Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीओआई : फाइनल डील पर साइन, कोर्ट से मुकदमें वापस

वीओआई से जुड़ी खबरें भड़ास4मीडिया पर लंबे समय से न आने से परेशान और ताजी खबर के लिए बेकरार मीडियाकर्मियों के लिए खुशखबरी है। कई दौर की बैठकों, कानूनी दांवपेंचों, मतभेदों, सहमतियों-असहमतियों के दौर से गुजरते हुए अमित सिन्हा और मित्तल ब्रदर्स ने अंततः वीओआई की बिक्री को लेकर फाइनल डील पर दस्तखत कर दिए हैं। इस तरह मित्तल ब्रदर्स की त्रिवेणी मीडिया ने वीओआई को अमित सिन्हा की कंपनी को अब लिखित रूप में बेच दिया है। डील पर दोनों पक्षों ने दो दिनों पूर्व हस्ताक्षर किए। सूत्रों के मुताबिक मधुर मित्तल और सुमित मित्तल ने वीओआई से संबंधित सभी मुकदमों को भी वापस लेने की घोषणा कर दी है। ये मुकदमें उन्होंने वीओआई से जुड़े कई लोगों पर किए थे। साथ ही आंदोलन के दिनों में कोर्ट से आदेश लेकर मित्तल बंधुओं ने वीओआई को सील करा दिया था ताकि कोई अंदर घुस न सके।

मधुर मित्तलसूत्रों का कहना है कि मित्तल ब्रदर्स कल हाईकोर्ट में वीओआई की बिक्री और भविष्य में अमित सिन्हा द्वारा इसे संचालित किए जाने की जानकारी देकर विवाद खत्म होने और मुकदमे वापस लेने का ऐलान कर ही चुके हैं। आज के दिन उन्होंने वीओआई पर लगी सील खुलवाने का अनुरोध दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किया है। सूत्रों के अनुसार अगले एक दो दिनों में कोर्ट के आदेश पर वीओआई की चाभी अमित सिन्हा के हवाले कर दी जाएगी। कहने को तो कहा जा रहा है कि एक नवंबर से चैनल को आन एयर करा दिया जाएगा पर सूत्रों का कहना है कि महीनों से बंद पड़े चैनल को आन एयर कराने में थोड़ा वक्त लग सकता है। अमित सिन्हाउधर, जिन दिनों अमित सिन्हा और मित्तल ब्रदर्स के बीच फाइनल डील को लेकर कई दौर की बैठकें चल रहीं थीं, वीओआई से जुड़े रहे ज्यादातर लोगों के फुल एंड फाइनल सेटलमेंट को अंजाम दिया जाता रहा। फुल एंड फाइनल सेटलमेंट के बाद इन सभी लोगों से त्रिवेणी मीडिया लिमिटेड की ओर से इस्तीफे भी ले लिए गए।

कहा जा रहा है कि अमित सिन्हा वीओआई को फिर से आन एयर कराने से पहले त्रिवेणी से सेटलमेंट के बाद इस्तीफा दे चुके स्टाफ में से ज्यादातर को अपनी नई कंपनी में ज्वाइन कराएंगे और अपनी नई टीम गठित करेंगे। चर्चा है कि नई टीम में वरिष्ठों के स्तर पर ज्यादातर पुराने लोग ही रहेंगे। वीओआई के ताजे डेवलपमेंट से वीओआई के कई सीनियर काफी खुश हैं। कुछ लोगों ने अपने जानने वालों को एसएमएस के जरिए वीओआई के ताजे घटनाक्रमों की जानकारी देनी शुरू कर दी है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. वीओआई पीड़ित

    June 2, 2013 at 8:50 am

    मधुर मित्तल मरा नहीं क्या अभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...