Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चर्चाएं महज अफवाह, मैं एक प्रोजेक्ट के लिए महीने भर की छुट्टी पर हूं : आशुतोष

आईबीएन7 न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर आशुतोष को लेकर दिल्ली की मीडिया में कई तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैली हुई हैं. जितने मुंह उतनी बातें सामने आ रही हैं. कोई कह रहा कि आशुतोष को अन्ना हजारे के ज्यादा कवरेज करने के कारण सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी के इशारे पर राजदीप ने फोर्स लीव पर भेज दिया है. किसी का कहना है कि वह सहारा ग्रुप ज्वाइन करने वाले हैं और उनकी एक मीटिंग सहारा में हो चुकी है.

आईबीएन7 न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर आशुतोष को लेकर दिल्ली की मीडिया में कई तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैली हुई हैं. जितने मुंह उतनी बातें सामने आ रही हैं. कोई कह रहा कि आशुतोष को अन्ना हजारे के ज्यादा कवरेज करने के कारण सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी के इशारे पर राजदीप ने फोर्स लीव पर भेज दिया है. किसी का कहना है कि वह सहारा ग्रुप ज्वाइन करने वाले हैं और उनकी एक मीटिंग सहारा में हो चुकी है.

किसी का कहना है कि वे प्रभु चावला का कार्यक्रम तीखी बात आईबीएन7 पर शुरू किए जाने से नाराज होकर छुट्टी पर चले गए हैं. इन सारी अफवाहों के बारे में जब भड़ास4मीडिया ने आशुतोष से संपर्क किया तो उन्होंने इसे महज अफवाह बताया और कहा कि उनका महीने भर का अवकाश लेना पहले से तय था. वे एक अक्टूबर से लेकर माह के अंत तक अवकाश पर हैं. एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. पहली नवंबर से वे फिर आईबीएन7 में अपना काम संभाल लेंगे. आशुतोष के मुताबिक उन्हें यह जानकर अचंभा हो रहा है कि उनको लेकर कितनी बातें बनाई कही जा रही हैं. उधर, सूत्रों का कहना है कि आशुतोष इन दिनों अवकाश लेकर अन्ना पर एक किताब लिखने में जुटे हुए हैं.

बताया जाता है कि आईबीएन7 से प्रबल प्रताप सिंह का इस्तीफा देकर आजतक न्यूज चैनल ज्वाइन करना और आशुतोष का अवकाश लेने के कारण आफिस न आना, ये दोनों घटनाक्रम मिलकर बड़ी चर्चाओं का कारण बन गए. वैसे भी बड़े पदों पर बैठे लोगों को लेकर मीडिया में बातें बनाने-फैलाने और अफवाहबाजी करने का चलन पुराना है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. deepak shahi

    October 18, 2011 at 1:38 pm

    ji bhaiya pranam kya rumour uda hua hai, aap jab tak aayenge nahi tab tak nahi lagata ki ye rumour rukega.

  2. rammohan

    October 18, 2011 at 4:11 pm

    आशुतोष तो नहीं दिख रहे,चैनल के लड़ाकू एंकर संदीप चौधरी भी इन दिनों अज्ञातवास में हैं।प्रबल आज तक जा रहे हैं।जाहिर है चैनल में भारी उथलपुथल मचने वाली है।वैसे ये चीजें किसी चैनल के लिए नई बात नहीं है।लेकिन ये जरूर है कि सोनिया गांधी के खासमखास राजदीप और आशुतोष में समीकरण बिगड़ने लगे थे।मुद्दा था अन्ना को जरूरत से ज़्यादा कवरेज।राजदीप अधिकार और ओहदे में आशुतोष से बड़े हैं सो उन्होंने कोई आपत्ति की होगी।लेकिन मैं आशुतोष को सलाह दूंगा कि अगर आईबीएन को छोड़ना ही है तो सहारा जाने की गलती मत करें।क्योंकि सहारा करियरखोर चैनल है।वहां जाने के बाद हर बड़े पत्रकार का पुष्य प्रसून और आशुतोष जैसा होता है

  3. Palaki

    October 18, 2011 at 5:01 pm

    Shame on you Mr. Rajdeep Sardesai.

  4. harsh

    October 18, 2011 at 6:51 pm

    ye kya haideepak ji…kaun bhaya???aur kaun bhabhi? subko apni apni hai…anna ne ganna de diya to sub aah aah kar rahe hain…

  5. Smita

    October 19, 2011 at 6:34 pm

    Ashutosh ek imandar patrkar hain aise men jahir taur pe dalal patrkar unke khilaf sajish to rachenge hi..proud of u Ashutosh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...