Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नदीम अख्तर का धनबाद से लखनऊ तबादला

नदीम अख्तरदैनिक हिंदुस्तान, धनबाद के संपादकीय प्रभारी नदीम अख़्तर के बारे में खबर है कि ओमप्रकाश अश्क के स्थानीय संपादक के रूप में ज्वाइन करने के बाद उनका तबादला हिंदुस्तान के लखनऊ आफिस के लिए कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक नदीम अख्तर को यूपी में हिंदुस्तान के एक नये लांच होने जा रहे संस्करण की जिम्मेदारी देने की तैयारी है। धनबाद में नदीम के रहते यहां प्रिंटिंग मशीन लगी और देवघर और दुमका संस्करण भागलपुर यूनिट से धनबाद यूनिट के पास आ गए।

साथ ही हिंदुस्तान के सर्कुलेशन में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। लिहाजा इस बार मैनेजमेंट उनकी प्रतिभा को नए संस्करण में इस्तेमाल करना चाहता है। नदीम इससे पहले क़रीब छह साल तक नवभारत टाइम्स दिल्ली से जुड़े रहे जहां उन्होंने एनबीटी के एनसीआर संस्करण- एनबीटी फरीदाबाद और एनबीटी गाज़ियाबाद की लांचिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे आईआईएमसी के छात्र और अपने बैच के टापर रहे हैं। हिंदुस्तान धनबाद से जुड़ने से पहले आकाशवाणी नई दिल्ली में अंशकालिक न्यूज़ रीडर और अनुवादक तथा आकाशवाणी की केंद्रीय मॉनीटरिंग सर्विस में अंग्रेजी भाषा के न्यूज़ मॉनीटर रहे। नदीम अमर उजाला के नोएडा संस्करण में भी काम कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...