बिहार के गोपालगंज जिले में इंटर की परीक्षा के दौरान खबर का कवरेज करने गये एक उर्दू अखबार के पत्रकार पर भी डीएम के साथ पहुंचे सुरक्षा गार्डों ने जमकर लाठियां बरसायीं. इसके चलते मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. जब पीटने के बाद भी जब उनका जी नहीं भरा तो पुलिसवालों ने उसे नगर थाना के लॉकअप में बंद कर दिया.
सूत्रों के अनुसार गुरुवार को प्रथम पाली की इंटर परीक्षा की परीक्षा चल रही थी. इसी दौरान नगर के एसएस बालिका उच्च विद्यालय केन्द्र पर एक उर्दू अखबार के पत्रकार खबर संकलन के लिए पहुंचे. इसी दौरान जांच को निकले जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल का काफिला भी उस केन्द्र पर पहुंच गया.
डीएम को देख पत्रकार उनकी फोटो लेने लगे. जिलाधिकारी ने उन्हें फोटो खींचने से रोका तथा आई-कार्ड दिखाने को कहा. इस पर पत्रकार ने अपना आई-कार्ड उन्हें दिखा दिया. इसके बाद भी जिलाधिकारी के साथ आये सुरक्षा गार्डों ने उक्त मीडिया कर्मी की बेवजह पिटाई कर दी.
बिहार में पत्रकारों पर जिस तरह से अत्याचार और हमले बढ़े हैं वह किसी भी सभ्य समाज के लिए उचित नहीं कहे जा सकते. दो दिन पूर्व तीन पत्रकारों को ग्रामीणों ने निशाना बनाया था, इस बार पुलिस ने एक पत्रकार को निशाना बना डाला. लालू के शासन में जंगलराज था तो नीतीश के शासन में पत्रकारों पर जुल्म बढ़े हैं. फिर भी सब मौन धारण किए हुए हैं.












Imran Zaheer, Moradabad
March 18, 2011 at 1:31 pm
घोर निंदनीय, खबर संकलन से रोकने की कोशिश फिर पत्रकार की पिटाई, सोचने पर मजबूर करती है कही नक़ल माफियाओं से जिलाधिकारी की कोई साठ-गांठ तो नहीं?
Rizwan Chanchal
March 18, 2011 at 2:02 pm
kya khoob khaber hai pooree khaber pad dalo pata hi nahi chalega ki mamla hai aakhir kahan ka
bahut khoob
gaurav
March 18, 2011 at 3:56 pm
nitish jee reporters ki koi bakhat nahi karte hain bhqai aur jaman aab malik ka aa gaya hain is news peper ke malik ke state relation chief minister se hongey to behara patrkaar kya karey.
s n verma
March 18, 2011 at 4:18 pm
these type of incidents happen only because bureaocracy is out of control from legislature in Bihar, remember during government of bjp in uttar pradesh,when an IAS and IPS were given free hand.no hearing of public and their representative.all know what happaned after that.
moh.rafik memon
March 19, 2011 at 7:26 am
patrkar par hamla koi nai bat nahi hai khas taur par urdu akhbar ke pratinidhi par hamla ek sajish hai C M NITISH KUMAR ko chahiye ki DM ke khilaf shakt karvahi kare iske liya patrkar jagat ke logo ko ek jut ho kar DM ke khilaf apradhik mamla darj krane aandolan rat hona chahiye ([email protected]) from korba (C.G.)