Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्टार को इंडिया टीवी से खतरा, समय फिर पिछड़ा

सप्ताह 17वां, 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2009 तक : नंबर एक और दो की पोजीशन पर कामय आज तक और स्टार न्यूज ही इस हफ्ते सबसे ज्यादा अंक पाने और खोने वाले न्यूज चैनल हैं। आज तक ने पूरे एक फीसदी की बढ़त लेते हुए अपनी टीआरपी 20.1 पर पहुंचाने में कामयाबी पाई है तो स्टार न्यूज पूरे 1.4 अंक गिरकर नंबर तीन के खिलाड़ी इंडिया टीवी के हाथों अपनी कुर्सी गवाने की  तैयारी कर ली है। इंडिया टीवी ने इस हफ्ते 0.2 के लाभ के साथ टीआरपी मीटर पर 15.4 अंक दर्ज कर लिए हैं। इंडिया टीवी स्टार न्यूज से अब 0.2 अंक की मामूली दूरी पर है। हफ्ते का सबसे बड़ा उलटफेर समय के साथ हुआ है। डीडी न्यूज ने सहारा के समय को फिर धक्का दिया है। समय ने इस हफ्ते 0.4 अंक खोए हैं और डीडी न्यूज ने 0.5 अंक जोड़े हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि डीडी न्यूज समय से आगे निकल गया। समय टाप बारह चैनलों में अब अंतिम तीन में शुमार हो गया है। न्यूज24 की स्थिति भी सुधरती दिख रही है।

इस न्यूज चैनल ने तेज को धीमे करते हुए उसे अब खुद के पीछे-पीछे चलाने की तैयारी कर ली है। न्यूज24 को इस हफ्ते 0.3 अंक का लाभ मिला है जबकि तेज को 0.2 का नुकसान। इससे दोनों चैनलों की टीआरपी अब एक बराबर हो गई है। दोनों 4.7 पर हैं। अगले हफ्ते इन दोनों में कौन आगे-पीछे होता है, यह देखना रोचक होगा। आईबीएन ने 0.6 अंक की शानदार ग्रोथ पाई है। हालांकि वह अब भी जी न्यूज से पीछे है। जी न्यूज को थोड़ा नुकसान हुआ है। इन दोनों चैनलों के नफे-नुकसान का यही क्रम जारी रहा तो अगले हफ्ते जी न्यूज के उपर निकल सकता है आईबीएन।

इस हफ्ते की रेटिंग इस प्रकार है–

आज तक- 20.1 (चढ़ा 1.0), स्टार न्यूज- 15.4 (गिरा 1.4),  इंडिया टीवी- 15.2 (चढ़ा 0.2), जी न्यूज- 10.1 (गिरा 0.2), आईबीएन7- 9.7 (चढ़ा 0.6), एनडीटीवी- 8.2 (गिरा 0.5), न्यूज24 – 4.7 (चढ़ा 0.3), तेज- 4.7 (गिरा 0.2), डीडी न्यूज- 4.2 (चढ़ा 0.5), समय- 3.4 (गिरा 0.4), लाइव इंडिया- 2.3 (गिरा 0.1), इंडिया न्यूज- 2.1 (चढ़ा 0.3)

समयावधि : सप्ताह 17वां, 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2009 तक, टीजी : सीएस-15+

पिछले 15 हफ्तों में किस न्यूज चैनल की क्या रही पोजीशन, जानने के लिए क्लिक करें-

  1. चुनाव बेचो तो बिकेगा, क्रिकेट खेलोगे तो झेलोगे
  2. आईबीएन7, न्यूज24 और समय की कुर्सी खिसकी
  3. आईबीएन ने जी को खदेड़ा, तेज की चाल धीमी
  4. तेज सबसे तेज निकला, स्टार को सर्वाधिक घाटा
  5. स्टार और जी का झंडा फिर बुलंद, तेज से समय धीमा
  6. आईबीएन ने जी को पछाड़ा, इंडिया टीवी-स्टार संग-संग
  7. नंबर दो से इंडिया टीवी को दूर रखने में स्टार सफल
  8. इंडिया टीवी ने नंबर 2 की पदवी स्टार न्यूज को सौंपा
  9. आईबीएन7, जी न्यूज और एनडीटीवी फायदे में
  10. आज तक फिर किंग, न्यूज24 ने एनडीटीवी को दौड़ाया
  11. आज तक की बेताबी, हफ्ते का सितारा स्टार
  12. इंडिया टीवी फिर टापर, एनडीटीवी से पिछड़ा समय
  13. इंडिया टीवी नंबर वन, आज तक की कुर्सी खिसकी
  14. इंडिया टीवी नंबर वन की ओर, आईबीएन के पीछे पड़ा समय
  15. समय का कमाल, एनडीटीवी को किया बेहाल
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...