वे महुआ न्यूज बिहार झारखंड के इनपुट इंचार्ज तो रहेंगे ही, साथ ही महुआ के आने वाले नए प्रोजेक्ट, महुआ यूपी, उत्तराखंड, महुआ राजस्थान, महुआ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के इनपुट हेड की जिम्मेदारी उन्हीं के पास रहेगी। आरसी शुक्ला न्यूज 24 की लांचिंग से ही जुड़े थे। आरसी शुक्ला इससे पहले आजतक में थे। सुप्रिय प्रसाद इन्हें न्यूज 24 ले आए थे। तभी से आरसी शुक्ला न्यूज 24 में जमे थे। स्मार्ट और हैंडसम आरसी शुक्ला ने न्यूज 24 में ऐंकरिंग भी की है। साथ ही आउटपुट में उनकी अहम भूमिका रही। दो महीने पहले सुप्रिय प्रसाद ने न्यूज 24 के न्यूज डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया था। तभी से न्यूज 24 में बेचैनी का माहौल था।
चैनल की जिम्मेदारियां दो हिस्सों में बांट दी गई थीं। न्यूज का चार्ज सुनील झा के पास है और प्रोग्रामिंग इंचार्ज बने हैं राहुल महाजन। सूत्रों के मुताबिक सुनील झा के साथ आउटपुट के वरिष्ठ साथियों का तालमेल नहीं बन पा रहा था। पहले इस चैनल की जिम्मेदारी अजीत अंजुम जैसे टेलीविजन पत्रकारिता के महारथी के पास थी। फिर सुप्रिय प्रसाद के हाथों में जिम्मेदारी आई। और अब सुनील झा को जब न्यूज हेड की जिम्मेदारी दी गई तो उनके साथ आउटपुट के सीनियर लोगों का तालमेल बन नहीं पाया। सूत्रों के मुताबिक सुनील झा का मनमाना रवैया किसी को रास नहीं आ रहा है। आरसी शुक्ला भी उनकी मनमानी से कई बार आहत हुए थे। समझा जाता है कि आरसी शुक्ला के चैनल छोड़ने के पीछे एक बड़ी वजह सुनील झा के साथ काम का तालमेल न बन पाना भी है।
आरसी शुक्ला बहुआयामी प्रतिभा के धनी हैं। टेलीविजन पत्रकारिता में करीब 12 साल का अनुभव है। तीन साल उन्होंने सहारा समय में काम किया। पांच साल उन्होंने आजतक में काम किया। आरसी शुक्ला ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में रिपोर्टिंग भी की है। सहारा समय में उन्होंने चंडीगढ़ ब्यूरो चीफ के तौर पर भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने आजतक ज्वाइन कर लिया था। आज तक में आरसी शुक्ला का नाम तेज तर्रार प्रोड्यूसरों में शुमार था। आरसी टेलीविजन पत्रकारिता की तमाम बारीकियों से वाकिफ हैं और आउटपुट के वे महारथी हैं। न्यूज 24 में आरसी आउटपुट के टॉप थ्री सीनियर मोस्ट सदस्यों में से एक रहे हैं। आरसी शुक्ला न्यूज की प्लानिंग और तेजी से न्यूज ऑन एयर करने में माहिर हैं। भड़ास4मीडिया से बातचीत में आरसी ने स्वीकार किया कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। बतौर इनपुट हेड काम करना, उनके लिए नई चुनौती है। उन्हें हमेशा चुनौतियों से प्यार रहा है। उन्हें यकीन है कि वे अपनी नई भूमिका बखूबी संभालेंगे और अच्छे नतीजे देंगे।
उधर, आरसी शुक्ला के इस्तीफे के साथ ही महुआ न्यूज के न्यूज डायरेक्टर राणा यशवंत की ताकत भी लोगों के सामने आई है। आरसी शुक्ला जैसे वरिष्ठ पत्रकार को न्यूज 24 से तोड़कर उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि राणा यशवंत के नेतृत्व में महुआ ग्रुप कई और न्यूज चैनल लाने की योजना बना रहा है। सूत्रों की मानें तो टीवी पत्रकारिता के कई दिग्गज राणा यशवंत की टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
Comments on “न्यूज 24 को तगड़ा झटका, आरसी शुक्ला इस्तीफा देकर महुआ पहुंचे”
aapko bahut bahut badhai.
RC Shukla electronic media ki samajh rakhne wale bahut hi ache journlist hai na..news 24 me unki pratibha ka sahi istemal nahi ho raha tha..unka mahua jane ka decision bilkul sahi hai..RC shukla ko meri taraf se bahut bahut badhai.
Congrats RC Shukla ji
आर सी शुक्ला को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं
RC Sir you deserve it. congrats
बधाई !
WISH U ALL THE BEST IN NEW ORGANISATION. WE HOPE U WILL REACH TO THE CLIMAX OF SUCCESS. U DESERVE IT. NO BODY CAN SUPPRESS THE TALENT AND U ARE HAVING THAT MUCH TALENT WHICH WILL GLITTER EVERY WHERE. FROM: AJAY & YASHOMATI, AYUSHI AND ALL FRIEND CIRCLE OF THIS FAMILY.
shukla sir ko nayi shuruaat par mere taraph se dher sari shubhkamnayen!!!
you deserve it Sir..congrats
शुक्ला जी को “बुन्देली स्वराज” परिवार की और से शुभकामनाएं !
BADHAI HO SIR JI…..
BADHAI HO SIR…..
खुदी को कर बुलंद इतना, की खुदा बन्दे से आ कर पूछे की तेरी रजा क्या है। आरसी शुक्ला जी ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। सफलता के पीछे नहीं काबिलियत के पीछे भागो, सफलता खुद तुम्हारे पीछे भागेगी। तो आरसी शुक्ला जी ने भी अपने आप को इतना काबिल बना लिया है, अपने काम में इतनी महारथ हासिल कर ली है कि अब कामियाबी उनके पीछे भाग रही है। शुक्ला जी मीडिया में अपने काम का लोहा मनवा चुके हैं। वो पहले भी अपने काम को सम्मान देते थे और आज भी अपने काम को सम्मान देते है। उनको उनकी नए पद के लिए शुभकामनाएं और हम ये उम्मीद करते है कि वो भविष्य में भी अपने इसी जज्बे से पत्रकारिता क्षेत्र मे काम करते रहेंगे और हम सबका मार्गदर्शन करते रहेंगे।
Many many congratulations
hoping the new horizon waiting for you and god bless you to achieve all the assignment and pinnacle of fame and name in coming times.:)
aapko dher sari badhaiyannn, may god bless you to achieve all the luck to accomplish the all the assignment and you deserve to get all the name and fame what you want in coming times.
chalo News24 ka telephone bill ab cum aayega..
Radha Charan Shukla jee ko badhai!
bhadai ho sir
Badhai ho aapko………… Nayi Jimmedariyo ke sath aap bulandiyo ko chhuein………… Shubhkamnayien
Sanjay Srivastav Gorakhpur
Badhai ho aapko…………. Nayi jimmedariyon ke saath asman ki bulandiyo ko chhuein……………. Shubhkamnayein
Sanjay Srivastav Gorakhpur
News 24 ko tagada jhatka to aise likh diya gaya hai, mano shriman rc shukla ke jane se channel band ho jayega. ye koi jhatka nahi hai.channel ke hit men hoga rc ka jana. shukla ji muft ki roti tod rahe the aur kuchh nahi
congratulations sir:)
bahot bahot badai ho aapko bhiya ji .
bahot bahot badhai ho bhiya ji ,
Manzile unhi ko milti hai jikn k sapano me dum hota hai, pankh se kuch nahi hota, hosaley se udaan hoti. Sapne hi leke nikale the…..ap wah hakikat ho raha. Wish You all the best:)
Manzile unhi ko milti hai, jin k sapano me dum hota hai, pankh se kuch nahi hota, hosaley se udaan hoti hai. Sapney hakikat ke roop le liya. Wish you all the best.