Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

‘जो चला गया, उस पर टिप्पणी ठीक नहीं’

यशवंत, काफी दिन के बाद किसी बयान पर लिख रहा हूँ. यह अलग बात है कि प्रेस आने के बाद रोजाना के काम निबटाने के बाद भड़ास भी देखना एक काम जैसा हो चुका है. आज आवेश तिवारी और दयानन्द पांडेय पर लिखने का मन है. दोनों लोग अपनी जगह ठीक हैं. क्योंकि जब अखबार के किसी मरे हुय मालिक की पुण्यतिथि आती है तो भाई लोग, छ्पासी लोगों को पकड़ कर या फिर अपने आप ही उनके बयान छाप देते हैं. वैसे जो इस दुनिया से चला गया, उस पर टीका-टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है. लेकिन जब बात चल ही चुकी है तो जैसे हाथी के दाँत दिखाने के और खाने के और, वाली कहावत मीडिया वालों पर सटीक बैठती है. नरेन्द्र महोन भी उनमें से एक थे. वो स्टेज पर कुछ कहते थे और दफ्तर में पूरे लाला होते थे.

मुझे भी उनके अखवार में नौकरी का मौका मिला. अमर उजाला से ईमानदारी और निष्पक्षता सीख चुका था. 1989 में शरद यादव खाद्य मंत्री बने. जब वो अपने चुनावी इलाके बदायूं, (उत्तर प्रदेश का एक जिला) से मंत्री हो कर पहली दफा चुनाव क्षेत्र गए तो कवरेज के लिए अपन अपन भी उनके साथ थे. बिल्सी में एक माफिया के घर उनकी दावत हुई. अपन ने आदत के मुताबिक दावत देने वाले के बारे में लोगों से बात की और मुख्य स्टोरी के साथ बॉक्स में लोगों की बात लिख डाली. छापने से पहले लोकल एडिटर बच्चन सिंह को वो सब सुनाया और दिखाया. वे इस बारे में बहुत दरियादिल इनसान रहे हैं, पता नहीं आजकल कहां हैं. वो ख़बर अगले दिन लगी. इसके बाद शरद ने एक नोटिस भिजवा दिया लाला और हम सब को. तब अपन को फरमान सुनाया गया कि खंडन छाप दो. बच्चन सिंह जी ने इस मामले में अपन से कहा कि देखो, लाला रोज़ बदायूं कोर्ट तो नहीं आ पायेगा. हम लोग तो झेल लेंगे. अपन ने बोला कि सब ठीक है, डरने की बात नहीं है, अपन ने पूरे सरकारी आंकड़े जुटा लिए हैं. यही बात अपन ने मंत्री के एक चमचे से भी कही तो बाद में नेता जी शांत हो गये, लेकिन नरेन्द्र जी ने जब-जब अपन से बात हुई तब-तब यही कहा कि नेताओं पर ऐसे मत लिखा करो. यह बिलकुल सही है कि उनके जमाने में ही जागरण में स्ट्रिंगर की प्रथा शुरू हुई.

-संजय पाठक

जर्नलिस्ट, देहरादून

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...