Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आई-नेक्स्ट, रांची के प्रभारी रवि प्रकाश का इस्तीफा

[caption id="attachment_15549" align="alignleft"]रवि प्रकाशरवि प्रकाश[/caption]फिर प्रभात खबर से जुड़ने के आसार : इस्तीफानामा में आई-नेक्स्ट के महिला संपादक से मिले दुख का उल्लेख किया : जागरण समूह के टैबलायड अखबार आई-नेक्स्ट के रांची संस्करण के संपादकीय प्रभारी रवि प्रकाश ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रवि प्रकाश ने आई-नेक्स्ट, रांची के डेस्क कर्मियों और रिपोर्टरों की अलग-अलग मीटिंग में कह दिया है कि वे इस समूह के साथ अगले सोमवार तक ही हैं। रवि प्रकाश कहां जा रहे हैं, यह पता तो नहीं चल पाया है पर चर्चा के मुताबिक रवि प्रकाश प्रभात खबर में वापसी कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि ओमप्रकाश अश्क के इस्तीफा देने से प्रभात खबर के कोलकाता संस्करण में संपादक की जगह खाली है। कोलकाता जैसे मेट्रो सिटी में हिंदी अखबार निकालना वैसे भी चुनौती भरा काम है।

रवि प्रकाशफिर प्रभात खबर से जुड़ने के आसार : इस्तीफानामा में आई-नेक्स्ट के महिला संपादक से मिले दुख का उल्लेख किया : जागरण समूह के टैबलायड अखबार आई-नेक्स्ट के रांची संस्करण के संपादकीय प्रभारी रवि प्रकाश ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रवि प्रकाश ने आई-नेक्स्ट, रांची के डेस्क कर्मियों और रिपोर्टरों की अलग-अलग मीटिंग में कह दिया है कि वे इस समूह के साथ अगले सोमवार तक ही हैं। रवि प्रकाश कहां जा रहे हैं, यह पता तो नहीं चल पाया है पर चर्चा के मुताबिक रवि प्रकाश प्रभात खबर में वापसी कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि ओमप्रकाश अश्क के इस्तीफा देने से प्रभात खबर के कोलकाता संस्करण में संपादक की जगह खाली है। कोलकाता जैसे मेट्रो सिटी में हिंदी अखबार निकालना वैसे भी चुनौती भरा काम है।

बताया जा रहा है कि प्रभात खबर प्रबंधन रवि प्रकाश से लगातार संपर्क में है। प्रभात खबर के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रभात खबर से जुड़े रहे जिन पूर्व लोगों की तस्वीर प्रकाशित की गई है, उसमें रवि प्रकाश की भी तस्वीर है। दूसरे, आई-नेक्स्ट, रांची को जमाने और क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने में रवि प्रकाश की मेहनत को भी प्रभात खबर प्रबंधन ने देखा है। इस तरह माना यही जा रहा है कि रवि प्रकाश प्रभात खबर के हिस्से बन जाएंगे। हालांकि कुछ लोग उनके हिंदुस्तान ज्वाइन करने की भी चर्चा कर रहे हैं। इस बारे में जब रवि प्रकाश से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस्तीफा देने की तो पुष्टि की लेकिन यह नहीं बताया कि कहां जा रहे हैं। उनका कहना था कि जब तक वे नई जगह ज्वाइन नहीं कर लेते, तब तक इस बारे में कोई कमेंट करना उचित नहीं रहेगा।

रवि प्रकाश प्रभात खबर से ही आई-नेक्स्ट पहुंचे थे। वे प्रभात खबर के देवघर एडिशन के आरई और पटना एडिशन के एनई रह चुके हैं। उससे पहले दैनिक जागरण के साथ बरेली और मुरादाबाद में काम कर चुके हैं। पिछले साल जब वे प्रभात खबर से आई-नेक्स्ट पहुंचे थे तो अपने पीछे प्रभात खबर के कुल नौ लोग लेकर गए थे। 

एक अन्य जानकारी के अनुसार रवि प्रकाश ने आई-नेक्स्ट प्रबंधन को जो अपना इस्तीफा भेजा है, उसमें उन्होंने आई-नेक्स्ट की एक महिला संपादक पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। ये आरोप मूलतः कामकाज और खबरों की समझदारी से संबंधित हैं। सूत्रों ने बताया है कि आई-नेक्स्ट की इस महिला संपादक को आई-नेक्स्ट ग्रुप में सीईओ के बाद नंबर दो की हैसियत प्राप्त है। अंग्रेजी व फीचर बैकग्राउंड की होने की वजह से हिंदी टैबलायड आई-नेक्स्ट के स्थानीय संपादकों के साथ इस महिला संपादक की पटरी नहीं बैठती। चूंकि इस महिला संपादक को स्थानीय संपादकों का एक तरह से अघोषित प्रभारी बना दिया गया है इसलिए सभी स्थानीय संपादक इस महिला संपादक को सुनने और उनके कहे मुताबिक करने के लिए बाध्य होते हैं। सूत्रों के मुताबिक रवि प्रकाश ने आई-नेक्स्ट में काम करते हुए महिला संपादक के नान-न्यूज एप्रोच के कारण हुई तकलीफ का विस्तार से उल्लेख किया है। बताया जाता है कि रवि प्रकाश से पहले भी आई-नेक्स्ट के कई स्थानीय संपादक इस महिला संपादक की वजह से आई-नेक्स्ट से चलते बने।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...