Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

‘सहारा समय’ के रिपोर्टर व कैमरामैन आईसीयू में

घायल ब्यूरो चीफ का हालचाल पूछते क्षेत्रीय नेतासीएम के सो रहे सुरक्षाकर्मियों की नींद कैमरे में कैद करने का खामियाजा : पगलाए शिवराज ने आरोपी सुरक्षाकर्मियों को दंडित करने की जगह पीड़ित मीडियाकर्मियों के खिलाफ ही मुकदमा लिखवा दिया : मध्य प्रदेश में राम राज्य है. सरकार सो रही हैं, मंत्री सो रहे हैं और संत्री भी सो रहे हैं. इन्हें जब आइना दिखाओं तो पहले ये आइना तोड़ते हैं और फिर आइना दिखाने वाले का मार-मार कर कचूमर निकाल देते हैं.

घायल ब्यूरो चीफ का हालचाल पूछते क्षेत्रीय नेता

घायल ब्यूरो चीफ का हालचाल पूछते क्षेत्रीय नेतासीएम के सो रहे सुरक्षाकर्मियों की नींद कैमरे में कैद करने का खामियाजा : पगलाए शिवराज ने आरोपी सुरक्षाकर्मियों को दंडित करने की जगह पीड़ित मीडियाकर्मियों के खिलाफ ही मुकदमा लिखवा दिया : मध्य प्रदेश में राम राज्य है. सरकार सो रही हैं, मंत्री सो रहे हैं और संत्री भी सो रहे हैं. इन्हें जब आइना दिखाओं तो पहले ये आइना तोड़ते हैं और फिर आइना दिखाने वाले का मार-मार कर कचूमर निकाल देते हैं.

आपको इस बात पर यकीं न हो तो रतलाम जिला चिकित्सालय के आइसीयू में भर्ती सहारा समय के विजय मीणा और उनके कैमरामैन विक्रांत सिंह ठाकुर का हाल देखिए. इसके बाद ही अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि सदाशयता का लबादा ओढ़े शिवराज सिंह के लोग कैसे बर्बर हो सकते हैं. मध्य प्रदेश के रतलाम में शिवराज सिंह “आओ बनाये अपना मध्यप्रदेश” यात्रा पूरी करने के बाद ग्राम बेड़दा में रात को रुके थे. सरकार सो गए तो संत्री भी सो गए. सरकार के संतरियों का सोना सुरक्षा की भारी चूक है. लेकिन सोती सरकार और सोते दरबारियों का नजारा सहारा समय के पत्रकार विजय सहारा समय के घायल ब्यूरो चीफ वी. मीणा.मीणा और उनके कैमरामैन विक्रांत ने अपने कैमरे में कैद कर लिया.

मुख्यमंत्री के शयन कक्ष के पीछे तीन सुरक्षा कर्मी रजाई-गद्दे लेकर स्वप्न सुन्दरी के आगोश में थे तो आगे बैठे साहब भी पैर पर पैर रखकर स्वप्न लोक में पहुँच गए थे. तक़रीबन २२ मिनट बाद हुई खटपट से ये लोग जागे और जब लगा कि इनकी नींद कैमरे में कैद हो गई है तो इन पगलाए सुरक्षाकर्मियों ने पहले तो मीडियाकर्मियों के कैमरे लूटे और फिर इन्हें इतना पीटा कि वहाँ से दोनों को सीधे आईसीयू पहुँचाना पड़ा. घायल वीडियो पत्रकार विक्रांत के कई फ्रेक्चर हैं और शिवराज की सेना ने मार-मार कर उनके दो दांत भी तोड़ दिए हैं. विजय मीणा के जिस्म के निशान शिवराज के बनते बिगड़ते मध्य प्रदेश की दास्तान बयान करने के लिए पर्याप्त हैं.

सहारा समय के घायल कैमरामैन टोनी.इस घटना के बाद रतलाम की पत्रकार बिरादरी ने हंगामा शुरू किया तो मुख्यमंत्री के भीतर का आम इन्सान जाग गया. उन्होंने मीडियाकर्मियों का हालचाल पूछा और मीडियाकर्मियों पर मामला दर्ज करवा दिया. अपनी सेना की इस गुंडागर्दी के बाद मुख्यमंत्री को चाहिए तो यह था कि सुरक्षाकर्मियों की गलतियों पर खेद जताते हुए, सुरक्षा में रहे छेद को भरने की कोशिश करते, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. उनकी कथनी और करनी का अंतर साफ़ नजर आ गया. घायल पत्रकार विजय मीणा ने जो बताया वह बेहद चौकाने वाला है. रतलाम के सैलाना इलाके के एसडीएम बीएस कुशवाह इस मौके पर मूकदर्शक बने रहे. वहीं रतलाम के एएसपी मनीष अग्रवाल ने जब सीएम सुरक्षा के लोगों की गुंडागर्दी को रोकने की कोशिश की तो सुरक्षा में तैनात दस्तों ने उन्हें भी भला-बुरा कहा.

इस घटना के बाद भी रामराज्य चल रहा है. कवि और उज्जैन रेंज के आईजी पवन जैन का बयान भी गौर करने लायक है. पवन जैन फरमाते हैं “मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा है. मुख्यमंत्री के आवास (जहां वे रुकते हैं) में रात्रि में चार सुरक्षा कर्मी रहते हैं, जिनमें तीन सोते हैं और एक ड्यूटी करता है. ऐसे में कोई मुख्यमंत्री आवास तक नहीं जा सकता, ये सुरक्षाकर्मी गोली मार सकते हैं, लेकिन मीडियाकर्मी के साथ ऐसा नहीं किया गया, हमने गार्ड की रिपोर्ट पर मीडियाकर्मियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया हैं” इन बोल वचनों के बाद कुछ कहने की गुंजाइश नहीं बचती. पुलिस की माने तो उन्होंने मीडियाकर्मियों पर एहसान किया है कि उन्हें गोली नहीं मारी. वैसे भी मीडियाकर्मी सुरक्षा के नाम पर ऐश आराम करने वाले ऐसे लोगों के लिए सबसे आसान निशाना होते हैं.

सोते सुरक्षा कर्मियों की शिकायत पर पत्रकारों के खिलाफ तो शिवराज सिंह ने मामला दर्ज करवा दिया. क्या शिवराज सिंह में इतना नैतिक सहस है कि वह अपने अचानक सोते से जागे, दो पत्रकारों को मार-मार कर अधमरा करने वाले और उनके कैमरे लूटने वाले अपने इन सदसोऊ सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज करवाएंगे. इस पूरे मामले पर शिवराज को इंसाफ करना चाहिए. जब मैं यह लिख रहा हूँ उस वक्त प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की लाइने बज रही हैं…  चोर उच्चके चौधरी, गुंडी ते सरकार, देखी रब दी बेपरवाइयाँ के कुत्ते खाण मलाईयाँ.

भोपाल से अनुराग उपाध्याय की रिपोर्ट

Click to comment

0 Comments

  1. MANOJ SHARMA

    April 13, 2010 at 7:46 am

    शिवराज सिंह….. न लीपने लायक है न पोतने ! जो सीएम खुद ४२० में फसा हो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है |
    मनोज शर्मा

  2. winit

    April 13, 2010 at 7:54 am

    Lekin SAHARA SAMAY apni Khabar Me Keh Raha Hai Ki “CM Ke Hastchhep Ke Baad Maamla Darz….Pitai Karne Walo K Khilaf Karwai Ka Ashswasan.”..!!!

    Kahin Ye ek dusre ki tang Khinchte & aSangathit Media Ki Aukat Chupane K Liye Baghari gayi Shekhi To Nahi

  3. Krishan Mohan Jha

    April 13, 2010 at 8:23 am

    भ्रष्टतम सरकारों में से एक शिवराज सरकार है.यह घटना उन पत्रकारों के लिए सबक है जो रात दिन शिवराज की भङेती करते हैं.

  4. neeraj mahere

    April 13, 2010 at 10:39 am

    शिवराज जी तो खुद ही सो रहे है और उनके मंत्री और संतरी भी सो रहे है
    तभी तो मध्य प्रदेश मै रामराज्य है जो उनके संतरी और मंत्री को आइना
    दिखाए वही मार खाए | इसलिए मेरे भाई साईकिल चलाकर रामराज्य लाया
    गया है तो बेचारो को सो लेनेदो |
    और सब लोग इनको इस चुनाव मै ये बताना की जो सोयेगो बो खोएगा
    और जो जागेगा बो पायेगा |
    दुख की इस घड़ी मै नीरज महेरे नई दुनिया इटावा आपके साथ है |

  5. neeraj mahere

    April 13, 2010 at 11:05 am

    शिवराज की तो मार झेल गये हम लेकिन कलमकारों की मार देखते है
    केसे झेलते है रामराज के झूठे साधक | हमको तो अस्पताल भी मिल गया
    तुमको तो जमीन भी नशीब होगी |
    नीरज कुमार महुआ न्यूज़ इटावा

  6. pankaj shah

    April 13, 2010 at 11:20 am

    patrakaro ne jo kam kiya vah vah unka kam tha or uski prashansha ki jani chahiye ki unhone sach ko ujager karne ki koshish ki. usi ki yah pratikriya thi ki surksha karmio ne unke sath marpeet kar dee. apne kam ko anjam dene ke liye media karmio ke pas housala or utsah to hona hi chahiye lekin unhe es bat ka bhi gyan hona chahiye ki unka dayra kya hai.

    pankaj shah jabalpur

  7. gyanendra tiwari

    April 13, 2010 at 1:17 pm

    sir jarurat hai bus bhopal se aise hi ek khabar ki jisme shivraj ke kaale chitthe kaa pardaaphaas ho sake aur aap kar bhi sakte hain nahi to aise hi nirdos patrakaaron ki pitaai hoti rahegi aur shivraj sarkaar karyawaai kaa aswaasan deti rahegi muh se meetha bolke shivraj jis tarah se madhyapradesh ki bholi bhaali janta ko gumraah kar rahi aise main khud shivraj sarkaar ko aaina dikhaane ki zarurat hai

  8. sushil kaushik

    April 13, 2010 at 3:49 pm

    Shivraj ji se is tarah ki ummeed nahi ki jaa sakti. media par is tarah ka atyachaar galat hei. CM ko chahiye ki wo peedit Media karmiyon se Maafi mange aur Unko nukasaan ki bharpaei kare.

  9. sachin choudhary bhopal

    April 13, 2010 at 4:00 pm

    jo aadiwasi bachchon ki kuposhan se maut , narega me bhrashtachar har bade shahar me hoti hatyaon ke baawajood kumbhkarni need me so rahe hon unke surakshakarmi agar do rahe hain to isme unki kya galti hai bhai. vijay bhai aapne kya vo kahawat nahi suni .. andher nagri chaupat raja .. taka ser bhaji taka ser khaja… fir bhi ye panktiyan apke liye

    र्वक्ष हो भले खड़े,
    हो घने, हो बड़े,
    एक पत्र छाँह भी,
    मांग मत, मांग मत, मांग मत,
    अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ ।

    तू न थकेगा कभी,
    तू न थमेगा कभी,
    तू न मुड़ेगा कभी,
    कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ,
    अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ ।

    यह महान दृश्य है,
    चल रहा मनुष्य है,
    अश्रु, स्वेद, रक्त से,
    लथपथ, लथपथ, लथपथ,
    अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ

  10. Deepak

    April 14, 2010 at 3:55 am

    aaj se nahi hum bahut pahle se maar khate aa rahe hai kabhi neta ke gundo se to kabhi film kalakaro se agar hum aaj bhi ek jut nahi hue to kal or bhayanak hogi.

  11. Sanjay Ankil

    April 14, 2010 at 6:02 am

    BJP ki Sarkar me baithe Loge Meadiakarmi ke sath marpeet karte hai aur aise hi marpeet karte rahenge, aur meadia inki pol kholti rahenge.

  12. neelesh sthapak

    April 14, 2010 at 7:44 am

    sivraaj sarm karo

  13. Milan Gupta

    April 14, 2010 at 7:55 am

    Es mamle ka rajnitikaran ho gaya hai,, ye media se jyada rejnitizon ke liye mahatwapurn ho gaya hai,,,, es compition ke zamane mai kahi yaha Sahara Samay ke TRP badane ka funda to nahi… jis tarah se Media person CM ke nazdik pahuch gaye ye suraksha karmiyon ki bhari chuk hai.. agar media walon ke jagah koi Aatankwadi hota to kya aanhoni hoti ???

  14. anurag mishra DIGI CABLE ALLAHABAD

    April 14, 2010 at 9:42 am

    chalo theek hai..par aage M.P. C.M. ki surakhsha ka janaja nikala to kimmmedar khud shivraj honge,.

  15. rajesh

    April 14, 2010 at 1:22 pm

    sahara walo ne kya madad ki patrakar ki? sahara ke hi shajapur ke samvaddata anil saxena ki maout ke baad kya sahara co. ne EK PAISE KI BHI MADAD KI? sahara khud ek chor co. hai.

  16. Gaurav Gupta

    April 14, 2010 at 2:56 pm

    sach me yah mamla to dil dahlane wala hai aur aur is mamle me media ki unions ko govt. ka gherav karna chayiye…
    halaki yah ghatna aaj kisi reporter k sath huyi kal kisi aur k sath ho sakti hai.

    vahi ab yah sach bhi kisi se chupa nahi hai ki …loktantra ka majboot stambh ab behad lamjoor ho gaya hai.koi bhi ab media ka girebban pakrte hua darta nahi hai…jiski jiti jaagti misaal yah ghatna hai.
    gaurav gupta(journalist) uttrakhand

  17. ashish aggarwal

    April 14, 2010 at 5:29 pm

    ये घटना बहुत ही दुख दाई हैं !

  18. parth rajkot

    April 15, 2010 at 9:35 am

    ye hal he madhyapradesh ka jaha par mukhyamantri ki shuraksha ki chunk dikhakar ushki shalamati ke liye ayana dikhane valoko pita jata he.

  19. sheel rai

    April 15, 2010 at 12:11 pm

    रतलाम के पत्रकारों के साथ हुई इस घटना की जितनी निंदा की जाये कम है, ऐसे समय में युवा पत्रकार संघ सीहोर घायल पत्रकारों के साथ है
    शील राय, अध्यक्ष युवा पत्रकार संघ सीहोर

  20. govind goyal.sriganganagar

    April 16, 2010 at 11:33 am

    no comment

  21. akash kumar

    April 16, 2010 at 12:44 pm

    ये घटना आने वाले समय में किसी के ओर के साथ भी हो सकती है। तमाम मीडिया जगत को एक जुट होकर इसके खिलाफ अभियान छेड़ना चाहिए। यदि इस प्रकार की घटनाओं का सख्ती से विरोध नहीं किया गया तो परिणाम हमें ही भुगतना होगा।

  22. anand

    April 17, 2010 at 7:42 am

    is mamale me bade patrkar aur in se jude sangh ko aage aana chahiye .
    anand nigam ujjain

  23. Nadir

    April 19, 2010 at 8:56 am

    Media also should be under rule…Why they had dislodged the Z plus security of the Chief Minister…Patrakar daire main rehkar kaam kare to samaj ka bhala hoga…

  24. abdul kabij khan

    April 20, 2010 at 7:04 am

    विजय मीणा जी आप ने तो सी एम् के भले के लिए किया की सुरचा कर्मियों की लापरवाही के चलते उनकी जन पर भी बन सकती है किन्तु उलटे आप के साथ मारपीट होना और आप का आई सी यू में भर्ती होना यह तक तो जो भी हुआ गलत हुआ किन्तु आप जिस परिवार सहारा समय के लिए जी जान लगा कर खबर बना रहे थे उसने आप की क्या मदद की यह भी भड़ास के माध्यम से हम सभी को बताये या फिर मेर्केटिंग की आड़ लेकर आप को शांत रहने की हिदायत दे दी गयी हम सभी जानना चाह रहे है की इस घटना के बाद आप के परिवार सहारा समय ने आप की क्या मदद की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement