Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

जब तक मैं जिंदा हूं, ब्लैकमेल करता रहूंगा : अन्ना हजारे

अन्ना हजारे को पकड़ने की होड़ मीडिया हाउसों में लगी हुई है. सब उन्हें गेस्ट एडिटर बना रहे हैं. शुरुआत की टाइम्स आफ इंडिया ने. उसके बाद भास्कर वालों ने अन्ना को पकड़ा. टाइम्स आफ इंडिया आफिस में अन्ना ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए. अन्ना के टीओआई व नभाटा के गेस्ट एडिटर बनाए जाने पर एक रिपोर्ट नवभारत टाइम्स में प्रकाशित हुई है. इस रिपोर्ट को पढ़ने से पता चलता है कि अन्ना का विजन व विश्वास कितना साफ है. रिपोर्ट इस प्रकार है…

अन्ना हजारे को पकड़ने की होड़ मीडिया हाउसों में लगी हुई है. सब उन्हें गेस्ट एडिटर बना रहे हैं. शुरुआत की टाइम्स आफ इंडिया ने. उसके बाद भास्कर वालों ने अन्ना को पकड़ा. टाइम्स आफ इंडिया आफिस में अन्ना ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए. अन्ना के टीओआई व नभाटा के गेस्ट एडिटर बनाए जाने पर एक रिपोर्ट नवभारत टाइम्स में प्रकाशित हुई है. इस रिपोर्ट को पढ़ने से पता चलता है कि अन्ना का विजन व विश्वास कितना साफ है. रिपोर्ट इस प्रकार है…

अन्ना हजारे जितने तेजतर्रार हैं, उतने ही विनम्र भी। उनके चेहरे पर ज्यादातर मुस्कुराहट रहती है, खासतौर से तब जरूर, जब कोई कुछ उल्टा सवाल पूछे। 73 साल की उम्र में अन्ना बहुत सही से नहीं सुन पाते और उन्हें अक्सर मराठी में फिर से पूछना पड़ता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के एडिटर्स रूम में बैठे अन्ना गेस्ट एडिटर के तौर पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। कानून और प्रशासन की तकनीकी चीजों के बारे में उनकी बहुत रुचि नहीं दिख रही थी, वे ऐसे मुद्दों पर कम बोलते दिखे। लेकिन जैसे ही बात भ्रष्टाचार, ग्रामीण विकास या विकेंद्रीकरण पर आती उनकी आवाज तेज होकर एक लय पकड़ लेती।

जब उनसे पूछा गया कि कई लोग उन पर अनशन के जरिए सरकार को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रहे हैं तो अन्ना हंसते हुए बोले, ‘हां, तो? जब तक मैं जिंदा हूं और जब तक इससे लोगों को फायदा होगा मैं सरकार को ब्लैकमेल करता रहूंगा। इसमें क्या दिक्कत है?’ अन्ना को पहले से अनुमान नहीं था कि उन्हें जनता से इतना बड़ा समर्थन मिलेगा। अन्ना ने कहा, ”सरकार सब कुछ समझती है। इस मुद्दे की लोकप्रियता को देखते हुए सरकार तुरंत बिल के लिए जॉइंट ड्राफ्टिंग कमिटी बनाने पर राजी हो गई।”

उनसे वर्तमान सिस्टम के असफल होने के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, ”हमने सारा ध्यान लोकसभा और विधानसभा पर लगा दिया है और ग्रामसभा को पूरी तरह भुला दिया है। वास्तव में असली सत्ता वहीं होनी चाहिए। जिस तरह मंत्री केंद्र और राज्य में व्यवस्थापिका के प्रति उत्तरदायी होते हैं उसी तरह सरपंच और उपसरपंच को ग्रामसभा के प्रति उत्तरदायी होना चाहिए। विकेंद्रीकरण मेरा अगला बड़ा मुद्दा होगा।”

अपने गांव रालेगन सिद्धी के बारे में गर्व से बताते हुए अन्ना ने कहा, ”वहां पर शराब की 40 दुकानें थीं। अब वहां 13 साल से किसी ने न तो शराब पी और न ही सिगरेट। पहले 80 फीसदी लोग भूखे सोते थे अब हम सब्जियां बाहर भेजते हैं। पहले 300 एकड़ जमीन की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं था इसलिए हमने रेनवॉटर हार्वेस्टिंग शुरू की। अब हम 1500 एकड़ में दो फसलें लेते हैं। यह सब करने में न तो सरकार का कोई बड़ा खर्चा हुआ और न ही किसी करोड़पति ने पैसे लगाए। इससे यह पता लगता है कि असली स्वायत्तता से क्या हासिल किया जा सकता है। मुझे विश्वास है कि शहर केंद्रित डिवेलपमेंट मॉडल ठीक नहीं है। हमें गांवों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इकनॉमिक पॉलिसी पर फिर से सोचना चाहिए।” महाराष्ट्र में यूपीए और एनडीए दोनों के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके अन्ना ने मजाक में कहा, ”करप्शन में अगर एक ग्रैजुएट है तो दूसरा पीएचडी।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...