Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

उम्मीद है, फिर मिलेंगे, शो अभी जारी है….

जाते-जाते अमरउजालाइटों को रुला गए शशि : भावुक विदाई संदेश की हर ओर चर्चा : शशि शेखर अमर उजाला से गए लेकिन अपने साथियों को रुलाकर। उन्होंने जो आखिरी लिखित संदेश सभी के लिए भेजा है, उसे पढ़कर अमर उजाला के कई वरिष्ठ और जूनियर रो पड़े। उनके साथ काम करने और उनके करीबी लोगों ने तो विदा संदेश की सभी पंक्तियों को रट-सा लिया है। बेबाक बोल बोलने वाले शशि शेखर का विदा संदेश भी पूरी बेबाकी लिए हुए है। अमर उजाला के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने भड़ास4मीडिया के पास शशि शेखर का विदा संदेश प्रेषित किया है। यह संदेश हिंदी मीडिया के एक ऐसे शो मैन का संदेश है जो देखते ही देखते देश का सबसे चर्चित मीडिया मैन बन बैठा। संदेश के आखिर में शशि शेखर ने लिखा है- उम्मीद है, फिर मिलेंगे, शो अभी जारी है…  

जाते-जाते अमरउजालाइटों को रुला गए शशि : भावुक विदाई संदेश की हर ओर चर्चा : शशि शेखर अमर उजाला से गए लेकिन अपने साथियों को रुलाकर। उन्होंने जो आखिरी लिखित संदेश सभी के लिए भेजा है, उसे पढ़कर अमर उजाला के कई वरिष्ठ और जूनियर रो पड़े। उनके साथ काम करने और उनके करीबी लोगों ने तो विदा संदेश की सभी पंक्तियों को रट-सा लिया है। बेबाक बोल बोलने वाले शशि शेखर का विदा संदेश भी पूरी बेबाकी लिए हुए है। अमर उजाला के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने भड़ास4मीडिया के पास शशि शेखर का विदा संदेश प्रेषित किया है। यह संदेश हिंदी मीडिया के एक ऐसे शो मैन का संदेश है जो देखते ही देखते देश का सबसे चर्चित मीडिया मैन बन बैठा। संदेश के आखिर में शशि शेखर ने लिखा है- उम्मीद है, फिर मिलेंगे, शो अभी जारी है…  

यह वाक्य बताता है कि देश का इस समय का सबसे चर्चित और प्रभावशाली संपादक आने वाले दिनों में भी शांत नहीं बैठने वाला है। अपनी अब तक की समझ, प्रतिभा और कौशल के जरिए कुछ ऐसा नया रचने को बेकरार है जिसे मीडिया इंडस्ट्री दांतों तले उगलियां दबाकर देखे। यही जज्बा और जोश उनके आखिरी संदेश से झलकता है। जहां से विदा लिया, उस संस्थान और उसके कर्मियों के प्रति बेहद अपनापा इस पत्र में हैं। खासकर अमर उजाला के निदेशक अतुल माहेश्वरी के प्रति एक कृतज्ञता का भाव है जिन्होंने उन्हें फ्री हैंड दिया और वह सब कुछ करने दिया, जो एक संपादक को करने का मन करता है, अधिकार होता है और हक होता है। तभी तो शशि शेखर ने अतुल माहेश्वरी के लिए दुष्यंत की दो पंक्तियां लिखी हैं- मैं हाथ में अंगारे लिए सोच रहा था, कोई मुझे इसकी तासीर बताए।

चलिए, शशि शेखर का अमरउजालाइटों के नाम लिखा अंतिम विदा संदेश पढ़ते हैं-


अब तुमसे रुखसत होता हूं

एक वरिष्ठ साथी ने एसएमएस भेजा है- ‘किसी चराग का कोई मकां नहीं होता, जहां रहेगा वहीं रोशनी लुटाएगा… आपको नई पारी की अग्रिम शुभकामनाएं…. हर पल मिस करेंगे… सादर।’  यह अकेला एसएमएस नहीं है। जिस दिन से मेरे जाने की खबर उजागर हुई है, उस दिन से सैकड़ों साथियों के फोन, ई-मेल और एसएमएस मुझे रुलाते रहे हैं। कभी सोचा भी नहीं था कि 24 घंटे काम में मशगूल रहने के बावजूद स्नेह के तंतु इतने मजबूत हो जाएंगे कि सब कुछ तरल और धुंधला नजर आने लगेगा। इसलिए जाते समय कृतज्ञता के कहीं गहरे धंसे लंगर में खुद को बंधा हुआ महसूस कर रहा हूं। जहां रहूंगा, जैसे भी रहूंगा, स्नेह की यह डोर मेरे चारों ओर लिपटी रहेगी। और एहसास दिलाएगी कि ईमानदारी का जवाब ईमानदारी है, भावना का जवाब भावना है, यह डोर इसकी गवाह है।

आंधी-पानी के सात साल जाने कैसे गुजर गए। मैंने अपने बच्चों को बड़ा होते हुए नहीं देखा, पर अमर उजाला को बढ़ते देखता रहा। साथियों को आगे बढ़ता देखता रहा। दिन, तारीख और साल ऐसे में कैसे दिखते! कृतज्ञ हूं कि मुझे आप जैसे सहयोगी मिले, जिन्होंने सुर में सुर मिलाया और एक महागान की सर्जना कर सके।

मैं भाग्यशाली हूं कि इस दौरान मालिकों का भी भरपूर सहारा मिला। आपका सहयोग, उनका सहारा और मेरे सपने, मिल-जुलकर एक मीठी कहानी सी बन गए। उम्मीद है यह मिठास रह जाएगी। इस संदेश के बाद [email protected] को डिलीट कर दिया जाएगा। अब न इस पर कोई संदेश आएगा, न जाएगा। पर यह अफसाना अधूरा रह जाएगा, अगर मैं अतुल माहेश्वरी जी की चर्चा न करूं। दुष्यंत ने कभी कमलेश्वर के लिए कहा था, आज मैं उसी शेर को समर्पित कर रहा हूं- ‘मैं हाथ में अंगारे लिए सोच रहा था, कोई मुझे इसकी तासीर बताए।’

उम्मीद है, फिर मिलेंगे, शो अभी जारी है….

आपका

शशि शेखर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...