Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

खूब बिकी किशोरी वो तो नोएडा वाली आरूषि थी

आरुषि हत्याकांड पर एक टीवी न्यूज चैनल की पेशकशसिर्फ मरा हाथी ही सवा लाख का नहीं होता। यहां तो मासूम किशोरी आरूषि मरने के बाद मीडिया के लिए करोड़ों की साबित हुई है। धंधा बन चुकी और टीआरपी की गुलाम मीडिया ने जैसे चाहा, आरूषि को वैसे बेचा। किसी ने ‘पापा का पाप’ कहकर बेचा तो किसी ने ‘पापा तूने क्यों मारा’ कहकर। किसी ने उसे ‘मासूम’ करार दिया तो किसी ने ‘आज की आधुनिक लड़की’, जिसे माता-पिता भी नहीं समझ सके। तरह तरह से, पचासों एंगल से उसे बेचा।

आरुषि हत्याकांड पर एक टीवी न्यूज चैनल की पेशकशसिर्फ मरा हाथी ही सवा लाख का नहीं होता। यहां तो मासूम किशोरी आरूषि मरने के बाद मीडिया के लिए करोड़ों की साबित हुई है। धंधा बन चुकी और टीआरपी की गुलाम मीडिया ने जैसे चाहा, आरूषि को वैसे बेचा। किसी ने ‘पापा का पाप’ कहकर बेचा तो किसी ने ‘पापा तूने क्यों मारा’ कहकर। किसी ने उसे ‘मासूम’ करार दिया तो किसी ने ‘आज की आधुनिक लड़की’, जिसे माता-पिता भी नहीं समझ सके। तरह तरह से, पचासों एंगल से उसे बेचा।

बेवजह देश की सबसे बड़ी मिस्ट्री करार दिया। बेचने के कई तरीके खोजे। और जिस भाषा में, जिस दिमाग से बेचना चाहा, बेचा। इलेक्ट्रानिक ही नहीं, प्रिंट ने भी बेचा। पूरा-पूरा पेज बेचा। स्पेशल निकालकर बेचा। हर अखबार ने कम से कम तीन-तीन सौ बार आरूषि पर रिपोर्टें छापी। केस की हर हरकत पर अपने नजरिये से कुछ भी लिखा। मर्डर मिस्ट्री पर बांगडू से बांगडू रिपोटर्र ने अपनी-अपनी थ्योरी दी, जिसे वह रिपोर्टर अकाट सत्य मानकर जी रहा है और दावा कर रहा है कि पुलिस या सीबीआई उस पर काम कर दे तो केस मिनटों में खुल जाए। छोटे से छोटा अखबार भी बड़ी से बड़ी थ्योरियां दे रहा है, लगातार अपनी मनमर्जी से क्योंकि आरूषि बिक रही है और मीडिया ने उसे ऐसा बना दिया है।

हाल ही के दिनों में आरूषि का जिन्न फिर जिन्दा हुआ है। पहले कुछ दिनों तक उसकी स्लाइड हैदराबाद में झूठी साबित होने की खबर बिकी, अब उसका मोबाइल मिलने से हड़कंप मचा है। फिर सारी पुरानी क्लिपें बिकने लगीं। फिर घंटों वाचक स्टूडियों में बकने लगे हैं। आरूषि आरूषि आरूषि। जिस रात मोबाइल मिलने की सूचना आई, कई चैनलों ने अपनी ओवी वैन खुर्जा भेज दी। रात भर मीडिया मैन घूमते रहे। प्रिंट को भी चैन नहीं। रातों रात लिख डाला। फिर पुरानी फाइलें काम आईं। आरूषि फिर अखबारों के पहले पन्ने पर छपी और चैनलों पर घंटों दिखी।

सीबीआई ने छोड़ा तो मोबाइल वाली कुसुम को एक चैनल ने सुबह ही बिठा लिया। देखिए तमाशा। सवाल पर सवाल। सवाल पांच मिनट में खत्म। वही सवाल फिर से। कुसुम उनका जवाब पांच-पांच बार दे चुकी है। फिर से वही सवाल। आखिर समय खीचना है। आरूषि बिक रही है और उसे बेचना है। कुसुम एक ही तरह के सवालों का जवाब बार-बार देकर खीझ रही है। लेकिन गरीब है। कुछ विरोध नहीं कर पा रही है। जो नहीं कहना चाहती, चैनल वाले उगलवाना चाहते हैं। कश्मकश है।

अजीब है ये दुनिया, जहां सिर्फ छाने की हसरत लिए टीआरपी का बोलबाला है। गुलाम, जहां सोचने समझने की शक्ति का रास्ता सिर्फ विज्ञापन से होकर गुजराता है। जहां समाज और सरोकार मर गए। मार दिए हैं। फिर भी दंभ है चौथे स्तंभ का। समाज को आईना दिखाने का। सोचता हूं अगर सच में आरूषि का भूत आकर उसे बेचने के तरीकों पर सवाल करे या मानहानि का दावा करे तो मीडिया सलाखों के पीछे हो। बेचने की चाहत में कुसुम और रामभूले ने भी देश को, चैनलों के स्टूडियों के माध्यम से संबोधित कर डाला। आरूषि के प्रति आम लोगों में क्या है, क्या नहीं, कहा नहीं जा सकता। लेकिन मीडिया के लिए आरूषि इतिहास बन गई। मीडिया ने इतना बेचा की उसका हर रिपोर्टर और संस्थान का मालिक उसे हमेशा याद रखेगा। और यह पंक्तियां दोहराएगा… खूब बिकी किशोरी वह तो नोएडा वाली आरूषि थी। अफसोस हर्ष के साथ।


लेखक राहुल कुमार नोएडा के युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं। उनसे संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...