Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

एनडीटीवी में केतन दीक्षित की नियुक्ति, गौरवी ने छोड़ा टाइम्स इंटरनेट

केतन दीक्षित ने मीडिया संस्थान NDTV के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने सोशल मीडिया एडिटर (Editor – Social Media) के तौर पर NDTV जॉइन किया है। नई जिम्मेदारी को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वह सोशल-फर्स्ट स्टोरीटेलिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में काम करने के लिए उत्साहित हैं।

केतन दीक्षित ने अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर NDTV में सोशल मीडिया एडिटर के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने सोशल-फर्स्ट स्टोरीटेलिंग के जरिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार करने को लेकर उत्साह जताया।


वहीं, गौरवी धनजी ने Times Internet से विदाई की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि वह करीब पांच साल तक Times Internet से जुड़ी रहीं। इस दौरान उन्होंने सीखने, आगे बढ़ने, चुनौतियों, उपलब्धियों और कई यादगार पलों का अनुभव किया।

गौरवी धनजी ने Times Internet में अपने सफर के लिए आभार जताते हुए कहा कि एक अध्याय खत्म हो रहा है और अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने अपने अगले सफर को लेकर भी उत्साह जाहिर किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन