दैनिक भास्कर, ग्वालियर के एडिशन कोआर्डिनेटर मनोज पमार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई पारी दैनिक हिंदुस्तान, आगरा के साथ शुरू की है। उन्होंने आगरा पहुंचकर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उधर, दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ में कार्यरत सीनियर न्यूज एडिटर अजय गर्ग ने भी संस्थान को बाय बोल दिया है। वे भी दैनिक हिंदुस्तान के साथ जुड़ गए हैं।
अजय ने दैनिक हिंदुस्तान के मेरठ संस्करण में न्यूज एडिटर के बतौर ज्वाइन किया है। ज्ञात हो कि भड़ास4मीडिया ने इन दोनों के इस्तीफे के बारे में पिछले महीने ही बता दिया था। मनोज को भास्कर के प्रतिभाशाली पत्रकारों में माना जाता था और वे इस ग्रुप के टैलेंट पूल के सदस्य भी रहे हैं।