Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

अपनी तारीफ सुन प्रभाष जी ने हाथ जोड़ लिया था

प्रभाष जोशी, संजय तिवारी और यशवंत. बिलकुल बाएं हैं प्रभाष जी की धर्मपत्नी.

प्रभाष जी नहीं रहे तो कष्ट ये हो रहा कि उनसे जी भर मिला क्यों नहीं, जमकर बात क्यों नहीं की, उन्हें पूरी तरह से समझने की कोशिश क्यों नहीं की. उनसे कुछ छिटपुट मुलाकातें हुईं, जिसमें प्रभाष जी से परिचयात्मक बातचीत हुई. आज जब अनुरंजन झा ने अपने पुत्र की बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें भेजीं तो उसमें कुछ तस्वीरें मेरी और संजय तिवारी की भी थीं. मैं जब बर्थडे पार्टी में पहुंचा तो प्रभाष जी धर्मपत्नी के साथ वहां मौजूद थे. मैं लपका. अपना परिचय दिया. भड़ास4मीडिया पर उनके इंटरव्यू को सराहा.

पैसे लेकर खबरें छापने के धंधे पर उनके जोरदार लेखन की भरपूर तारीफ की और उन्हें बताया कि किस तरह उनके जनसत्ता में लिखे को भड़ास4मीडिया पर भी मैं प्रकाशित करता रहा हूं. प्रभाष जी सुनकर मुस्कराए. उनकी मैंने जमकर तारीफ की. जेनुइन आदमी की इसलिए जमकर तारीफ करता हूं क्योंकि उन्हें उनके किए का हक और सम्मान मिलना चाहिए. उन्हें मैंने नौजवानों का नौजवान और पत्रकारों का पत्रकार कहा. प्रभाष जी मुस्कराए और हाथ जोड़ लिया. मैं उनकी सहजता पर थोड़ी देर के लिए अवाक हुआ. तभी अन्य लोग आए और प्रभाष जी से परिचय देने के बाद बातें करने लगे. मैंने वहां से हटना उचित समझा ताकि प्रभाष जी औरों को भी समय दे सकें. प्रभाष जी के साथ की मेरी और संजय तिवारी की जो दो तस्वीरें हैं, उन्हें मैं यहां प्रकाशित कर रहा हूं.

प्रभाष जोशी, संजय तिवारी और यशवंत.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...