Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दोनों बिजनेस चैनलों से 125 कर्मी बाहर

मंदी खत्म होने के बाद छंटनी से मचा हड़कंप : सीएनबीसी टीवी18 और सीएनबीसी आवाज के सभी विभागों में बंपर छंटनी : तीन महीने का नोटिस थमाया गया : संजय पुगलिया के भविष्य को लेकर चर्चाएं शुरू : जो आशंका भड़ास4मीडिया ने व्यक्त की थी, वही घटित हो रहा है। बेहद बुरी खबर है। टीवी18 के हिंदी और अंग्रेजी के बिजनेस न्यूज चैनलों ‘सीएनबीसी टीवी18’ और ‘सीएनबीसी आवाज’ के दिल्ली और मुंबई आफिसों से तकरीबन 80 से लेकर 125 लोगों की छंटनी किए जाने की खबर मिली है। दिल्ली में ‘सीएनबीसी आवाज’ के 21 लोगों के स्टाफ में अब सिर्फ 4 लोग बचे हैं। करीब 17 लोगों को तीन महीने का नोटिस दे दिया गया है। तीन महीने बाद इन लोगों को चैनल से बाहर होना पड़ेगा। इसी तरह सीएनबीसी  टीवी18 और सीएनबीसी आवाज के दिल्ली-मुंबई आफिसों में कल से एक-एक कर लोगों को एचआर द्वारा बुलाया जा रहा है और छंटनी किए जाने की सूचना से अवगत कराया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक ‘सीएनबीसी टीवी18’ और ‘सीएनबीसी आवाज’ का संचालन अलग-अलग करने की बजाय एक साथ करने के कंपनी के फैसले के बाद संजय पुगलिया की भावी स्थिति के बारे में भी कयास लगाए जाने लगे हैं।

अभी तक संजय सीएनबीसी आवाज के एडिटर हुआ करते थे। अगर दोनों चैनलों का संचालन एक कर दिया जाएगा तो संजय पुगलिया को किसी दूसरे संपादक के अधीन काम करना होगा या फिर उन्हें दोनों चैनलों का संपादक बना दिया जाएगा। दोनों चैनलों का संपादक बनाए जाने की उम्मीद कम है क्योंकि सीएनबीसी टीवी18 में पहले ही एक एडिटर और एक एक्जीक्यूटिव एडिटर कार्यरत हैं। एक साथ करीब सौ-सवा सौ लोगों की छंटनी से इलेक्ट्रानिक मीडिया जगत में खलबली मच गई है। ये छंटनी उस समय की गई है जब मंदी का दौर खत्म होने की बात की जाने लगी है। छटनी दोनों बिजनेस चैनलों के सभी विभागों के लोगों की हुई है। सूत्रों के मुताबिक सीएनबीसी आवाज के दिल्ली ब्यूरो को करीब-करीब बंद कर दिए जाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि आज भी सीएनबीसी आवाज और सीएनबीसी टीवी18 के एचआर के लोग छंटनी के दायरे में आए लोगों को तीन महीने का नोटिस पकड़ाएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...