Connect with us

Hi, what are you looking for?

कहिन

मैं महिला हूं, मैं 3 माह से बेरोजगार हूं

आवेश जी, सबसे पहले तो धन्यवाद. आपने पत्रकारिता जगत में महिलाओं की वास्तविक स्थिति के बारे में लिखा. पिछले तीन महीनों से मुझे नौकरी नहीं मिल पा रही. सारी डेस्क और हर तरह की रिपोर्टिंग का अनुभव होने के बावजूद कुछ ऐसी शर्तें रख दी जाती हैं कि आप नौकरी कर ही नहीं सकते. पिछले तीन महीनों में भोपाल के कई बड़े पत्रकारों से मिलना हुआ. अनुभव बहुत कटु रहे. एक बड़े अखबार के संपादक ने तो केवल इसलिए हैरानी जताई कि मुझे उनका नंबर आखिर मिला कैसे.

आवेश जी, सबसे पहले तो धन्यवाद. आपने पत्रकारिता जगत में महिलाओं की वास्तविक स्थिति के बारे में लिखा. पिछले तीन महीनों से मुझे नौकरी नहीं मिल पा रही. सारी डेस्क और हर तरह की रिपोर्टिंग का अनुभव होने के बावजूद कुछ ऐसी शर्तें रख दी जाती हैं कि आप नौकरी कर ही नहीं सकते. पिछले तीन महीनों में भोपाल के कई बड़े पत्रकारों से मिलना हुआ. अनुभव बहुत कटु रहे. एक बड़े अखबार के संपादक ने तो केवल इसलिए हैरानी जताई कि मुझे उनका नंबर आखिर मिला कैसे.

यह तो हास्यास्पद ही है कि कोई संपादक किसी पत्रकार से पूछे कि उसे उसका नंबर कहां से मिला. राजधानी भोपाल से एक साप्ताहिक प्रकाशित हो रहा है. एक बड़े ग्रुप के इस अखबार के संपादक से मिली. मैं मिली तो उन्होंने आश्वासन दिया कि आपसे हम कांटेक्ट करेंगे. लेकिन बाद में यह पता चला कि संपादक जी इसलिए मुझे वहां रखने में असमर्थ हैं क्योंकि उनके एक सहयोगी नहीं चाहते कि मैं वहां काम करूं. इसकी वजह यह थी कि कुछ वर्ष पूर्व इन महोदय से पहचान हुई थी. इन्होंने एक प्रस्ताव रखा था जिसे मैंने अस्वीकार कर दिया था. इससे एक अनुभव तो बहुत अच्छे से हो गया कि किस प्रकार की मानसिकता के लोग संपादक बनाए जाते हैं.

आपके ही आलेख की पंक्तियां दोहराना चाहती हूं कि मैं इस क्षेत्र में आई ही क्यों? पिछले दस सालों के अनुभव कटु और यथार्थ दिखाने वाले रहे. जहां यदि किसी लड़की को नौकरी पर नहीं रखना है तो उसका नाम किसी से भी जोड़कर बदनाम कर दिया जाता है और सिर्फ इसलिए भी नौकरी नहीं दी जाती कि फलां लड़की ने अमुक धर्म से शादी कर ली. बहरहाल, आवेश जी पुन: धन्यवाद. अनुभव और भी हैं और इतने दिलचस्प हैं कि आप भी सुनकर हंसेंगे और शायद एक बार माथा पीटने को विवश हो जाएं. पत्रकारिता जगत पर कुकरमुत्तों की तरह वीकली और मंथली के आफिस खुल गए हैं. उन्हें बंधुआ मजदूर चाहिए, जो उनके अभद्र व्यवहार को सहन कर सकें. नौ साल बाद सिफ एक शून्य है और कुछ नहीं. हम लोग पत्रकार बनकर किसको धोखा दे रहे हैं, अपने आपको या समाज को? मीडिया तो सबकी बुराइयां दिखाता है, पर इसकी बुराई को कौन दिखाए?

-ममता

(आवेश तिवारी के आलेख ‘मां बनने से डरती हैं महिला पत्रकार‘ पर ममता नाम से आया एक कमेंट)

Click to comment

0 Comments

  1. manjeet sehgal

    July 31, 2010 at 3:55 pm

    Hi,
    We are launching a Hindi news portal and want a content editor . If you fit into our editorial arena pl send us your resume at : [email protected]

    regards

  2. ravishankar vedoriya

    August 1, 2010 at 1:07 pm

    mamata ji aap patrakar hai to apna hosla banaye rakheye aap jesi mahila patrakaro ki patrakar jagat ko jarurat hai aap nirash nahi ho
    jivan mai utar chadav aate rahte hai accha samay apka intjar kar raha hai
    confident raheye

  3. Harjinder Singh

    August 1, 2010 at 1:46 pm

    Bilkul sahi kaha patarkarita ki dasha bigadti ja rahi hai, khud ko is mukam tak pahunchane ke liye chaplusi karne wale hi aisi harkat karte hai. kabliyat ki kaddar hai kaha???? Bilkul Sahi hai yaha to ladko ki vo halat kijatai hai to ladki ka kya karege ye anuman lagaya ja sakta hai

  4. Alam khan Editor

    August 1, 2010 at 6:50 pm

    Dear Mamta Je,
    Aap 10 years se media se judi hui hain lekin kya aap ko sirf 3 mahine ki be-Rojgari se sabhi SAMPADAKO ki soche ke bare me faisla karne ka haq mil gya hai. Akhbar ki misal kukurmutte se dene ki bhi soche aap ki apni hai. Aap ne badi safai se sampadako o un ke karibe logo per kichar uchhal kar apni mansikta ka saboot diya hai. Aap apni kami per bhi dhyan den. Mahila hone ka rona rona band karo aur apni soch ko buland kar ke samarpit man se kam ki talas karo. Duniya me aadmi aurat se jyada KAAM ki puja hoti hai.media jagat me aap aakeli Mahila nahi hai. Hajaro Ne apna name apni kabiliyat se buland kiya hai aaj duniya un ka Samman karne per majboor hai. Plz aap apna najariya badaliye fir dekhe media jagat kaisi hai. Aap ka Bhai
    Alam khan Editor
    Email:[email protected]
    09839372709

  5. mamta

    August 2, 2010 at 12:35 pm

    aslam ji aisa nahi hai ki kabhi khud ko sabit nahi kia or bahut ache logo k sath kaam kia or upa jin mahodya ka jikr kia unhone keval mere sath hi aisa nahi kia or teen char ladkia hai jinka unhone us saptahik me appointment rukvaya bas ittefaak ye hua ki ye pratikriya dalne k bad vo mujhe mili ye mahjoday farog naam se patrkarita jagat me prasidh hai maine apni kabiliyat kai bar sidh ki hai aapko shyad is liye bura laga ki aap sampadak hai lekin manie jo likha vo bhi galat nahi teen mahine ki berojgari ka matlab jante hai sayad apka wasta nahi pada shirshak k karn apko aisa laga ki mai mahila hone ka rona ro rahi hu lekin mane sabhi ke bare me likha hai ammuman kai kabil patrkaro ko aisi parishthitiyo ka samna karna padta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement