Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राष्ट्रीय सहारा, देहरादून के एनई का इस्तीफा

दीपेंद्र ने भास्कर छोड़ा : राज एक्सप्रेस से दो गए, दो आए : वेद पहुंचे भास्कर : राष्ट्रीय सहारा, देहरादून के कार्यवाहक स्थानीय संपादक रजत गुप्ता ने भी इस्तीफा दे दिया। उनके बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने सन्मार्ग रांची ज्वाइन किया है। रजत सहारा देहरादून में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत थे। राजेश श्रीनेत के आरई पद से इस्तीफा देने के बाद रजत को संपादकीय का कामधाम देखने के लिए कह दिया गया था। इस बीच यूनिट हेड मुकेश अग्रवाल को भी जाना पड़ा। इस तरह राष्ट्रीय सहारा, देहरादून में तीन-तीन वरिष्ठों के इस्तीफे हो गए हैं लेकिन भर्ती अभी किसी पद पर नहीं हुई है।

सब एडिटर दीपेंद्र ठाकुर ने दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ से इस्तीफा दे दिया है। वे तीन वर्षों से भास्कर में कार्यरत थे। वीकेंड भास्कर और चंडीगढ़ भास्कर को अपनी प्रतिभा से निखारने वाले दीपेंद्र पिता के निधन के बाद दो महीने के अवकाश पर थे। अवकाश से लौटने के बाद उन्होंने दैनिक जागरण, चंडीगढ़ ज्वाइन किया।

राज एक्सप्रेस, भोपाल से दो लोगों ने इस्तीफा दिया है और दो नए लोगों ने ज्वाइन किया है। इस्तीफा देने वालों के नाम हैं शांतनु मिश्रा और जयेश जैन। शांतनु ने दैनिक भास्कर, हिसार ज्वाइन किया है। जयेश जैन ग्राफिक डियाजनर पद पर कार्यरत थे। वे लोकमत, गोवा की टीम के हिस्से बने हैं। जिन दो जूनियर पत्रकारों ने राज एक्सप्रेस, भोपाल ज्वाइन किया है उनके नाम हैं मनोज पांडेय और विकास गुप्ता।

एक अन्य सूचना के अनुसार डीएलए, मेरठ में कार्यरत वेद प्रकाश ने इस्तीफा देकर दैनिक भास्कर, हिसार में रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...