Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

42 माह से लटके हैं मान्यता के लिए आवेदन

विदेशी पत्रकारों को मान्यता में मुश्किलों का जो मामला जापानी जर्नलिस्ट ने पीएम मनमोहन की पीसी में उठाया था, उसका असर दिखने लगा है. तब पीएम ने कहा था कि वे इस मामले की जांच कराएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जुड़े वरिष्ठ लोगों ने एक बैठक कर विदेशी पत्रकारों की मान्यता के मामले की समीक्षा की. इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य पता चले.

विदेशी पत्रकारों को मान्यता में मुश्किलों का जो मामला जापानी जर्नलिस्ट ने पीएम मनमोहन की पीसी में उठाया था, उसका असर दिखने लगा है. तब पीएम ने कहा था कि वे इस मामले की जांच कराएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जुड़े वरिष्ठ लोगों ने एक बैठक कर विदेशी पत्रकारों की मान्यता के मामले की समीक्षा की. इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य पता चले.

राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने गृह सचिव जी के पिल्‍लई, आईबी के प्रमुख राजीव माथुर और पीएमओ, विदेश मंत्रालय और सूचना व प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई. बैठक में विदेशी पत्रकारों को पीआईबी मान्‍यता के मुद्दे पर विचार हुआ. इस बैठक में पता चला कि विदेशी पत्रकारों को मान्‍यता से जुड़े आवेदन करीब 42 महीने से मंजूरी के इंतजार में हैं.

पीएमओ के अधिकारी लालफीताशाही के कारण लटके मामलों के बारे में जानकर हक्‍के बक्‍के रह गए. 50 से अधिक आवेदनों को अभी तक मंजूरी नहीं मिली है. कई मामले साढे़ तीन साल से लटके हैं. इन आवेदनों के जल्‍द से जल्‍द निपटारे और सुरक्षा जांच के बाद हरी झंडी देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. अब कार्यवाही सूचना व प्रसारण मंत्रालय और पीआईबी के जिम्मे है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajiv

    June 25, 2010 at 1:21 pm

    U.P.ME MANYTA KO LEKAR BADA GHAPLA HUA HAI…PRASAR BHARTI KE SAMVIDA KARMION AUR DD NEWS KA STINGERON KO MANYTA DE DI GYI HAI JAB KI BAKI PATRAKAAR AAJ TAK LAKHNAW KI OR DEKH RAHE HAIN…PAISA NA PAHUNCHNE SE HI DERI KARNE KE SAMAACHAR MIL RAHE HAIN.

  2. Deepak

    July 2, 2010 at 11:42 am

    its gd effort but zaldi ho to achha hoga…………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...