Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पुष्पेंद्र-परवेज की छुट्टी, अंतरिम समिति

वही हुआ, जिसकी संभावना थी। पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के साम्राज्य का असमय अंत हो गया। पुष्पेंद्र प्रेस क्लब आफ इंडिया (पीसीआई) के महासचिव पद पर हुआ करते थे। कल 22 अगस्त को जो आपात बैठक (ईजीएम) कोषाध्यक्ष नदीम अहमद काजमी की अगुवाई में बुलाई गई थी, उसमें बहुमत से महासचिव और अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इसके बाद पीसीआई की वर्तमान समिति को भंग कर प्रेस क्लब के अगले चुनाव तक संचालन हेतु अंतरिम कार्यकारी समिति का गठन किया गया। इस समिति का अगुवा (संयोजक) पीपी बालाचंद्रन को बनाया गया और समिति में संयोजक समेत कुल सात सदस्य (अजय कुमार, टीके राजलक्ष्मी, शाहिद फरीदी, गिरिजा शंकर, एस. सेन, वाईएस गिल) रखे गए हैं।

कल हुई ईजीएम में कोषाध्यक्ष नदीम अहमद काजमी ने क्लब अध्यक्ष और महासचिव के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया। उन्होंने आरोप पत्र में लगाए गए आरोपों को एक-एक कर पढ़ा। ये आरोप सचमुच चौंकाने वाले हैं। सबसे बड़ा आरोप तो यही था कि पुष्पेंद्र पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठगुपचुप ढंग से एक गोपनीय बैंक एकाउंट खुलवाकर लेन-देन करते रहे हैं। दूसरा बड़ा आरोप था प्रेस क्लब में नए सदस्य बनाने पर घोषित तौर पर रोक के बावजूद गुपचुप ढंग से अपने प्रिय पात्रों को सदस्यता प्रदान करना। कोषाध्यक्ष नदीम अहमद काजमी ने आरोप लगाया कि कोषाध्यक्ष पद पर होने के बावजूद उन्हें क्लब के किसी आर्थिक लेन-देन, समझौते, उधारी, भुगतान आदि के बारे में जानकारी नहीं दी गई। जब उन्होंने अपने स्तर पर पता किया तो कई सनसनीखेज बातें मालूम हुईं। जैसे, महासचिव ने बिना किसी मंजूरी के नियम विरुद्ध लंबे-चौडे़ भुगतान किए हुए हैं।

प्रेस क्लब के उपर के हिस्से को अपनी मर्जी से ठेके पर दे दिया है। नदीम के आरोपों का जवाब ईजीएम में ही पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने दिया। उन्होंने ऐलान किया कि अगर उन पर आर्थिक गड़बड़ी के जो आरोप लगाए गए हैं, जांच में सही पाए जाते हैं तो वे प्रेस क्लब की मेंबरशिप त्याग देंगे। पुष्पेंद्र ने सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि उनके पास हर चीज के दस्तावेज सुरक्षित हैं, जिसे जो चाहे देख सकता है। ईजीएम में गहमागहमी के बीच राहुल जलाली ने प्रबंधन समिति भंग करने और चुनाव तक अंतरिम समिति बनाने का प्रस्ताव पेश किया जिसे मंजूर कर लिया गया। ज्ञात हो कि प्रेस क्लब आफ इंडिया में पिछले कई महीनों से घमासान चल रहा था। कोषाध्यक्ष नदीम अहमद काजमी ने महासचिव पुष्पेंद्र और अध्यक्ष परवेज अहमद पर कुशासन समेत कई आरोप लगा इन्हें हटाने के लिए मुहिम चला रहे थे। नदीम के समर्थन में धीरे-धीरे कई वरिष्ठ लोग आ गए। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...