Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

पत्रकारि‍ता एक राउंड गोली की बंदूक नहीं : प्रभाष जोशी

‘जि‍समें दम नहीं होता वह बि‍खरता है और जि‍समें होता है वह समय, कसौटि‍यों और अग्‍नि‍ परीक्षाओं में से नि‍खरता जाता है’ : ‘आजीवन और नि‍रंतर वैचारि‍क समानता और सातत्‍य सि‍र्फ गधों में होता है’ : प्रभाषजी आज हमारे बीच में नहीं है। लेकि‍न वे कुछ मूल्‍य छोड़ गए हैं। आदमी मरता है तो बहुत कुछ त्‍यागकर ही उसे संसार से प्रयाण करना होता है। प्रभाषजी भी जब हमें छोड़कर गए तो लेखकों और पत्रकारों के लि‍ए कुछ मूल्‍य छोड़ गए हैं। ‘ई’ लेखकों को प्रभाषजी की कुछ बातें जरूर सीखनी चाहि‍ए। उनका मानना था- ‍”अंदर जो भी घुमड़ रहा हो, घुमड़े, मैं अपने को भावनाओं के हवाले नहीं करूँगा।” इस नि‍यम का उन्‍होंने जिंदगीभर पालन कि‍या। प्रभाष जोशी के आकस्‍मि‍क नि‍धन से ‘ई’ लेखकों ने जि‍तनी तेज गति‍ से श्रद्धांजलि‍यां दी हैं, वैसी लेखकीय प्रति‍क्रि‍या कि‍सी संपादक के मरने पर नहीं देखी गयी। यह प्रेस के संपादक का ‘ई’ लेखकों पर असर का संकेत है। लेखक और पत्रकार के नाते प्रभाषजी बहुत कुछ ऐसा लि‍ख गए हैं जो ‘ई’ लेखकों के भी काम का है।

‘जि‍समें दम नहीं होता वह बि‍खरता है और जि‍समें होता है वह समय, कसौटि‍यों और अग्‍नि‍ परीक्षाओं में से नि‍खरता जाता है’ : ‘आजीवन और नि‍रंतर वैचारि‍क समानता और सातत्‍य सि‍र्फ गधों में होता है’ : प्रभाषजी आज हमारे बीच में नहीं है। लेकि‍न वे कुछ मूल्‍य छोड़ गए हैं। आदमी मरता है तो बहुत कुछ त्‍यागकर ही उसे संसार से प्रयाण करना होता है। प्रभाषजी भी जब हमें छोड़कर गए तो लेखकों और पत्रकारों के लि‍ए कुछ मूल्‍य छोड़ गए हैं। ‘ई’ लेखकों को प्रभाषजी की कुछ बातें जरूर सीखनी चाहि‍ए। उनका मानना था- ‍”अंदर जो भी घुमड़ रहा हो, घुमड़े, मैं अपने को भावनाओं के हवाले नहीं करूँगा।” इस नि‍यम का उन्‍होंने जिंदगीभर पालन कि‍या। प्रभाष जोशी के आकस्‍मि‍क नि‍धन से ‘ई’ लेखकों ने जि‍तनी तेज गति‍ से श्रद्धांजलि‍यां दी हैं, वैसी लेखकीय प्रति‍क्रि‍या कि‍सी संपादक के मरने पर नहीं देखी गयी। यह प्रेस के संपादक का ‘ई’ लेखकों पर असर का संकेत है। लेखक और पत्रकार के नाते प्रभाषजी बहुत कुछ ऐसा लि‍ख गए हैं जो ‘ई’ लेखकों के भी काम का है।

जो ‘ई’ लेखन में आ गए हैं, ‘ई’ पत्रकारि‍ता कर रहे हैं, उनके लि‍ए प्रभाषजी बड़ी चुनौती छोड़ गए हैं। ‘ई’ लेखन में अभी चार चीजों की कमी नजर आती है, पहला है सुंदर गद्य का अभाव। दूसरा, लेखकीय ईमानदारी का अभाव। तीसरा, लेखन के प्रति‍ पेशेवराना दायि‍त्‍व और परि‍श्रम का अभाव और चौथा है आलोचना और जि‍म्‍मेदारी के बीच संतुलन का अभाव। ‘ई’ लेखक मानकर चलता है कि‍ वह जो लि‍ख रहा है, सही लि‍ख रहा है और उसे लेखन कला के बारे में, गद्य को और सुंदर बनाने के बारे में अब कि‍सी से सीखने की जरूरत नहीं है। संपादनकला के बारे में उसे कि‍सी से सीखने की जरूरत नहीं है। ‘ई’ लेखकों को परि‍श्रम करके इंटरनेट पर रीयल टाइम में सुंदर गद्य लि‍खने की कला वि‍कसि‍त करनी होगी। प्रभाषजी इस मामले में आदर्श थे, वे सुंदर गद्य लि‍खते थे, सुंदर गद्य बोलते भी थे। पत्रकारि‍ता में उनके आदर्श थे एस. मुलगांवकर। मुलगांवकर अंग्रेजी प्रेस के आजाद भारत के श्रेष्‍ठतम पत्रकार-संपादक थे। अखबार के मालि‍कों (घनशयम दास बिड़ला से लेकर रामनाथ गोयनका तक) से लेकर प्रधानमंत्री नेहरू तक, सभी उनके पत्रकारीय कौशल और ईमानदारी के कायल थे, उनका सम्‍मान करते थे। उनके व्‍यक्‍ति‍त्‍व का प्रभाष जी पर भी गहरा असर था।

प्रभाषजी ने मुलगांवकर के बारे में जो बातें कही हैं, उन बातों पर प्रभाषजी ने भी अमल कि‍या था। प्रभाषजी ने उनके बारे में लि‍खा ”संपादकी को कभी नि‍जी या बाहरी तत्‍वों से प्रभावि‍त नहीं होने दि‍या। अपने लि‍ए संपादकी का कोई लाभ नहीं मि‍ला न कि‍सी को लेने दि‍या। संपादकी का इस्‍तेमाल संबंध बढ़ाने, सत्‍ता में भागीदारी करने, राजनीति‍ करने और घरबार भरने में नहीं कि‍या। अपने संपादकी पव्‍वे और प्रभामंडल का इस्‍तेमाल कि‍सी और क्षेत्र या प्रयोजन में नहीं कि‍या। मुलगांवकर लल्‍लो-चप्‍पो की बजाय धरती की सख्‍त और कटु वास्‍तवि‍कता को पसंद करने वाले आदमी थे।”

(जनसत्‍ता, 23-03-1993)

‘टाइम्‍स ऑफ इंडि‍या’ के सफलतम संपादक थे गि‍रि‍लाल जैन। उनकी संपादनकला का मूल्‍यांकन करते हुए जो बातें प्रभाषजी ने लि‍खी हैं वे ‘ई’ संपादकों से लेकर ‘प्रिट’ संपादकों तक सबके काम की हैं। प्रभाषजी का मानना था ”अखबार के संपादक को सभी तरह के वि‍चारों और दृष्‍टि‍कोणों को पाठकों के सामने रखना होता है और यह अपनी एक अलग सख्‍त लाइन ले कर अलख नहीं जगा सकता । जगाना नहीं चाहि‍ए। … पत्रकार को तटस्‍थ आलोचक-समीक्षक होना चाहि‍ए।”

हम आम तौर पर वि‍चारों में ‘समानता’ और ‘सातत्‍य’ खोजते रहते हैं। हि‍न्‍दी के लेखकों में यह बीमारी बहुत है। प्रभाषजी ने लि‍खा ”अंग्रेजी में कहावत है कि‍ आजीवन और नि‍रंतर वैचारि‍क समानता और सातत्‍य सि‍र्फ गधों में होता है और बुद्धि‍मान अक्‍सर सहमत नहीं होते और सि‍र्फ गधे ही हमेशा सहमत होते हैं।” गांधीजी से कि‍सी ने पूछा था कि‍ आप कई बार अपने वि‍चार बदल लेते हैं। हम कि‍स पर जाएं और कि‍से आपकी पक्‍की राय मानें। गांधीजी ने कहा था कि‍ ”आप उसी को मेरी राय मानें जो मैंने बाद में कही है। वि‍चारों में परि‍वर्तन होता हो और वह ठीक नहीं हो तो वि‍चार करने का और लि‍खने पढ़ने का अर्थ और प्रयोजन ही क्‍या रह जाएगा? अगर आपके वि‍चार बदलें नहीं तो इसका एक ही मतलब है कि‍ आपने ज्‍यादा वि‍चार कि‍या ही नहीं है। और अगर आप दूसरों के वि‍चार बदल नहीं सकें तो इसका भी यही मतलब है कि‍ आपके वि‍चारों और उन्‍हें लि‍खने-समझाने में दम नहीं है। वि‍चार से ही वि‍चार बदले और बनाए जाते हैं। वि‍चार परि‍वर्तन ही सही और सच्‍चा और स्‍थायी परि‍वर्तन है।”

प्रभाषजी ने जो बात प्रेस के बारे में कही थी वह ‘ई’ लेखन के लि‍ए भी सच है, लि‍खा था, ”अखबार कोई एक गोले की तोप नहीं है और न पत्रकारि‍ता एक राउंड गोली की बंदूक। अगर आप में दम नहीं है तो आपका भंड़ाफोड़ देखते-देखते हो जाएगा। दम प्राप्‍त परि‍स्‍थि‍ति‍ में कि‍सी मान्‍यता पर खडे़ होकर टि‍के रहने में है। जि‍समें दम नहीं होता वह बि‍खरता है और जि‍समें होता है वह समय, कसौटि‍यों और अग्‍नि‍ परीक्षाओं में से नि‍खरता जाता है।”

 

(जनसत्‍ता, 26-12-1993)


जगदीश्वर चतुर्वेदीलेखक जगदीश्‍वर चतुर्वेदी कोलकाता वि‍श्‍ववि‍द्यालय के हि‍न्‍दी वि‍भाग में प्रोफेसर हैं.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...