Connect with us

Hi, what are you looking for?

कहिन

भ्रष्ट महिला आईएएस ने कहा… तुम दो-दो कौड़ी के पत्रकार

[caption id="attachment_16940" align="alignleft"]प्रवीण दुबेप्रवीण दुबे[/caption]भोपाल में इन दिनों मीडिया के लिए बेहद हंगामे भरे और थकाऊ दिन बीत रहे हैं. दरअसल आयकर विभाग भ्रष्ट आईएएस दंपत्ति अरविन्द जोशी और टीनू जोशी के काले खजाने की पड़ताल में जुटा है. पहले दिन एक चैनल पर करारे नोटों के विजुअल्स क्या चले, बाकी चैनलों के रिपोर्टरों पर भारी दबाव बन गया. लिहाजा अब कोई पिछड़ना नहीं चाहता. बीते सोमवार को इनके लॉकर खुलने की शुरुआत हुई. पहले खबर आई कि आईएएस दंपत्ति सहयोग नहीं कर रहे. इस पर उन्हें लेने पुलिस को भेजा गया है ताकि बैंक लॉकर खुलवाये जा सकें. मीडिया के लोग फ़ौरन उत्साहित होकर उनके बंगले की ओर इस उम्मीद में भागे कि अच्छे शॉट बनेंगे लेकिन वे दंपति वहां से निकल चुके थे. इन अधिकारियों का ज़खीरा भोपाल के दो बैंकों में है. एक बैंक में जब सारा मीडिया पहुंचा तो मैडम गाड़ी से उतरने को तैयार नहीं हुई. आयकर विभाग उन्हें फ़ौरन दूसरे बैंक में ले गया. जब तक मीडिया वहां शिफ्ट हुआ, तब तक वे तमाम लोग बैंक के अन्दर हो चुके थे और प्रतिष्ठित बैंक एसबीआई के शटर दोपहर ढाई बजे गिराए जा चुके थे. अघोषित रूप से यह बैंक का कामकाज बंद किये जाने का ऐलान था. खबर आई कि एक चैनल का रिपोर्टर स्पॉय कैमरे के साथ अन्दर जा चुका है. बाहर खड़े बाकी लोगों को अपनी नौकरी खतरे में नज़र आई तो कुछ लोग और अन्दर चले गए. मोबाइल से उसके ज़खीरे के शाट बनाए और नौकरी बचाए रखने लायक सामान जुटा कर उसे चैनल को फीड करवाया.

प्रवीण दुबे

प्रवीण दुबेभोपाल में इन दिनों मीडिया के लिए बेहद हंगामे भरे और थकाऊ दिन बीत रहे हैं. दरअसल आयकर विभाग भ्रष्ट आईएएस दंपत्ति अरविन्द जोशी और टीनू जोशी के काले खजाने की पड़ताल में जुटा है. पहले दिन एक चैनल पर करारे नोटों के विजुअल्स क्या चले, बाकी चैनलों के रिपोर्टरों पर भारी दबाव बन गया. लिहाजा अब कोई पिछड़ना नहीं चाहता. बीते सोमवार को इनके लॉकर खुलने की शुरुआत हुई. पहले खबर आई कि आईएएस दंपत्ति सहयोग नहीं कर रहे. इस पर उन्हें लेने पुलिस को भेजा गया है ताकि बैंक लॉकर खुलवाये जा सकें. मीडिया के लोग फ़ौरन उत्साहित होकर उनके बंगले की ओर इस उम्मीद में भागे कि अच्छे शॉट बनेंगे लेकिन वे दंपति वहां से निकल चुके थे. इन अधिकारियों का ज़खीरा भोपाल के दो बैंकों में है. एक बैंक में जब सारा मीडिया पहुंचा तो मैडम गाड़ी से उतरने को तैयार नहीं हुई. आयकर विभाग उन्हें फ़ौरन दूसरे बैंक में ले गया. जब तक मीडिया वहां शिफ्ट हुआ, तब तक वे तमाम लोग बैंक के अन्दर हो चुके थे और प्रतिष्ठित बैंक एसबीआई के शटर दोपहर ढाई बजे गिराए जा चुके थे. अघोषित रूप से यह बैंक का कामकाज बंद किये जाने का ऐलान था. खबर आई कि एक चैनल का रिपोर्टर स्पॉय कैमरे के साथ अन्दर जा चुका है. बाहर खड़े बाकी लोगों को अपनी नौकरी खतरे में नज़र आई तो कुछ लोग और अन्दर चले गए. मोबाइल से उसके ज़खीरे के शाट बनाए और नौकरी बचाए रखने लायक सामान जुटा कर उसे चैनल को फीड करवाया.

आयकर विभाग ने अपनी कार्यवाही पूरी की और लगभग साढ़े सात बजे विभाग की टीम वहां से निकल गई. थोड़ी देर बाद बैंक का मैनेजर भी बाहर आ गया. भ्रष्ट महिला आईएएस टीनू जोशी अपने एक्स डीजीपी ससुर एचएम जोशी और सास के साथ बैंक के अन्दर ही रहीं. वे मीडिया के मौके से हट जाने का भ्रष्ट महिला आईएएस टीनू जोशीइंतज़ार करती रहीं. जब रात के 9 बज गये और मीडिया वहां से टस से मस नहीं हुआ तो उनकी बेचैनी बढ़ने लगी. उन्होंने पुलिस के आला अधिकारी को फोन लगाया और कहा कि मीडिया को बैंक के सामने से खदेड़ें. उस अधिकारी ने अपनी असमर्थता जताते हुए कहा कि यह मीडिया के लोगों का लोकतांत्रिक हक़ है, यदि वे आप पर हमला कर रहे हों तो बतायें, अन्यथा खबर के लिए बाहर खड़े रहने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता क्योंकि इससे कानून का कोई उल्लघन नहीं हो रहा है. उधर कुछ मीडियाकर्मियों ने बैंक के आला अधिकरियों को फोन पर शिकायत की कि भ्रष्ट आईएएस महिला अधिकारी को क्यों बैंक के अन्दर आश्रय दिया गया है. आखिरकार रात 9.30 बजे बैंक ने एक तरह से जबरन उस महिला अधिकारी को उनके परिवार सहित बाहर का रास्ता दिखाया.

मैडम बाहर आईं तो उनके लहजे से पद और पैसे की ठसक साफ़ दिख रही थी. मैडम ने पहले तो अंग्रेजी में फटकार लगाने की कोशिश की. पर जब उनसे पूछा गया कि इतना पैसा कहां से आपके पास आया तो पहले तो पद के धौंस भरे अंदाज़ में कह्तीं रही….”यू डोंट हेव एनी राईट’ ….. लेकिन फिर भी जब सवाल नहीं रुके तो पैसे की धौंस वाला भाव आया और कहने लगीं ..”दो-दो कौड़ी के पत्रकार…..मैं बताऊँ किन-किन पत्रकारों ने हमसे पैसे लेकर अपने मकान बनवाये हैं?” यदि मैडम की इस बात में दम है तो जो पत्रकार इनके साथ अब तक रहे होंगे वे चाह कर भी इनकी मदद नहीं कर सकते क्योंकि मामले ने इतना तूल पकड़ लिया है कि इसे दबाया नहीं जा सकता. लेकिन मेहनत करके आजीविका चलाने वाले और दिन भर ख़बरों के कारण दौड़ लगाते रहने वाले पत्रकारों को दो-दो कौड़ी का संबोधन बुरा नहीं लगा होगा क्योंकि भले ही दो कौड़ी कमायें लेकिन मेहनत और खून पसीने की है, भ्रष्टाचार और लूट का माल नहीं है और ना ही ये उन कथित पत्रकारों की तरह हैं जो ऐसे अधिकारियों की फेंकी गई बोटी को अपना भोजन समझते हैं. यही भाव है जो उन्हें सीधी रीढ़ की हड्डी लेकर चलने की ताकत देता है.

लेखक प्रवीण दुबे हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज 24’ के लिए मध्य प्रदेश के स्पेशल करेस्पांडेंट के बतौर भोपाल में कार्यरत हैं.

Click to comment

0 Comments

  1. atul

    February 15, 2010 at 1:45 pm

    ek dum sahi ek to chori aur seena jori. karara jabav diya hai. aise bhrast officer ko to kahi jakar dub maran chahiye aur un patrkaro ko bhi jo khud ko bech dete hai.

  2. Rajkumar Bhopal

    February 15, 2010 at 2:00 pm

    agar teenu johsi ne paisa kama liya hai toh aapko etni takleef kyon rahi hai bhai…un patrakaron ke naam bhi toh batayiye jinhone paise liye hain joshi se apna ghar banwaane ke naam pe…bhopal ke patrkaarsabse bhrisht hain…hamesha ghotalon mein enka naam aata hai ab toh joshi ne bhi bata diya ki bahut se patrakaron ko unhone paisa diya….besharam kahin ke…sansthaan paisa nahi de raha toh koi aur dhandha karo…dorctor ne kaha hai ki patrakarita karo…bhopal ke beimaan patrakaron ka kya karein…!!!! aap log bhi sujhaav dijiye…!!!

  3. winit

    February 15, 2010 at 3:34 pm

    PravinJi, Baat To apki Theek Hai Lekin Jab Tak Apne hi Bich biradari k patrakar aise bhrast Adhikariyo Ke Chaaran Ban Ke Unke Kale Koshagar Ki chaukidari karte rahenge tab tak in ReedhViheen Adhikariyo ko muh Chupane k bajay, Zubani tewar dikhane ka saahas hota rahega

  4. alakh niranjan

    February 15, 2010 at 4:23 pm

    vidambna hai pravin dube ji. khandani choro ki chorni bahu brastachar ke goo se bhari apni gandi juban se bak-bak karti nikal gai aur kisi ne uske muh per thuka bhi nahi -bade afsos ki bat hai. eak kavi ne thik hi kaha hai – raja hi jab chor sipahi kya kar lega . eak sachai ye bhi hai ki ye joshi khandan pichhle 6 sal se apne aap ko gandhi ki aulad siddh karne me lage shivraj sing ki nak ki bal bana hua tha.kayde se in dhan- pashuo ko hathkari lagni chahiye per prapanchi mukhyamantri kewal suspnd ka aades dekar chuppi sadh gaya.garib prades ki janta ki gadhi kamai ko lootne wale in haramkhoro ke muh per joota ya chaku marne ke liye sayad koi utsav sarma jaisa vyakti sayad bhopal me bhi kabhi paid ho-yahi kamna hai.

  5. Shiv Harsh Suhalka

    February 15, 2010 at 5:43 pm

    Madhya Pradesh is the most corrupt state of India. In many areas of the state the poor people are dying of hunger. The situation is like Ethopia. But the govt officers are busy to earn money through unfair means and forgetting their duties as the Public Servants to serve the poorest of the poor-as suggested by the CM of MP. Anna Hazare-the noted Social Worker has rightly said that” Bharat Ko Pakistan se Bhi Bada Khatra Bhrasht Naukkarshahi aur Rajnitigyon Se He”
    Lets join hands to FIGHT CORRUPTION. Shiv Harsh Suhalka- [email protected], Cell: 9893096880 (R) 0755-2562882 .

  6. rakesh shrivas

    February 15, 2010 at 6:02 pm

    pravin ji madam ko dar inhi do kondi ke patrakaro se lagta jo apni mehnat se do kodi kamate hai or unhi se bachne madam bank ke andar chhipi rahi

  7. Arvind Kumar

    February 15, 2010 at 6:38 pm

    Dube ji …sachhai kadavi hoti hai…sabon ke gale naheen utarti……partrakar 2 kaudi ke hi hote hain….. aur agar kuch aise naheen hain to unaki sankhya bilkul hi kam hai…aaj samachar patra /media koyee aandolan naheen hai. Ise isake malik log PRODUCT kahte hain jo ki lagat se kam kimat per becha jata hai…jisaki pakaging ke liye kadodon kharch kar diye jaate hain.kharab matarial ..achhi pakaging = product for sale….(Munafa)..is tarah ki bhasha ab kog upyog main late hain..ab aap khud hi kah sakte hain ki TRP ke khel main….kya naheen hota hai….
    Aaj kaun se patrakar ko kya dena hai wanah ke netaon jinhe chapne ki bimari hai bakhubi jante hain…..aur aise hi logon ki talash main sabhi lage rahte hain..jinhe naheen mil pata wo imandar kahlate hain….aaj imandar ki bas yahee paribhasha hai….kya hindustan ki jant a ye naheen janti ki kaun sa neta mantri pad pane ke pahale kya tha aur fir kya ho jata hai….kya yah ujali kamai se mumkin hai….premchand ne kaha hai ….masik vetan purnima ka wo chand hai jio ghatate ghatate builupt ho jata hai…upari aamdani wo bahta huaa shrot hai jo kabhi khatm naheen hota…aaj aapane ek mahila IPS ke neeche bhrsht mahila likha hai ….kya koyee hai is daur main jo bhrast nahee hai…koyee aisa mahkama batlaiye …..jis tarah se imandaar ki paribhasha hai ..theeek usi tarah chor ki bhi paribhasha hai…..jo pakada gaya wahee chor hai…ab chahe wo hira ka chor ho ya kheera ka…..aap khud hi yeh accept kar rahen hain ki ..जो पत्रकार इनके साथ अब तक रहे होंगे वे चाह कर भी इनकी मदद नहीं कर सकते क्योंकि मामले ने इतना तूल पकड़ लिया है कि इसे दबाया नहीं जा सकता. …..isaka kya matlab hai theek se soanche….. dhanyabad……..

  8. Lalla Khabarchi

    February 16, 2010 at 4:00 am

    प्रिय प्रवीण भाई,
    आप दो कौड़ी के (ईमानदार) हैं यह बात मानी पर भोपाल में कितने पत्रकारों ने सरकारी ठेके ले रखे हैं,किसके इन्दोर में आलीशान बंगले हैं.किसने चुना भट्टी में आलीशान कोठी बना रखी है और कौन पत्रकारिता की आड़ में बिल्डारान की दलाली कर रहे हैं,यह भी शायद आप को पता होगा.मिसाल तो वही हुई की सूप कहे चलनी से की तुझमें सौ सौ छेद .

    लल्ला खिलाड़ी

  9. raj

    February 16, 2010 at 11:38 am

    bhopal ke 10 sabse bhrisht patrakaron ka chayan kijiye…..!!!!!! apni apni soochi comments mein dijiye ….

  10. sachin mahuaa

    February 17, 2010 at 5:39 am

    sir wahan andhera tha is;iye vo thik se pahchan nahi paai. use laga hoga ki shayd uske apne wale hi gher rahe hain,,,,,,

  11. somendra "yk"

    February 17, 2010 at 1:52 pm

    bhresta char ka mukabla det ker kerna hoga ,humaap ke sath hain

  12. Pankaj Sharma

    March 1, 2010 at 10:24 am

    Dubey Ji,
    Easi liay to App ke Dost Jabalpur Chod kar Bhopal nahi chale gaye, keoki Ab sarkar IAS per Nakel Kas rahi hi, Aur roj officers pakade jayge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement