सहारा ग्रुप से पिछले दिनों कार्यमुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार अनिल भास्कर ने ‘अल्प विराम – अल्प आराम’ के बाद एक बार फिर मुख्य धारा की मीडिया में धमाकेदार तरीके से वापसी कर नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने एचटी मीडिया समूह को ज्वाइन किया है। वे इस ग्रुप के हिंदी अखबार दैनिक हिंदुस्तान के लिए काम करेंगे। उनका पद क्या होगा और काम क्या देखेंगे, यह तय होना बाकी है। अनिल भास्कर फिलहाल दैनिक हिंदुस्तान के लखनऊ आफिस में बैठने लगे हैं। एचटी मीडिया से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दैनिक हिंदुस्तान में कई वरिष्ठ पदों पर नियुक्तियों के लिए पिछले दिनों अखबार में विज्ञापन निकला था। इसी क्रम में कई लोगों के इंटरव्यू हुए जिनमें अनिल भास्कर भी शामिल हैं।











