Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज ने सुमंत का आफर लेटर रद किया

अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार सुमंत मिश्र का आफर लेटर इंडिया न्यूज ने रद कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि ऐसा कदम आफर लेटर के दुरुपयोग की शिकायत मिलने के बाद उठाया गया। उल्लेखनीय है कि सुमंत मिश्रा को लेकर कई महीनों से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कभी नई दुनिया तो कभी वीओआई तो कभी इंडिया न्यूज जाने की चर्चाएं होती रहीं। इस बारे में सुमंत आधिकारिक रूप से यही कहते रहे कि वो कहीं नहीं जा रहे। लेकिन वो ये भी मानते रहे कि उनके पास कई जगह से आफर हैं।

सूत्रों ने भड़ास4मीडिया को जो जानकारी दी उसके मुताबिक इंडिया न्यूज से पहले वीओआई से आफर लेटर सुमंत मिश्र को मिला था। सूत्रों का कहना है कि इसी आफर लेटर को दिखाकर सुमंत मिश्र ने इंडिया न्यूज में बात की।

बातचीत पक्की हो गई तो इंडिया न्यूज प्रबंधन ने उन्हें आफर लेटर दे दिया। सूत्रों का कहना है कि सुमंत ने आफर लेटर लेने के बाद कुछ और जगहों पर बातचीत शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक सुमंत मिश्र अंततः नई दुनिया में अच्छा पद और पैसा पाने में कामयाब हो गए हैं और जल्द ही वे इस अखबार के मुंबई ब्यूरो के हेड के रूप में ज्वाइन कर सकते हैं। पर इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

इंडिया न्यूज के डिप्टी डायरेक्टर (न्यूज) किशोर मालवीय से भड़ास4मीडिया ने जब सुमंत मिश्र का आफर लेटर रद किए जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने स्वीकार किया कि सुमंत का आफर लेटर कैंसल करने की बात सही है। उन्होंने इस बारे में और कुछ बताने से इनकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि सुमंत मिश्र मुंबई में जाने-माने फिल्म पत्रकार हैं। अमिताभ बच्चन के बेहद करीब माने जाने वाले पत्रकारों में शुमार किए जाने वाले सुमंत इन दिनों मुंबई ब्यूरो के हेड के रूप में अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

भड़ास4मीडिया ने इस बारे में सुमंत मिश्र का पक्ष जानने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल पहले ‘नाट रीचेबल’ बताता रहा, बाद में ‘स्विच आफ’ का संदेश आने लगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...