खबर है कि दैनिक जागरण, मेरठ से दैनिक जागरण, देहरादून के लिए ट्रांसफर किए गए तेजतर्रार पत्रकार अरुणेश पठानिया ने इस्तीफा दे दिया है. अरुणेश के बारे में खबर है कि वे अब अमर उजाला, देहरादून के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगे. उन्हें अमर उजाला, देहरादून में स्टेट ब्यूरो में रखे जाने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक दैनिक जागरण, मेरठ में अरुणेश पठानिया की नियुक्ति विजय त्रिपाठी के कार्यकाल के दौरान में हुई थी.
विजय त्रिपाठी तब दैनिक जागरण, मेरठ के एडिटर हुआ करते थे. विजय और अरुणेश, दोनों दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ में भी साथ रहे हैं. विजय के दैनिक जागरण, मेरठ से जाने के बाद अरुणेश पर दैनिक जागरण में कार्यरत स्थानीय पत्रकारों द्वारा बेवजह का दबाव बनाया जाने लगा और तरह-तरह के आरोपों में फंसाने की साजिशें रची जाने लगीं. इस सबसे आजिज आकर अरुणेश ने प्रबंधन से अपने तबादले की गुहार लगाई. इसी दौरान अरुणेश से अमर उजाला प्रबंधन ने संपर्क किया और अरुणेश की योग्यता पर मुहर लगाते हुए उन्हें अमर उजाला, देहरादून के स्टेट ब्यूरो में रखने जाने की संस्तुति की. इसी के बाद अरुणेश ने बजाय दैनिक जागरण, देहरादून ज्वाइन करने के, दैनिक जागरण से इस्तीफा दे देना ही उचित समझा.
Comments on “दैनिक जागरण से दुखी अरुणेश पठानिया ने अमर उजाला ज्वाइन किया”
jagran kay andar keval chaploso ki jarurat rahy gai hai .
yaha yogy ki koi kimat nahi hai uch adhikariyo ko to yei bhi nahi pata ki nichy akhir chal kya raha hai.
dukhi? Kya matlab kya inke bhi hit jude the? Yashwant ji, apki heding ka kam se kam yahi matlab nikalta hai ki ya to hit jude hain ya be imano ko pith dikhakar bhag nikle. .post aur prmotion to sanghrsh se bhagne ka bahana hai, akhirkar ye to bataiye ki jagran me kaun si ladai ladi inhone, biased news publish mat kijiye jise aam admi bhi pahchan le.
Aur haan, jagran meerut me to bahuto ke khilaf sajishen rachi gayi, arop prtyarop bhi hue, khud apke khilaf bhi to kya apne jagran se istifa de diya tha? Kis duniya me hain yashwant ji ?