Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

तहलका के अतुल चौरसिया को रामेश्‍वरम हिंदी पत्रकारिता पुरस्‍कार

रामेश्वर संस्थान, झांसी ने वर्ष 2010 का रामेश्वरम हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार तहलका हिंदी, नई दिल्ली के उप कॉपी संपादक अतुल चौरसिया को देने का निर्णय लिया है। उन्हें यह पुरस्कार हिंदी पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान और बेहतरीन लेखन के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार स्‍वरूप अतुल को ग्यारह हजार रुपये नगद और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी रामेश्वरम संस्थान, झांसी के अध्यक्ष सुधांशु त्रिपाठी ने दी।

रामेश्वर संस्थान, झांसी ने वर्ष 2010 का रामेश्वरम हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार तहलका हिंदी, नई दिल्ली के उप कॉपी संपादक अतुल चौरसिया को देने का निर्णय लिया है। उन्हें यह पुरस्कार हिंदी पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान और बेहतरीन लेखन के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार स्‍वरूप अतुल को ग्यारह हजार रुपये नगद और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी रामेश्वरम संस्थान, झांसी के अध्यक्ष सुधांशु त्रिपाठी ने दी।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि अतुल चौरसिया को 17 दिसंबर को राजकीय संग्रहालय, झांसी के सभागार में दोपहर दो बजे से आयोजित समारोह में उक्त पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। श्री त्रिपाठी ने बताया कि ख्यातिलब्ध पत्रकार और वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय रामेश्वर दयाल त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में वर्ष 2004 में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। पहले वर्ष दैनिक हरिभूमि, भिलाई के संपादक मो. जाकिर हुसैन को यह पुरस्कार दिया गया। दूसरे वर्ष 2005 में अमर उजाला, पंचकूला के संवाददाता निश्चल भटनागर, 2006 में दैनिक जागरण, नई दिल्ली के विशेष संवाददाता रामनारायण श्रीवास्तव, वर्ष 2007 में दैनिक भास्कर के लखनऊ ब्यूरो प्रमुख सुरेंद्र अग्निहोत्री, वर्ष 2008 में दैनिक जागरण के लखनऊ ब्यूरो के प्रमुख शिवशंकर गोस्वामी तथा वर्ष 2009 में अमर उजाला के लखनऊ ब्यूरो के संवाददाता अनिल श्रीवास्तव को इस पुरस्कार से नवाजा गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. hradyesh tiwari

    December 14, 2010 at 6:49 am

    guru bahut bahut badhi ho……..:)

  2. HANUMAN SINGH BAGHEL

    May 25, 2011 at 8:54 am

    Dear Mr.Chaurasia,
    I will meet you at your Delhi office Regarding a Hindi Tahelka News
    article regarding Mafia Subhash Dubey who is fake power of attorny holder of absconding company RAPTI HOUSING FINANCE CO.LTD.that will be mention in C.A.G.report and I will full breif to you
    you told me to send me your reporters I am still waiting ? this is not a Tahelka Expose but A Mafia Expose , Tahalka.
    HANUMAN SINGH BAGHEL
    JOINT SECRATORY
    PRESS CLUB,GORAKHPUR
    09450435151

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...