Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

टाइम्स ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान टाइम्स ने राहुल के कार्यक्रम का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया!

नवीन कुमार-

दिल्ली से छपने वाले देश के दो सबसे बड़े अखबारों ने राहुल गांधी के पुणे में हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है। भाजपा दफ्तर में 50 लोगों की रस्मी जुटान पर पूरा प्रोपेगैंडा ताना गया है लेकिन दसियों हजार लड़कियों का किसी कार्यक्रम के लिए जुटना पत्रकारीय नैतिकता के इन हत्यारे अखबारों के लिए एक कॉलम की खबर के लायक भी नहीं। संपादक इतने बेशर्मी कैसे हो सकते हैं, लेकिन हो चुके हैं।

यह नहीं माना जा सकता कि अखबार प्रिंट में जा चुके थे। क्योंकि मुंबई एडिशन में यह खबर छोटी ही सही लेकिन छपी है। दिल्ली में भी इसी अखबार के हिंदी एडिशन ने छोटी खबर दी है।

Front page of a newspaper with 'SUNDAY TIMES' masthead and multiple columns of news stories and photos. headline reads 'JS on B'desh: Ties must serve mutual interest'.
Front page of Hindustan Times with main headline on monsoon deficit, a rainfall map, and side stories about politics and economy.

राहुल गांधी की पब्लिसिटी कौन सी विश्व एजेंसी प्लान कर रही है?
गर्दा उड़ा रक्खा है!
जहां देखो वहां सिर्फ़ राहुल राहुल राहुल!
ऐसा तब है जबकि आज भी सारे टीवी चैनल और अखबार मोदीजी और उनकी सरकार की हिफाज़त में सड़क पर कूटे जाने तक के ख़तरे के बावजूद सुधरने को तैयार नहीं हैं!
-शीतल पी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन