रोहतक के वरिष्ठ पत्रकार एवं हिंद टाइम्स पाक्षिक समाचार पत्र के संपादक कामरेड विनोद कुमार जैन का 11 जनवरी को डीएलएफ कालोनी स्थित आवास में निधन हो गया। वे करीब 55 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार रोहतक के वैश्य कालेज रोड स्थित श्मशान घाट में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में शहर के गणमान्य व्यक्तियों और पत्रकारों ने भाग लिया।
गौरतलब है कि विनोद कुमार जैन की गिनती रोहतक के जुझारू पत्रकारों में होती है। उन्होंने तमाम उम्र अपने उसूलों और आदर्शों की लड़ाई लड़ी। अपने समाचार पत्र के जरिए उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों को उजागर किया। रोहतक प्रेस क्लब के प्रधान शिव कुमार शर्मा ने उनके निधन पर शोक जताया है। वहीं, हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि विनोद कुमार जैन के जाने से पत्रकारिता में जो स्थान खाली हुआ है, उसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।
Comments on “रोहतक के वरिष्ठ पत्रकार विनोद जैन नहीं रहे”
god bless his soul
it’s a big loss to journalism in rohtak.
Comrad Vinod Jain ki moat patrakarita ke ek ese samaye ka ant hai, jisame patrakar upalabdh sadhano par nishthha se kam karate hai. Ek sankalpsheel patrakar chala gaya.