Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

दो फाड़ पत्रकार, दो अध्‍यक्ष, दो कार्यकारिणी

: हंगामे के बीच हुआ औरैया प्रेस क्‍लब का चुनाव : औरैया में काफी गहमागहमी और आरोप-प्रत्‍यारोप के बीच प्रेस क्‍लब का चुनाव हुआ. दो साल बाद हो रहे चुनाव में नई-पुरानी के नाम पर समानांतर दो कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया. प्रेस क्‍लब दो फाड़ में बंट गया है. नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का आरोप है कि पुरानी कमेटी ने प्रेस क्‍लब पर अवैध कब्‍जा कर रखा है, एक तरह से उन्‍होंने प्रेस क्‍लब का अपहरण कर लिया है. इधर, पुराने प्रेस क्‍लब के लोग संस्‍था का पंजीकरण कराकर शीघ्र कराकर प्रेस क्‍लब पर दावा करने की बात कह रहे हैं.

: हंगामे के बीच हुआ औरैया प्रेस क्‍लब का चुनाव : औरैया में काफी गहमागहमी और आरोप-प्रत्‍यारोप के बीच प्रेस क्‍लब का चुनाव हुआ. दो साल बाद हो रहे चुनाव में नई-पुरानी के नाम पर समानांतर दो कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया. प्रेस क्‍लब दो फाड़ में बंट गया है. नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का आरोप है कि पुरानी कमेटी ने प्रेस क्‍लब पर अवैध कब्‍जा कर रखा है, एक तरह से उन्‍होंने प्रेस क्‍लब का अपहरण कर लिया है. इधर, पुराने प्रेस क्‍लब के लोग संस्‍था का पंजीकरण कराकर शीघ्र कराकर प्रेस क्‍लब पर दावा करने की बात कह रहे हैं.

28 नवम्‍बर को हुए चुनाव में नई कार्यकारिणी में अभिषेक शर्मा अध्‍यक्ष और मनु शर्मा महामंत्री चुना गया हैं तो पुरानी कार्यकारिणी से अनुराग तिवारी अध्‍यक्ष एवं दिलीप गुप्‍ता महामंत्री बनाये गए हैं. जानकारी के अनुसार औरैया जिलें में पिछले दो साल से प्रेस क्‍लब का चुनाव नहीं हुआ था. 28 नवम्‍बर को गोपाल वाटिका में चुनाव कराने का निर्णय‍ लिया गया. इसके लिए औरैया, बिधुना और इटावा से तीन दर्जन से ज्‍यादा नए सदस्‍य बनाए गए.

पूर्व सूचना के आधार पर जब दो दर्जन से ज्‍यादा पत्रकार गोपाल वाटिका पहुंचे तो पता चला कि कुछ पत्रकार 27 नवम्‍बर को ही आपस में मिलकर पदों का बंटवारा कर लिया है. इसे लेकर हंगामा शुरू हो गया. इस पर वहां मौजूद पुरानी कार्यकारिणी के कुछ लोगों ने कहा कि प्रेस क्‍लब के पदों पर फाउंडर मेंबर ही रहेंगे तथा नए सदस्‍यों को मतदान करने का अधिकार नहीं मिलेगा. इस बात पर दूरदराज से आए पत्रकार आक्रोशित हो गए और सभी पुराने पदाधिकारियों को बुलाने का दबाव बनाया. परंतु कोई मौके पर नहीं आया. इससे आक्रोशित नए-पुराने सदस्‍यों ने पुरानी कार्यकारिणी और प्रेस क्‍लब पर कब्‍जा जमाए लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. आनन-फानन में नई कार्यकारिणी बनाने की घोषणा कर दी गई.

इसकी जानकारी होने पर पुरानी कार्यकारिणी के लोगों ने किसी और दिन चुनाव कराने का मौका मांगा, परन्‍तु दूरदराज से आए पत्रकारों ने 28 को ही चुनाव करने का दबाव बनाए रखा, लिहाजा किसी प्रकार का समझौता नहीं हो पाया. इसके बाद मौजूद पत्रकारों ने फौरन नई कार्यकारिणी का चुनाव कर लिया. जिसमें ईटीवी के अभिषेक शर्मा को अध्‍यक्ष, सहारा समय के गौरव त्रिवेदी तथा दैनिक आज के सुरेन्‍द्र मिश्रा को उपाध्‍यक्ष, न्‍यूज वन के मनु शर्मा को महामंत्री, सहारा उर्दू के मोहम्‍मद सत्‍तार को कोषाध्‍यक्ष तथा महेश पुरवार को मंत्री बनाया गया. प्रमोद तिवारी और आनंद कुशवाहा को संरक्षक बनाया गया.

नए अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रेस क्लब के पुराने पदाधिकारियों ने अपनी जवाबदेही से बचने के लिए ही प्रेस क्लब के अपहरण की साजिश रची. दूसरी ओर जिन पर प्रेस क्लब के अपहरण का आरोप लगा है उनका कहना है कि वो संस्था का पंजीकरण जल्द कराकर प्रेस क्लब पर कब्जे का दावा करने जा रहे हैं. दरअसल चुनाव के दौरान प्रेस क्लब में भ्रष्टाचार के 13 बिंदु रखे गए थे, जिसमें प्रेस क्‍लब भवन पर अवैध कब्‍जा भी शामिल था. इन सबका जवाब पुराने पदाधिकारियों से मांगा गया था. इन बिन्‍दुओं का पुराने पदाधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया. पुराने पदाधिकारियों पर यह भी आरोप लगाया गया कि ये लोग प्रेस क्‍लब कि आड़ में पत्रकारिता के अलावा बाकी सभी दूसरे काम करते हैं. नई कार्यकारिणी में शामिल पत्रकारों की सूची भी प्रकाशित कर दी गई है.

जिसमें साबिर शेख, अरशद जमाल, गौरव त्रिवेदी, विपुल पांडेय, अभिषेक शर्मा, आनंद कुशवाहा, मोहम्‍मद सिराजुददीन, आयुष गुप्ता, घनश्याम कृष्ण, संतोष तिवारी, विनीत त्रिपाठी, पंकज अवस्थी, मुनीष त्रिपाठी, अरूण त्रिवेदी, राजेश चंदानी, अमित पाठक, प्रमोद तिवारी, अब्दुल सत्तार, गिरीश कुमार शुक्ला, सुरेंद्र मिश्रा, महेश पुरवार, मनोज शुक्ला, सूर्य प्रकाश शर्मा ‘‘मनु’’, नमो नारायण, राजेंद्र बाबू मिश्रा, राजेंद्र सक्सेना, प्रद्युम्न पोरवाल, आशीष सविता, नीरज शुक्ला, आशा पांडेय, प्रदीप बाजपेयी शामिल हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dhanish sharma

    December 1, 2010 at 8:29 am

    ya to repoters ki adat hai.

  2. Abhishek sharma

    December 1, 2010 at 2:38 pm

    shart hai ki bas ye surat badalni chahiye……

  3. ashwani bajpayee

    December 3, 2010 at 7:49 am

    nayi karkarni ka gadan karne wale abhishek ka trasfar ho gayi baki ke sadasya patrakarta jante hi nahi hai

  4. anil

    December 4, 2010 at 6:53 am

    chuha sharma ke chuho ki association bani hai .mubark ho

  5. prem arora

    December 5, 2010 at 4:42 am

    Abhishek sharma ne ek baar to dikha hee diya ke kuchh bhee ho sakta hai. Purane patarkaron ko new generations ke reporters ko sath lejar aage badna chahiye. Prem arora kashipur 09012043100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...