ka comments gaur se padha..sab ne galat kaha magar enko roka kaise jayee..mujhhe lagta hai aap hi kuchh kar sakte hai apne portal ke dwara muhim chala kar.ek bhai ne sach kaha ki eske liye ek matra koi jimedar hai to wo hai PR wala..unlogo ne bhi gandh faila rakha hai..mera manana hai ki PR wale ka press conference ka bakot kar dena chahiye.Badri jha jaise PR ka to cover hi nahi karna chahiye jo bhid jutane ke liye INS pe ab BUS tak bhejne laga hai..aage aap jaisa chahe

  29. Abhishek Kumar

    February 3, 2010 at 5:26 am

    aj ke samay me lok tantra ka chautha stambh kahe jane wale patrakaro ne akhbar ko apne roji ka dhandha bana rakha hai. ek ek aadmi darjano akbar ka malik bana baitha hai. sabse majedar baat to yeh hai ki aj tak usne ek bhi khabar nahi likie aur nahi use khabar likhne ki tamij hai. apni gadi par PRESS likhakar bhaukal se ghumte hai aur bane PATRAKAR ghumte hai.
    unke akhbar ka main makshad Advertisement hota hai unka akhbar sirf we khud hi chhapte hai aur khud hi padhte hai kisi ko iski kano kan khabar bhi nahi lagti hai. Kul mila kar Patrakarita ki dhajjiya uda kar rakh di in logo ne.

  30. HemRaj Birt, Bijjuwali

    September 30, 2010 at 5:16 pm

    aaj kal farji patarkar pesa ke liye kuchh bhi kar skate hai. asli patarkaro ko iska koi hol nikalna chahiye

  31. garg

    July 17, 2014 at 3:45 pm

    aaj kal patrkar bane k hod ho rahi hi kyu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement