Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘मौर्य’ नंबर वन चैनल होगा : राजीव मिश्रा

[caption id="attachment_15881" align="alignleft"]राजीव मिश्राराजीव मिश्रा[/caption]‘मौर्य टीवी’ ला रहे वाले ‘पी&एम ग्रुप’ के सीईओ राजीव मिश्रा का दावा है कि ‘मौर्य टीवी’ अपने लांच के छह महीने के अंदर बिहार और झारखंड का नंबर वन चैनल होगा। बी4एम से संक्षिप्त बातचीत में राजीव ने बताया कि वे लोग जब भी मौर्य टीवी लांच करने की तारीख घोषित करेंगे तो उसी तारीख को हर हाल में चैनल लांच होगा। अभी तक चैनल के लेट होने के पीछे कुछ टेक्निकल इशूज थे। चैनल से कुछ ऐसे लोग भी जुड़े हुए थे जो मीडिया को ठीक से समझ नहीं पा रहे थे। इसी वजह से हम टेक्नालजी में पिछड़ रहे थे। अब जब मीडिया प्रोफेशलन के हाथों में यह चैनल आया है तो चैनल के प्रत्येक फ्रंट- टेक्निकल, कंटेंट, डिस्ट्रीव्यूशन, सेल्स, मार्केटिंग को दुरुस्त और परफेक्ट करने के बाद ही चैनल लांच किया जाएगा। राजीव ने लांच की तारीख बताने से इनकार किया लेकिन इतना जरूर कहा कि जब भी लांच होगा तो प्रोफेशनल तरीके से लांच होगा। राजीव का साफ मानना है कि वे चैनलों की भीड़ में एक और चैनल नहीं लाना चाहते। प्रोडक्ट में डिफरेंशियेटर होना चाहिए। हम क्या नया और खास लेकर आना चाहते हैं, उसकी पूरी तैयारी होनी चाहिए। न्यूज चैनल भी एक प्रोडक्ट की तरह है। हम लोग मार्केट के कंपटेटिव इनवायरमेंट को चेक कर रहे हैं। कोई प्रोफेशनल आता है तो चीजों को प्रोफेशनली चेक करता है। राजीव मानते हैं कि आज का मीडिया टेक्नालाजी ड्रिवेन मीडिया है। जब तक आप मीडिया के सभी पार्ट को गहराई से नहीं समझ पाते तब तक आप इसे अच्छे तरीके से मैनेज नहीं कर सकते।

राजीव मिश्रा‘मौर्य टीवी’ ला रहे वाले ‘पी&एम ग्रुप’ के सीईओ राजीव मिश्रा का दावा है कि ‘मौर्य टीवी’ अपने लांच के छह महीने के अंदर बिहार और झारखंड का नंबर वन चैनल होगा। बी4एम से संक्षिप्त बातचीत में राजीव ने बताया कि वे लोग जब भी मौर्य टीवी लांच करने की तारीख घोषित करेंगे तो उसी तारीख को हर हाल में चैनल लांच होगा। अभी तक चैनल के लेट होने के पीछे कुछ टेक्निकल इशूज थे। चैनल से कुछ ऐसे लोग भी जुड़े हुए थे जो मीडिया को ठीक से समझ नहीं पा रहे थे। इसी वजह से हम टेक्नालजी में पिछड़ रहे थे। अब जब मीडिया प्रोफेशलन के हाथों में यह चैनल आया है तो चैनल के प्रत्येक फ्रंट- टेक्निकल, कंटेंट, डिस्ट्रीव्यूशन, सेल्स, मार्केटिंग को दुरुस्त और परफेक्ट करने के बाद ही चैनल लांच किया जाएगा। राजीव ने लांच की तारीख बताने से इनकार किया लेकिन इतना जरूर कहा कि जब भी लांच होगा तो प्रोफेशनल तरीके से लांच होगा। राजीव का साफ मानना है कि वे चैनलों की भीड़ में एक और चैनल नहीं लाना चाहते। प्रोडक्ट में डिफरेंशियेटर होना चाहिए। हम क्या नया और खास लेकर आना चाहते हैं, उसकी पूरी तैयारी होनी चाहिए। न्यूज चैनल भी एक प्रोडक्ट की तरह है। हम लोग मार्केट के कंपटेटिव इनवायरमेंट को चेक कर रहे हैं। कोई प्रोफेशनल आता है तो चीजों को प्रोफेशनली चेक करता है। राजीव मानते हैं कि आज का मीडिया टेक्नालाजी ड्रिवेन मीडिया है। जब तक आप मीडिया के सभी पार्ट को गहराई से नहीं समझ पाते तब तक आप इसे अच्छे तरीके से मैनेज नहीं कर सकते।

राजीव के मुताबिक, वे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। वे कर के दिखाएंगे। अभी तक चैनल में क्या हुआ, उस बारे में उन्हें कुछ नहीं कहना है। उल्लेखनीय है कि राजीव मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में दैनिक हिंदुस्तान, पटना में उप संपादक के रूप में की थी। उन दोनों बीआईटीवी की शुरुआत हुई तो चैनल में आने की इच्छा राजीव के मन में भी पैदा हुई। पर राजीव ने इलेक्ट्रानिक मीडिया में कदम रखने से पहले इस मीडियम की प्रापर ट्रेनिंग ली। इलेक्ट्रानिक मीडिया रेटिंग काउंसिल आफ इंडिया के संस्थापक राजीव मिश्रा ने यूरोप में टीवी रेटिंग मेथोडोलोजी में योगदान दिया है जिसे वर्ष 1996 में जेनेवा में रिकागनाइज किया गया। राजीव ने अमेरिका से मीडिया मैनेजमेंट की ट्रेनिंग ली और मल्टी मीडिया में ग्रेजुएट हुए। स्विटजरलैंड से ब्राडकास्टिंग में मास्टर डिग्री ली। सोनी, जापान की स्कालरशिप पा चुके राजीव का स्टार ने स्विटजरलैंड में कैंपस सेलेक्शन कर अपने यहां ज्वाइन कराया। राजीव अब तक एचटी मीडिया, स्टार टीवी, टीवी एशिया (अमेरिका), यस टीवी, बैग फिल्म्स, रिलायंस इनफोकाम, सिनेमाया मीडिया आदि बड़े नामों के साथ विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। राजीव भारत सरकार द्वारा कई मीडिया एडवाइजरी बाडीज में नामित सदस्य हैं। वे एसोसिएशन आफ रेडियो आपरेटर्स फार इंडिया (एआरओआई) के पहले अध्यक्ष रह चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...