Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आजतक के एंकर सईद अंसारी ने मीडिया की गिरती साख पर जताई चिंता, देखें वीडियो

Professional headshot of a man in a dark suit and red tie, facing the camera against a blurred background.

नई दिल्ली। टेलीविजन पत्रकारिता के जाने-माने एंकर (आजतक) सईद अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब एक मिनट के इस वीडियो में सईद अंसारी पत्रकारिता के छात्रों से बातचीत करते हुए मीडिया की गिरती साख और पत्रकारों की विश्वसनीयता पर खुलकर चिंता जताते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में सईद अंसारी कहते हैं, “आज हमारे बारे में गंदी-गंदी बातें कही जा रही हैं, लेकिन इसके लिए हम ही जिम्मेदार हैं। आपको कम से कम हम जैसा नहीं बनना है। जैसे हमने अपनी इज्जत कम की है, वैसे आपको नहीं करनी है।”

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है, जब मुख्यधारा मीडिया की निष्पक्षता, विश्वसनीयता और सत्ता से नजदीकी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारों और न्यूज चैनलों को लेकर आलोचनाएं पहले की तुलना में कहीं अधिक मुखर हो गई हैं।

सईद अंसारी का यह बयान कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आम तौर पर टीवी पत्रकार सार्वजनिक मंचों पर मीडिया की आलोचना से बचते हैं, लेकिन इस वीडियो में उन्होंने आत्मालोचन की मुद्रा अपनाते हुए यह स्वीकार किया कि मीडिया की मौजूदा छवि के लिए काफी हद तक मीडिया जगत खुद जिम्मेदार है।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पत्रकारों और मीडिया उपभोक्ताओं के बीच बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों ने इसे ईमानदार आत्मस्वीकृति बताया है, तो कुछ का कहना है कि मीडिया की साख बहाल करने के लिए केवल ऐसे बयान नहीं, बल्कि पत्रकारिता की कार्यशैली में बदलाव भी जरूरी है।

पिछले कुछ वर्षों में टीवी न्यूज चैनलों पर सनसनीखेज बहसों, पक्षपातपूर्ण कवरेज, टीआरपी की होड़ और तथ्य आधारित पत्रकारिता से दूरी बनाने जैसे आरोप लगातार लगते रहे हैं। ऐसे माहौल में सईद अंसारी की यह टिप्पणी मीडिया जगत के भीतर चल रही बेचैनी और आत्ममंथन की ओर इशारा करती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन