Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला, बुलंदशहर के ब्‍यूरोचीफ विजय शंकर भेजे जाएंगे गोरखपुर

अमर उजाला, बुलंदशहर के ब्‍यूरोचीफ विजय शंकर पांडेय और सीओ संसार सिंह के बीच हुए विवाद और मारपीट की घटना को उजाला प्रबंधन ने गंभीरता से लिया था. इस मामले की जांच प्रबंधन ने एक सीनियर पत्रकार को सौंपी थी, खबर है जांच के बाद विजय शंकर पांडेय से बुलंदशहर की जिम्‍मेदारी ले ली गई है. नोएडा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैनेजमेंट ने विजय शंकर का तबादला अमर उजाला, गोरखपुर के लिए कर दिया है.

अमर उजाला, बुलंदशहर के ब्‍यूरोचीफ विजय शंकर पांडेय और सीओ संसार सिंह के बीच हुए विवाद और मारपीट की घटना को उजाला प्रबंधन ने गंभीरता से लिया था. इस मामले की जांच प्रबंधन ने एक सीनियर पत्रकार को सौंपी थी, खबर है जांच के बाद विजय शंकर पांडेय से बुलंदशहर की जिम्‍मेदारी ले ली गई है. नोएडा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैनेजमेंट ने विजय शंकर का तबादला अमर उजाला, गोरखपुर के लिए कर दिया है.

उल्‍लेखनीय है कि बीते 28 मार्च की रात बुलंदशहर में शब्‍बीर कुमार के कार्यक्रम में अमर उजाला के ब्‍यूरोचीफ विजय शंकर पांडेय और सीओ संसार सिंह के बीच विवाद हो गया था. जिसके बाद सीओ ने ब्‍यूरोचीफ के ऊपर हाथ उठा दिया था. इसकी सूचना मिलने के बाद कारपोरेट ऑफिस के निर्देश पर एक वरिष्‍ठ पत्रकार को इस पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई थी.

बताया जा रहा है कि उक्‍त सीनियर जर्नलिस्‍ट ने पूरे मामले की जांच के बाद उसकी रिपोर्ट एमडी राजुल माहेश्‍वरी को दे दी थी. राजुल ने जांच रिपोर्ट देखने के बाद विजय शंकर को अभयदान देते हुए उनका तबादला गोरखपुर करने का आदेश दे दिया है. सूत्रों ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर ही विजय शंकर को गोरखुपर रिपोर्ट करने का परवाना थमा दिया जाएगा. विवाद के बाद से भी बुलंदशहर का प्रभार विजय ही संभाल रहे थे. अभी उनकी जगह किसको भेजा जा रहा है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. नरेन्द्र

    April 15, 2011 at 11:37 am

    जनाब, संसार सिंह भी नप गये है।

  2. बहुत खूब

    April 16, 2011 at 5:25 am

    इस फैसले की तारीफ की जानी चाहिये। इससे लगता है कि राजुल जी को अमर उजाला की बिगड़ती (बल्कि कहा जाये कि खत्म होती) छवि की चिंता है। दरअसल पिछले एक दो साल से अमर उजाला की जड़ों में जो मट्ठा डाला जा रहा है उसके नतीजे अब सामने आने लगे हैं। लेकिन उम्मीद की जानी चाहिये कि अकेले पड़े राजुल जी सब संभाल लेंगे। वैसे एक सवाल ये भी है कि अमर उजाला के संपादकों, कार्यकारी संपादकों वगैरह के खिलाफ शिकायतों के जो पुलिंदे नोएडा के ऑफिस में जमा हो रहे हैं उनके बारे में राजुल जी इस तरह तुरत-फुरत फैसले कब लेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...